किसानों के लिए अच्छी खबर तीन सुगर मिलों ने और तय किये गन्ने के बढ़े हुए शेड्यूल रेट

WhatsApp Channel Join Now

नरसिंहपुर, गन्ने में जैसे- जैसे सुगर रिकव्हरी बढ़ेगी, वैसे- वैसे जिले के गन्ना किसानों को गन्ना के बढ़े हुए रेट मिलेंगे। इस संबंध में कलेक्टर श्री रोहित सिंह के निर्देशों पर अमल शुरू हो गया है।
इसी क्रम में अब जिले की तीन सुगर मिलों ने और गन्ने के बढ़े हुए शेड्यूल रेट तय किये हैं। इनमें महाकौशल सुगर एंड पॉवर इंडस्ट्रीज लिमिटेड बचई, वंशिका सुगर एंड पॉवर इंडस्ट्रीज लिमिटेड बिलगुवां और राज राजेश्वरी सुगर प्रा.लि. मोहपानी- गाडरवारा शामिल हैं। गन्ने के बढ़े हुए शेड्यूल रेट तय कर किसानों को सूचित किया गया है।
महाकौशल सुगर एंड पॉवर इंडस्ट्रीज लिमिटेड बचई ने किसानों को सूचित किया है कि अब किसानों को उनकी सुगर मिल में गन्ने का प्रति क्विंटल मूल्य एक जनवरी से 10 जनवरी 2022 तक 310 रूपये, 11 जनवरी से 20 जनवरी तक 320 रूपये, 21 जनवरी से 31 जनवरी तक 330 रूपये, एक फरवरी से 10 फरवरी तक 340 रूपये, 11 फरवरी से 20 फरवरी तक 350 रूपये, 21 फरवरी से 28 फरवरी तक 360 रूपये और एक मार्च 2022 से अंत तक 370 रूपये मिलेगा।
इसके अलावा बचई सुगर मिल द्वारा एक दिसम्बर 2021 से 28 फरवरी 2022 तक 30 किलोमीटर के ऊपर के किसानों को 10 रूपये प्रति क्विंटल ढुलाई बोनस भी दिया जायेगा। यह योजना पूर्व से लागू है। यह योजना खरीदी केन्द्र पर लागू नहीं होगी।
वंशिका सुगर एंड पॉवर इंडस्ट्रीज लिमिटेड बिलगुवां ने किसानों को सूचित किया है कि अब किसानों को उनकी सुगर मिल में गन्ने का प्रति क्विंटल मूल्य एक जनवरी से 15 जनवरी 2022 तक 320 रूपये, 16 जनवरी से 31 जनवरी तक 330 रूपये, एक फरवरी से 15 फरवरी तक 340 रूपये, 16 फरवरी से 28 फरवरी तक 350 रूपये और एक मार्च 2022 से पैराई सत्र समाप्ति तक 360 रूपये मिलेगा।
राजेश्वरी सुगर प्रा.लि. मोहपानी- गाडरवारा ने किसानों को सूचित किया है कि अब किसानों को उनकी सुगर मिल में गन्ने का प्रति क्विंटल मूल्य जनवरी के प्रथम सप्ताह से 320 रूपये, जनवरी के तृतीय सप्ताह से 330 रूपये, फरवरी के प्रथम सप्ताह से 340 रूपये, फरवरी के तृतीय सप्ताह से 350 रूपये से 360 रूपये और मार्च के प्रथम सप्ताह से 360 रूपये से 380 रूपये मिलेगा।

WhatsApp Group Join Now