Vande Bharat Train : होली पर मिलेगा नया सफर, पटना-दिल्ली के बीच दौड़ेगी सबसे लंबी वंदे भारत ट्रेन कौन-कौन से स्टेशन आएंगे रास्ते में जानिए

होली के रंगों के बीच भारतीय रेलवे का बड़ा तोहफा पटना से दिल्ली की दूरी होगी और भी कम, वंदे भारत एक्सप्रेस की नई शुरुआत।

  • 1000 किलोमीटर की दूरी सिर्फ 12 घंटे से भी कम समय में तय होगी।
  • नई दिल्ली से पटना जाने वाली यह वंदे भारत ट्रेन कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी।
  • होली के आसपास लॉन्चिंग की उम्मीद, रेलवे बोर्ड जल्द जारी करेगा आधिकारिक टाइम टेबल।

पटरी पर दौड़ने को तैयार नई दिल्ली-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस

Vande Bharat Train : होली के इस खास मौके पर भारतीय रेलवे यात्रियों को जबरदस्त तोहफा देने जा रहा है! जल्द ही पटना और दिल्ली के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू होने वाली है, जो अब तक की सबसे लंबी दूरी तय करने वाली वंदे भारत ट्रेन होगी। रेलवे इसे होली के आसपास लॉन्च करने की योजना बना रहा है, जिससे यात्रियों का सफर और भी तेज़ और आरामदायक हो जाएगा।

रफ्तार और सफर का नया अनुभव

नई दिल्ली से पटना के बीच चलने वाली यह सेमी-हाई-स्पीड ट्रेन करीब 1000 किलोमीटर की दूरी सिर्फ 12 घंटे से भी कम समय में तय करेगी। यानी दिल्ली से पटना का सफर अब पहले से कहीं तेज़ और सुगम होगा।

कौन-कौन से स्टेशन आएंगे रास्ते में

रिपोर्ट्स के अनुसार, यह ट्रेन कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज जंक्शन, दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर और आरा जैसे प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी। इससे इन शहरों के यात्रियों को भी बड़ी राहत मिलेगी।

तय हुआ टाइम टेबल, जल्द होगी आधिकारिक घोषणा

नई दिल्ली से यह ट्रेन सुबह 8:25 बजे रवाना होगी और रात 8 बजे पटना पहुंचेगी। वहीं, वापसी में पटना से यह शाम 6 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 7:30 बजे दिल्ली पहुंचेगी। हालांकि, रेलवे बोर्ड जल्द ही इस रूट का आधिकारिक टाइम टेबल जारी करेगा।

यात्रियों के लिए क्यों खास है यह ट्रेन?

इस ट्रेन के शुरू होने से न सिर्फ दिल्ली और पटना के बीच यात्रा का समय घटेगा, बल्कि सफर और भी ज्यादा आरामदायक और सुविधाजनक हो जाएगा। वंदे भारत ट्रेन की शानदार सुविधाएं, हाई-स्पीड सफर और बेहतर कनेक्टिविटी इसे यात्रियों के लिए एक बेहतरीन बनाती हैं। तो होली पर तैयार हो जाइए इस नई तेज़ रफ्तार सफर के लिए

Gold and Silver Price : सोने के दाम में जबरदस्त उछाल, चांदी के दामों में भी हुई तेजी,जानिए लेटेस्ट रेट

Related Articles