आने वाले दिनों में तापमान में उतार चढ़ाव जारी,दिन में हल्की गर्मी,और रात में ठंडक,जानिए मौसम का मिजाज
अगले आठ दिनों तक रात में ऐसी ठंड पड़ने का सिलसिला जारी रह सकता है।लेकिन दिन में हल्की गर्मी का दौर भी जारी रहेगा।
- कुछ प्रदेशों में बूंदाबांदी की संभावना
- एमपी में मौसम का पूर्वानुमान
- पिछले तीन दिनों से रात का तापमान
Aaj ka Mousam : सभी प्रदेश में मौसम फिलहाल नरम-गरम बना हुआ है। दिन में तीखी धूप के कारण तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।, जबकि रात का तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया है।जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी हो सकती है। बुधवार को राज्य के रतलाम में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज रिकॉर्ड किया गया है।जो सबसे अधिक था।
कुछ प्रदेशों में बूंदाबांदी की संभावना
मौसम विभाग की माने तो अफगानिस्तान के आसपास एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। इसके साथ ही राजस्थान के आसपास एक प्रेरित चक्रवात और अरब सागर से आद्रता आ रही है।
इन तीनों मौसमी प्रणालियों के चलते जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी हो सकती है।इसका असर मध्यप्रदेश के ग्वालियर और चंबल संभाग में देखने को मिलेगा।इन इलाकों में आसमान पर बादल छाए हुए हैं और बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है।
एमपी में मौसम का पूर्वानुमान
यदि बुधवार को देखे तो उत्तरी इलाकों जैसे बैतूल, धार, नर्मदापुरम, खंडवा, खरगोन और उज्जैन में तापमान 33 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया है। वहीं, पूर्वी इलाकों में मंडला, टीकमगढ़, दमोह, सिवनी, सागर और खजुराहो में तापमान 31 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंच गया है।
मौसम वैज्ञानिकों की माने तो अगले आठ दिनों तक रात में ऐसी ठंड पड़ने का सिलसिला जारी रह सकता है।लेकिन दिन में हल्की गर्मी का दौर भी जारी रहेगा।
जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी और बारिश
कश्मीर में हिमपात और बारिश के कारण तापमान में गिरावट हुई है। पवाड़ा-करनाह और बांडीपुर-गुरेज मार्ग को हिमपात के कारण आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया है। तड़के से श्रीनगर सहित कई इलाकों में बारिश जारी है। मौसम विभाग की माने तो अगले 24 घंटों में अधिकतर इलाकों में बर्फबारी और बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।
पिछले तीन दिनों से रात का तापमान
मौसम वैज्ञानिक एचएस पांडे की माने तो पिछले तीन दिनों से रात का तापमान सामान्य से कम दर्ज किया गया है। सामान्यतः फरवरी के आखिरी हफ्ते में इतनी ठंड नहीं पड़ती है।पिछले 10 साल में यह दूसरी बार है जब रात का तापमान सामान्य से कम रिकॉर्ड किया गया है।इस ठंड का कारण उत्तर के पहाड़ों पर हुई बर्फबारी और उत्तर से आने वाली सर्द हवाएं हैं, जो शहर को ठंडा मौसम बना रही है।
उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय
उत्तराखंड में ताजा पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हुआ है, जिसके कारण उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हिमपात शुरू हो गया। निचले इलाकों में भी हल्की वर्षा हो रही है।समूचे प्रदेश में भारी वर्षा और बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है। शुक्रवार को प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में वर्षा और बर्फबारी को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
कुछ शहरों का अधिकतम तापमान
पचमढ़ी में 6.8 डिग्री सेल्सियस, कल्याणपुर में 8.7 डिग्री सेल्सियस, गिरवर में 9.6 डिग्री सेल्सियस, मंडला में 10.2 डिग्री सेल्सियस, उमरिया में 11.1 डिग्री सेल्सियस नीचे तापमान दर्ज किया गया है।
छतरपुर में 27.4 डिग्री सेल्सियस, रीवा में 27.6 डिग्री सेल्सियस, सीधी में 27.8 डिग्री सेल्सियस, अनुपुर में 28.2 डिग्री सेल्सियस और रायसेन में 29.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है।