त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2022:मतदान दलों का द्वितीय प्रशिक्षण 16 से 19 जून तक

 

नरसिंहपुर, त्रि- स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2022 के अंतर्गत पीठासीन अधिकारी तथा मतदान अधिकारियों का दलवार अंतिम प्रशिक्षण 16 से 19 जून के मध्य की तारीखों में विकासखंडवार निर्धारित प्रशिक्षण स्थलों पर आयोजित किया जायेगा। नियत तिथि को प्रशिक्षण का प्रथम सत्र प्रात: 9 बजे से दोपहर एक बजे तक और दूसरा सत्र दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक अलग- अलग आयोजित किया जायेगा।

त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2022 में सीईओ जिला पंचायत एवं नोडल अधिकारी मतदान दल डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने सभी रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये हैं। इन निर्देशों में कहा गया है कि प्रशिक्षण के सत्रों में उपस्थिति लेने की आवश्यक व्यवस्था की जाये। उपस्थिति पत्रक को जिला पंचायत कार्यालय में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये हैं। प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने वाले संबंधित अधिकारी/ कर्मचारी पर नियमानुसार दांडिक एवं अनुशासनात्मक कार्रवाई की जायेगी।


Also read : ReadBenefits of Black Salt : गुणों का खजाना हे ये


प्रशिक्षण के लिए सभी कक्षों में पॉवर प्वाइंट प्रजेंटेशन पर विषयवस्तु शेयर की जायेगी। पीठासीन अधिकारी की मार्गदर्शिका का वितरण भी प्रशिक्षण सत्र के दौरान किया जायेगा। प्रशिक्षण में आवश्यक संख्या में मत पेटियां भी उपलब्ध कराई जायेंगी, जिससे उनकी सीलिंग आदि का भी व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा सके। जारी निर्देशों के अनुरूप आवश्यक व्यवस्थायें कर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करना सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये हैं।


देश दुनिया की नई खबरे पाने के लिए हमसे जुड़े ,नई अपडेट के लिए व्हाट्सएप ग्रुप लिंक पर किलिक करे
व्हाट्सएप ग्रुप…

Group 1 , Group 2 , Group 3 , Group 4 ,Group 5
Telegram Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
WhatsApp Group Join Now