Weather Update : तापमान में हुई बढ़ोतरी, आने वाले दिनो में उछलेगा पारा, मौसम ले रहा है करवट

रविवार को भोपाल, इंदौर सहित कई शहरों में दिन का तापमान 2 से 3 डिग्री तक बढ़ गया है। प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है, जिसके असर से बारिश की स्थिति बन सकती है।

  • तापमान में उतार-चढ़ाव  लगातार जारी
  • भोपाल-इंदौर और उज्जैन में हल्की बारिश की संभावना
  • मई में सबसे ज्यादा गर्मी पड़ने का अनुमान
  • पश्चिमी और पूर्वी में मौसम शुष्क

Weather Update : एमपी के मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है।मार्च के पहले दिन मध्यप्रदेश में तेज धूप देखी गई है।वहीं  रात का तापमान देखें तो  सामान्य से ऊपर दर्ज किया गया है। मौसम विभाग की माने तो  मार्च के पहले हफ्ते राज्य के कई इलाकों में गर्मी का असर देखने को मिल सकता है।

वेस्टर्न डिस्टरबेंस और पूर्वी हवाओ के कारण प्रदेश में बारिश भी हो सकती है। गरज चमक के साथ वूदा बादी हो सकती है।कई प्रदेश में लू चलने की संभावना है।

इसके चलते तापमान में वृद्धि हो सकती है।लेकिन इस बीच प्रदेश में बारिश की संभावना जताई जा रही है। आईएमडी के हल्की बारिश की भविष्यवाणी की है। ग्वालियर-चंबल संभाग के जिले सर्वाधिक गर्म हो सकते है।

तापमान में उतार-चढ़ाव  लगातार जारी

गुरुवार और शुक्रवार की रात तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज हुई है।जबकि शनिवार की रात तापमान स्थिर बना रहा। रविवार को भोपाल, इंदौर सहित कई शहरों में दिन का तापमान 2 से 3 डिग्री तक बढ़ गया है। प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है, जिसके असर से बारिश की स्थिति बन सकती है।

भोपाल-इंदौर और उज्जैन में हल्की बारिश की संभावना

भोपाल, इंदौर और उज्जैन में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग की माने तो  2 मार्च की रात से एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमोत्तर भारत को प्रभावित करने की संभावना है। इसके चलते राज्य के पूर्वी और उत्तरी हिस्से में हल्की बूंदाबांदी देखी जा सकती है।

इसमें भोपाल, इंदौर, उज्जैन और ग्वालियर संभाग सहित कई जिले शामिल हो सकते है। साथ ही कुछ इलाकों पर बिजली गिरने की स्थिति भी देखने को मिल सकती है। इसके साथ ही शेष जिलों का मौसम शुष्क बना रहेगा।

Weather
Weather

मई में सबसे ज्यादा गर्मी पड़ने का अनुमान

IMD की माने तो  अप्रैल और मई में सबसे ज्यादा गर्मी पड़ने का अनुमान लगाया गया है। इस दौरान ग्वालियर, चंबल, जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर संभाग के जिलों में तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच सकता है।लेकिन भोपाल, इंदौर, उज्जैन और नर्मदापुरम संभाग भी गर्म रहेंगे।

प्रमुख शहरों का न्यूनतम तापमान

उज्जैन जिले का न्यूनतम तापमान सबसे कम दर्ज किया गया है।यहां तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। इसके साथ ही ग्वालियर में 17.6 डिग्री, भोपाल में 17.2 डिग्री, इंदौर में 18 डिग्री और जबलपुर में 18.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है।

बही अधिक तापमान की बात करे तो रीवा 21.2 डिग्री सेल्सियस,देवास 19.9 डिग्री सेल्सियस,सागर 19.6 डिग्री सेल्सियस, नर्मदापुरम 19.5 डिग्री सेल्सियस,कल्याणपुर में 35.3 डिग्री सेल्सियस, छतरपुर में 35.2 डिग्री सेल्सियस और खंडवा में 19.0 डिग्री सेल्सियस तापमाम दर्ज किया गया है।

पश्चिमी और पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क

उत्तर प्रदेश में मौसम पूरी तरह से बदल गया है। एक बार फिर से मौसम साफ रहने का सिलसिला जारी है। आने वाले दिनों में प्रदेश में कहीं भी बारिश और कोहरे का अलर्ट नहीं जारी किया गया है। वहीं यूपी और एमपी में अब धीरे-धीरे तापमान बढ़ना भी शुरू हो गया है। कई जिलों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में भारी दर्ज किया गया है।  है।

मार्च का महीना लू का कहर

उत्तर पश्चिम हवाओ के कारण से रीवा और शहडोल संभाग में न्यूनतम ताममान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।भोपाल सहित शेष प्रदेश में न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक रह सकता है।और सबसे अधिक तापमान जबलपुर संभाग में 37 से 40 डिग्री और बाकी प्रदेश में 38 से 42 डिग्री तक जा सकता है।

यह भी पढ़ें:Aaj Ka Rashifal 02 March 2025 : आज का दिन धन के लिहाज से 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा,जानिए आज का राशिफल

Related Articles