Weather Update : एमपी में गर्म हवाओं से लू की लपटों का एहसास, पारा हुआ 40 डिग्री पार,जानिए मौसम का मिजाज
भोपाल में अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री तो न्यूनतम पारा 18.8 डिग्री रिकॉर्ड हुआ।वहीं प्रदेश के कुछ शहरों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया है।

- शहरो का न्यूनतम और अधिकतम तापमान
- लू का असर देखने को मिल सकता है
- कुछ शहरों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार
Weather Update : एमपी के मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है।मध्य प्रदेश के अन्य शहरों के साथ ही राजधानी भोपाल में भी बुधवार को दिनभर तेज धूप का दौर देखने को मिला। वही रात के तापमान में वृद्धि हुई है।इस सीजन में पहली बार दिन का तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया है।6 शहरों में दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पार कर गया है। जबकि चार चार शहरों में ब्लू का प्रभाव जारी है रात का सबसे कम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस नौगांव में दर्ज किया गया है।
जबकि पचमढ़ी जैसे हिल स्टेशन पर रात का तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है।गर्म हवाओं ने लू की लपटों सा एहसास दिलाया, तो रात को भी पिछले दिनों चल रही ठंडी हवा रुक सी गई।भोपाल में अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री तो न्यूनतम पारा 18.8 डिग्री रिकॉर्ड हुआ।वहीं प्रदेश के कुछ शहरों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया है।
शहरो का न्यूनतम और अधिकतम तापमान
मौसम विज्ञान की माने तो गुरुवार को भी तापमान इसी स्तर पर बना हुआ है शुक्रवार से दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है मौसम विभाग ने 28 से 29 मार्च को गर्मी से कुछ राहत देने का अनुमान लगाया है।वही पचमढ़ी 12.4 डिग्री सेल्सियस, कल्याणपुर 13.4 डिग्री सेल्सियस, नौगांव 14.4 डिग्री सेल्सियस,सीधी 14.6 डिग्री सेल्सियस, सागर 24.6 डिग्री सेल्सियस, खंडवा 23.4 डिग्री सेल्सियस, शिवपुरी 22.7 डिग्री सेल्सियस, खरगोन 22.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है।
अधिकतम तापमान की बात करें तो पचमढ़ी 32.02 डिग्री सेल्सियस, अमरकंटक 33.02 डिग्री सेल्सियस, सीधी 34.4 डिग्री सेल्सियस,रीवा 35.00 डिग्री सेल्सियस, रायसेन 35.5 डिग्री सेल्सियस, रतलाम 40 डिग्री सेल्सियस, राजगढ़ 39.7 डिग्री सेल्सियस, शिवपुरी 39.02 डिग्री सेल्सियस, निवाड़ी 38.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है।

लू का असर देखने को मिल सकता है
2 दिन पहले प्रदेश में लुक असर रह सकता है मालवा निर्माण इंदौर और उज्जैन संभाग के जिलों में लु असर रहने की संभावना जताई गई है। जिनमें रतलाम, उज्जैन,खरगोन,खंडवा, धार आदि शामिल किए गए हैं।मौसम विभाग की माने तो दिन का तापमान 40 डिग्री से अधिक क्या सामान्य से 4.6 डिग्री तक अधिक हो तो हीट वेव की स्थिति मानी जाती है।अगले 4 महीने तेज गर्मी पड़ेगी। मौसम विभाग की माने तो 15 से 20 दिन हीट वेव चलने का अनुमान लगाया गया है। इस कारण 30 से 35 दिन तक गर्म हवा चल सकती हैं।
वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर
मौसम विज्ञान की माने तो अफगानिस्तान के आसपास एक पश्चिमी विक्षोभ लगातार बना हुआ है। जिसके कारण तापमान बढ़ रहा है।शुक्रवार से हवा का रुख बदलने से अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। रतलाम लगातार दूसरे दिन हीट वेव की चपेट में रहा है।30 से 31 मार्च को मालवा निवास क्षेत्र में फिर से हीटवेव चलने का अनुमान लगाया गया है।