Weather Alert : एमपी में तीखे होते जा रहे गर्मी के तेवर, दिन और रात के तापमान में वृद्धि,जानिए मौसम का हाल
तापमान में 1 से 2 डिग्री तक वृद्धि हो सकती है पिछले तीन दिन में 5 डिग्री तक तापमान में वृद्धि हुई है।
- कुछ जिलों की न्यूनतम और अधिकतम तापमान
- कुछ दिनों बाद हल्की से मध्यम बारिश
- 15 से 20 दिन हीट वेव की स्थिति रहेंगी
Weather Alert : मध्य प्रदेश में गर्मी का दौर शुरू हो गया है। इस साल तापमान कहां तक जा सकता है। मौसम विभाग की माने तो अप्रैल में में हीट वेव के दिन पिछले बार से ज्यादा हो सकते हैं।तापमान में 1 से 2 डिग्री तक वृद्धि हो सकती है पिछले तीन दिन में 5 डिग्री तक तापमान में वृद्धि हुई है।प्रदेश के पहली बार 40 डिग्री तक तापमान रिकार्ड किया गया है। मंगलवार को रतलाम सबसे गर्म रहा है।
यहां का तापमान 40 डिग्री रिकार्ड किया गया है। वहीं अगर से पूरी जिले में तापमान की बात करें तो 39 डिग्री दर्ज हुआ है। भोपाल,इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन और जबलपुर में भी तेज धूप खिली रही है।मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन तेज गर्मी पड़ने का अलर्ट जारी किया गया है। 26 मार्च से तीखी धूप रहेगी। गर्मी का असर भी बढ़ेगा दिन और रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री की वृद्धि हो सकती है।
कुछ जिलों की न्यूनतम और अधिकतम तापमान
रतलाम में सामान्य से 4.5 डिग्री तापमान में वृद्धि हुई है।वही 40 डिग्री तक तापमान पहुंच गया है। मौसम विभाग की माने तो मंगलवार को धार में 39.3 डिग्री सेल्सियस, शिवपुरी में 39 डिग्री सेल्सियस, खजुराहो में 3.8 डिग्री सेल्सियस, गुना में 38.6 डिग्री सेल्सियस,दमोह नर्मदा पुरम में 38.5 डिग्री सेल्सियस, सागर में 38.2 डिग्री सेल्सियस, मंडल टीकमगढ़ में 38 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकार्ड किया गया है।
बड़े शहरों की यदि बात करें तो ग्वालियर सबसे गर्म रहा है यहां तापमान 38.6 डिग्री रिकार्ड किया गया है।उज्जैन में 38.5 डिग्री सेल्सियस, इंदौर में 37.6 डिग्री सेल्सियस, भोपाल में 37 डिग्री सेल्सियस,और जबलपुर में 35.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड हुआ है रात के तापमान में भी वृद्धि हुई है।
कुछ दिनों बाद हल्की से मध्यम बारिश
मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी का अनुमान लगाया गया है। वहीं अन्य क्षेत्रों में गर्मी और शुष्क मौसम का प्रभाव भी देखने को मिलेगा।उत्तर भारत में पश्चिमी हिमालय क्षेत्र पर पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिलेगा।
मौसम विभाग की माने तो जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 26 मार्च को हल्की से मध्यम बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का असर देखने को मिलेगा। जम्मू कश्मीर के श्रीनगर और गुलमर्ग जैसे क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान 2 से 5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 12 से 15 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
15 से 20 दिन हीट वेव की स्थिति रहेंगी
अगले दो दिनों में मालवा निमाड़ क्षेत्र में लू चल सकती है।सामान्य से 4.6 डिग्री अधिक तापमान होने पर हीट वेव की स्थिति बनी रहेगी।अप्रैल और मैं में हीट वेव का प्रभाव अधिक देखने को मिलेगा। इस दौरान 30 से 35 दिनों तक गर्म हवाएं चल सकती हैं। इस साल 15 से 20 दिन हीट वेव की स्थिति बन सकती है राजधानी में 2 दिन पहले अधिकतम तापमान 34 डिग्री था। जो अकबर का 37 डिग्री हो गया है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले कुछ दिनों में 40 डिग्री को पास कर सकता है प्रदेश के अन्य शहरों में भी तापमान 40 से 45 डिग्री के बीच अनुमान लगाया गया है।