Up News : पूरे ठाट बाट से हुई शादी, आखिर में कुल देवता की वजह से विदा नही हो पाई दुल्हन,जानिए क्या है मामला

वर-वधू पक्ष के कुल देवता अलग-अलग होने का पता चला तो विदाई से पहले रिश्ता खत्म हो गया।

  • जयमाल के बाद सात फेरे भी संपन्न
  • कुल देवता एक नहीं रिश्ता टूटा
  • थाने में चला पंचायत का दौर

Up News : यूपी के बाराबाकी से दिल देहला देने वाला मामला सामने आया है।यह घटना सुनकर आप हैरान हो जाएंगे। यहां विदाई से पहले कुल देवता के अलग होने की बात कहकर लड़की वालों ने शादी तोड़ दी।जब बातचीत हुई तो  वर-वधू पक्ष के कुल देवता अलग-अलग होने का पता चला तो विदाई से पहले रिश्ता खत्म हो गया। यह मामला थाने तक पहुंच गया है। पंचायत बैठाई गई। लेकिन, आखिरकार शादी खत्म ही हो गई।

शादी टूटने का एक अचंभित करने वाला मामला है ये जिसमें वरमाला हुई और सात फेरे के साथ सात वचन भी लिए गए ।लेकिन अचानक वर-वधू पक्ष के कुल देवता पर बात अटक गई। इसके बाद शादी टूट गई। बरात बिना दुल्हन के वापस लोट गई।

जयमाल के बाद सात फेरे भी संपन्न

मामला सफदरगंज थाना क्षेत्र के रुदौली गांव का बताया जा रहा है।गांव निवासी गिरधारी की बेटी रंजना की शादी असंद्रा क्षेत्र के तेलमा मजरे पारा इब्राहिम गांव निवासी गंगाराम रावत के बेटे आशीष कुमार से फिक्स की गई।और  रविवार को बरात धूमधाम से दुल्हन के घर तक लाई गई।

Up News
Up News

बरातियों का जोरदार स्वागत करा गया,सभी बरातियों को माला पहनाई गई।और फिर ऐसा हुआ की जयमाल के बाद सात फेरे भी संपन्न हो गए। लेकिन सोमवार सुबह जब विदाई की बारी आती है तो हंगामा मच गया।और कुल देवता के कारण शादी खत्म करनी पड़ी।

कुल देवता एक नहीं रिश्ता टूटा

पहले यह बात निकली नही गई की कुल देवता एक है या नही।लेकिन शादी होने के बाद ठीक विदाई के समय दोनो पक्षों को याद आया कि दोनो पक्षों के कुल देवता अलग अलग है।और यह बात सुनते ही बधु पक्ष नाराज हो गया और रंजना के मामा रामनेवाज ने कहा की बर पक्ष ने यह जरूरी बात हमसे छिपाई है और हमको धोखा दिया है।और उन्होने शादी खत्म करने की बात कह दी।और जो खर्च हुआ उसकी भरपाई करने के लिए कहा।

_News
_News

थाने में चला पंचायत का दौर

मामला बढ़ता देख दोनों पक्ष थाने पहुंच गए। वर पक्ष ने आरोप लगाया कि वधू पक्ष ने जेवर हड़प लिया है।जबकि वधू पक्ष ने शादी से हुए खर्च की भरपाई की मांग रखी। पूरे दिन थाने में पंचायत चलती रही। अंत में वर-वधू दोनों ने सहमति जताई और शादी को खतम कर दिया।

बिन दुल्हन लौटी बरात

एसएचओ सुधीर कुमार सिंह ने कहा  कि दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से शादी न करने का फैसला किया है। इस घटना के होने से इलाके में खूब चर्चा हो रही है। जहां सात फेरे होने के बाद भी देवता अलग होने की वजह से शादी का बंधन टूट गया। इस मामले ने पूरे में हड़कंप मचा दिया है।बैंड-बाजे के साथ धूमधाम से पहुंची। और बरात को बिना दुल्हन के ही वापस लौटना पड़ा।

यह भी पढ़ें:-जब पत्नी प्रेमी के साथ भाग गई, तो पति ने सड़क पर रोते हुए दिल को छू लेने वाली भावनाएं जाहिर की– वीडियो ने सबको किया हैरान

Related Articles