vande bharat sleeper train : भारत में पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन: अब भोपाल से मुंबई सिर्फ 10 घंटे में

vande bharat sleeper trai जो दिल्ली से मुंबई के बीच चलेगी, अप्रैल या मई में शुरू होगी। भोपाल से मुंबई तक की यात्रा अब सिर्फ 10 घंटे में पूरी होगी। जानिए इस नई ट्रेन के बारे में।

  • दिल्ली से मुंबई का सफर होगा और भी आसान
  • 10 घंटे में पहुंचे मुंबई, मिलेंगे बेहतरीन आरामदायक सुविधाएं
  • वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का ट्रायल हो चुका है, अब तकरीबन तैयार

vande bharat sleeper train : भारत में एक और नई ट्रेन का आगमन होने जा रहा है, जो यात्रियों के सफर को और भी तेज और आरामदायक बनाएगी। यह ट्रेन देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन होगी, जो दिल्ली से मुंबई के बीच चलेगी।

इस ट्रेन के चलने से दोनों शहरों के बीच यात्रा का समय करीब 10 घंटे में सिमट जाएगा, जबकि पहले यह यात्रा 14 से 15 घंटे तक चलती थी। यह ट्रेन अप्रैल या मई के पहले सप्ताह में शुरू होने की उम्मीद है, और इसका पहला ठहराव भोपाल होगा, जिससे मध्य प्रदेश के यात्रियों के लिए भी यह सुविधा उपलब्ध होगी।

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की सुविधाएं

इस नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में यात्रियों को न केवल तेज यात्रा का अनुभव मिलेगा, बल्कि उन्हें शानदार सुविधाएं भी मिलेंगी। ट्रेनों में आरामदायक स्लीपर बर्थ, मनपसंद भोजन, और ताजगी का अहसास कराया जाएगा।

अब, यात्रियों को मुंबई या दिल्ली के बीच लंबी यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। खास बात यह है कि इस ट्रेन का ट्रायल पहले ही राजस्थान के कोटा में किया जा चुका है, जहां ट्रेन ने 180 किमी/घंटा की रफ्तार से दौड़ते हुए सफल परीक्षण किया था।

भोपाल को मिलेगा नया कनेक्टिविटी

वर्तमान में, भोपाल से दिल्ली के बीच वंदे भारत ट्रेन चल रही है, लेकिन दिल्ली से मुंबई जाने के लिए अभी तक कोई सीधी वंदे भारत ट्रेन नहीं थी। अब दिल्ली और मुंबई के बीच वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के चलते भोपाल के लोग भी इस सेवा का लाभ उठा सकेंगे।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, अप्रैल या मई तक वंदे भारत स्लीपर की एक रैक भोपाल रेल मंडल को मिल सकती है। इस ट्रेन के आने से यात्रियों को तत्काल आरक्षण और बेहतरीन सुविधाएं प्राप्त होंगी, जो अभी तक नियमित ट्रेनों से नहीं मिल पाती थीं।

वंदे भारत ट्रेन के ट्रायल

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का पहला ट्रायल मध्य प्रदेश के खुजराहो में 24 दिसंबर 2024 को हुआ था। वहां यह ट्रेन बड़ी तेज़ी से दौड़ी और सफल परीक्षण किया गया। ट्रेन ने अपनी गति को 160 से 200 किमी प्रति घंटे तक बढ़ाया और तकनीकी टीम ने इसके सभी अन्य पहलुओं की जांच की। वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों की स्पीड ब्रेकिंग सिस्टम, एयर सस्पेंशन और कपलर फोर्स की भी जांच की गई, ताकि यात्रा के दौरान कोई असुविधा न हो।

Judge Cash Scandal : जस्टिस वर्मा ने उठाए गंभीर सवाल, क्या कुछ छुपाया जा रहा है?

Related Articles