दूल्हे का उतार गया मुंह ,इस बात को लेकर नाराज हुई दुल्हन,लोटा दी अपनी बारात, जानिए क्या वजह

अमृतसर से बारात आई। लड़के वाले दुल्हन के लिए पुराना लहंगा  वो भी 2 साल पुराना था।और आर्टिफिशियल जेवरात लेकर आया। और तो और जयमाला तक नहीं लाए।

  • अमृतसर से बारात आई थी।
  • दो बेटियों का हुआ था रिश्ता पक्का
  • मारपीट पर उतारू हो गए लड़का पक्ष

Wedding News : पंजाब के अमृतसर से हरियाणा के पानीपत में  एक बारात  आई जिसको  बिना दुल्हन के लौटना पड़ा।असल में लड़का पक्ष के लोग दुल्हन के लिए जो लहंगा लेकर आए थे वह दुल्हन को पंसद नहीं आया।इसके साथ ही  लड़का पक्ष की ओर से सोने की जगह आर्टिफिशियल ज्वेलरी लाने और जयमाला न लाने पर भी दुल्हन नाराज हो गई।उसने शादी करने से ही माना कर दिया और बरात को वापस लौटना पड़ा।

अमृतसर से बारात आई थी

यह घटना 23 फरवरी को भाटिया कॉलोनी स्थित एक मैरिज हॉल की बताई जा रही है।24 फरवरी को हंगामे के वीडियो वायरल होने के बाद घटना सामने आ गई।और सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हुई है।

दो बेटियों का हुआ था रिश्ता पक्का

लड़की की मां ने कहा है कि मैं मजदूरी करती हूं। 25 अक्टूबर 2024 को पंजाब के अमृतसर में उसने अपनी छोटी बेटी का रिश्ता पक्का किया था। दूसरी जगह बड़ी बेटी का रिश्ता किया। बड़ी बेटी के ससुरालवालों ने 2 साल बाद शादी करने की बात कही है।

पुराना लहंगा और आर्टिफिशियल जेवरात

मैंने छोटी बेटी की शादी भी बड़ी बेटी की शादी के साथ करने की सोची, लेकिन रिश्ता होते ही लड़के वाले शादी के लिए दबाव डालने लगे।तो हमने 23 फरवरी को शादी की तारीख पक्की कर दी थी।अमृतसर से बारात आई। लड़के वाले दुल्हन के लिए पुराना लहंगा  वो भी 2 साल पुराना था।और आर्टिफिशियल जेवरात लेकर आया। और तो और जयमाला तक नहीं लाए।

Wedding News (1)
Wedding News (1)

मारपीट पर उतारू हो गए लड़का पक्ष

महिला ने आगे कहा कि लड़का पक्ष ने उनसे कहा कि हमारे यहां जयमाला की परंपरा नहीं की जाती है।वे हाथापाई कर तलवार निकालकर मारपीट पर उतारू हो गए। लहंगा मंगवाने के नाम पर हमसे दिल्ली के चांदनी चौक में 13 हजार रुपए एडवांस दिलवाया और बाद में मना कर दिया।

हमसे उन्होंने 10 हजार रुपए हॉल बुक कराने के नाम के लिए। लहंगा कभी 20 हजार तो कभी 30 हजार रुपए का बताया। हमने अभी नया घर बनाया था। हमारे ऊपर एक लाख रुपए मांगने का आरोप लगाकर पुलिस में शिकायत भी दी। जो की साफ़ साफ़ झूट बोल रहे है। जब शादी से पहले उन लोगों का ये हाल है तो बाद में बेटी कैसे ठीक रह पाती।

पैलेस में दोनों पक्षों में जमकर धक्का मुक्की

मैरिज पैलेस में दोनों पक्षों में जमकर धक्का मुक्की हुई। इसके बाद पुलिस की डायल-112 की टीम को मौके पर बुलाया गया था  इसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को बैठाकर समझाया। इसके बावजूद लहंगे और ज्वेलरी को लेकर लड़की पक्ष ने शादी करने से इनकार कर दिया। जिसके बाद बारात अमृतसर लौट गई। दोनों पक्षों में से किसी ने भी पुलिस को शिकायत नहीं की थी।

Related Articles