Mp News: भीषण गर्मी के प्रकोप से निपटने के लिए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने की नागरिकों से अपील

CM Dr. Mohan Yadav Advice लू और भीषण गर्मी के प्रकोप के बचाव के लिए सावधानियां बरतने की अपील

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव (CM Dr. Mohan Yadav) ने प्रदेश में जारी लू और भीषण गर्मी के प्रकोप के दृष्टिगत प्रदेशवासियों से लू से बचाव के लिए सावधानियां बरतने की अपील की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि वर्तमान में प्रदेश में भीषण गर्मी का दौर चल रहा है और लू का प्रकोप बना हुआ है, ऐसे में बहुत आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलें।

एक दूसरे की मदद करें, पशु पक्षियों का ध्यान रखें

CM Dr. Mohan Yadav Advice उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी में जरूरमंद लोगों को अपने जल स्रोतों से जल उपलब्ध कराएं, जो भी लोग कठिनाई में हैं, उनकी मदद करें। पौधे, पशु पक्षी आदि को भी इस कठिन दौर में जल का सहारा दें। यह हमारा प्रकृति से जुड़ने का संवेदनशील और सरल तरीका है।

यह भी पढे;MP मे 8वा अजूबा! मंत्री के बंगले में लटके नीम के पेड़ में आम का फल देखने उमड़ी भीड़

भीषण गर्मी से बचाव के तरीके (CM Dr. Mohan Yadav Advice )

  • जब तापमान 40°C से अधिक पहुंचता है, तब इस भीषण गर्मी माना जाता है। यहां कुछ उपाय जो आपको इस तापमान के माध्यम से संतुलनीय रहने में मदद कर सकते हैं:
  • अपने शरीर को हाइड्रेटेड रखने के लिए पानी पीना महत्वपूर्ण है। गर्मी में अधिक पसीना आने से आपके शरीर से पानी की कमी हो सकती है।
  • धूप में बाहर जाने से बचें और ठंडे स्थान पर पैदल चलने का प्रयास करें।
  • ठंडे पानी, नारियल पानी, नींबू पानी, जूस और फलों का सेवन करें। भीषण गर्मी की स्थिति में यही आपके कोल्ड ड्रिंक हैं।
  • धूप में बाहर जाने से बचें, और अगर जरूरत हो तो सर पर टोपी या कोई कपड़ा बांधकर बाहर निकलें।
  • आंखों को धूप से बचाने वाला चश्मा पहनकर बाहर निकले और जहां तक संभव हो छाया में रहें।
  • गर्मी में अधिक शारीरिक काम करने से बचें। 40 डिग्री से अधिक तापमान होने की स्थिति में खेल और जिम बंद कर दें।
  • जिन्हें YOGA आता है वह शीतली प्राणायाम करें।
  • खाली पेट बिल्कुल नहीं रहें।
  • सादा भोजन करें, बाजार से तला हुआ और जंक फूड इत्यादि का सेवन न करें।

नागरिकों को भीषण गर्मी से बचने के लिए सरकार क्या कर सकती है

  • CM Dr. Mohan Yadav Advice सभी पब्लिक प्लेस पर शीतल जल प्याऊ लगा सकती है।
  • नागरिकों को प्रायमरी ट्रीटमेंट के लिए मेडिकल टीम तैनात कर सकती है।
  • नागरिकों को धूप से बचाने के लिए पब्लिक प्लेस पर आवश्यकता के अनुसार टेंट लगा सकती है।
  • सभी कलेक्टरों को हाई अलर्ट पर डालकर अगले एक सप्ताह नागरिकों को भीषण गर्मी से बचने के सभी उपाय करने के निर्देश दे सकती है।

यह भी पढे;-आसमान से जमीन पर आ गिरी सोने की कीमते! जाने आज कितने रुपये सस्ता हुआ सोना जानिए

Whatsapp Channel को Follow करने के लिए किलिक करे

Telegram Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
WhatsApp Group Join Now

Leave a Comment