Ujjain News : एमपी के इस मंदिर से महाराष्ट्र के सीएम को जाएगा विशेष प्रसाद
विधायक दल की बैठक बुधवार को संपन्न की गई है। जिसमें विधायक दल का नेता देवेंद्र फडणवीस को बनाया गया है।बैठक में मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लगा दी गई है।
Ujjain News:महाराष्ट्र में चुनाव खतम हो गए है और यह सस्पेंस भी खतम हो गया है की कौन सीएम बनेगा।विधायक दल की बैठक बुधवार को संपन्न की गई है। जिसमें विधायक दल का नेता देवेंद्र फडणवीस को बनाया गया है।बैठक में मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लगा दी गई है।
और साथ ही गुरुवार को मुख्यमंत्री का शपथ समारोह भी कराया जाएगा। पहले से ही सीएम पद को लेकर देवेंद्र फडणवीस के नाम का ऐलान किया जा रहा था।बह चुनाव में आगे चल रहे थे। चुनाव से पहले ही फडणवीस ने महाकाल मन्दिर में प्रसाद भेजने की अर्जी लगाई थी।,और विधायक दल की बैठक होने से पहले ही देवेंद्र फडणवीस ने उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी आशीष शर्मा को मुंबई में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह के लिए व्यक्तिगत रूप से निमंत्रण भेज दिया था।
बाबा महाकाल के बड़े भक्त है देवेंद्र फडणवीस
बताया जा रहा है की देवेंद्र फडणवीस हर साल 2 से 3 बार बाबा महाकाल के दर्शन के लिए आते है। वह बाबा महाकाल के बहुत बड़े भक्त हैं। और वह बाबा महाकाल को बहुत मानते भी है। फडणवीस भगवान महाकाल के अनन्य भक्त भी माने जाते हैं ।पहली बार जब मुख्यमंत्री बनने से पहले भी उन्होंने महाकाल मंदिर में दर्शन कर भगवान का आशीर्वाद लिया था। इसके बाद से वह महाकाल की सेवा कर रहे है।और लागातार दर्शन के लिए भी आते है। एक बार फिर उन्हे भगवान महाकाल का आशीर्वाद मिला है।बह फिर महाराष्ट्र के सीएम बन गए है।
महाकाल मंदिर के पुजारी मुंबई रवाना होंगे
महाकाल मंदिर के पुजारी आशीष शर्मा के द्वारा बताया गया है की देवेंद्र फडणवीस ने फोन किया और उन्हें आमंत्रित किया की बह मुम्बई आए । और आशीष शर्मा बुधवार को उज्जैन से आज मुंबई के लिए रवाना होंगे। और बह देवेंद्र फडणवीस लिए अपने साथ महाकाल का प्रसाद, दुपट्टा और रुद्राक्ष की माला भी अपने साथ लेकर जाएंगे। और यह भी बताया है की फडणवीस के द्वारा पुजारी की आने-जाने की फ्लाइट टिकट भी की गई है।और साथ ही मुंबई में रुकने और वाहन की विशेष व्यवस्था की गई है।जिससे उन्हें किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हो।