Aaj Ka Rashifal 9 February 2025 : आज मेष साथ इन चार राशियों की चमकेगी किस्मत,इन राशियों को रहना होगा सतर्क
Aaj Ka Rashifal 9 February 2025 : वैदिक पंचांग के अनुसार, 9 फरवरी 2025 को माघ माह की शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है। साथ ही विष्कुम्भ योग बन रहा है। ये एक अशुभ योग है, जिसका राशियों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। रविवार को विष्कुम्भ योग के नकारात्मक प्रभाव के कारण कुछ राशियों के प्रेम जीवन में परेशानियां उत्पन्न होंगी।जानिए मेष के साथ 12 राशियों का राशिफल
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए आज दिन सामान्य रहने वाला है।आप अपने कामों को किसी दूसरे के भरोसे ना छोड़े। बरना भारी हानि का सामना करना पड़ सकता है।राजनीति में कार्य कर रहे लोगों को थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। आप अपने घर किसी नये इलेक्ट्रॉनिक आइटम को लेकर आ सकते हैं।
वृषभ राशि
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है।आप अपने कामों में लापरवाही बिल्कुल ना करें।आपको कुछ नए लोगों का साथ मिल सकता है जिससे आपको खुशी मिलेंगी। पढ़ाई लिखाई में आपको एकाग्र होकर जुटना होगा।तभी आपको सफलता मिलेगी।साझेदारी में कोई काम करना आपके लिए बेहतर साबित होगा।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज दिन बढ़िया रहने वाला है। आपका आत्मविश्वास भरपूर रहेगा।आप अपनी ऊर्जा को सही कामों में लगायें।आज आपको धन का लाभ हो सकता है। व्यापार में आपको अच्छी सफलता हासिल होगी।दोस्तों के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों को किसी काम को लेकर जल्दबाजी नहीं दिखानी है। आपके मित्र के साथ आप कहीं घूमने की प्लानिंग कर सकते हैं। आपको अच्छा लगेगा।आपकी कोई प्रॉपर्टी की डील यदि अटकी हुई थी, तो वह भी फाइनल हो सकती है।और आपको बहुत बढ़ा फायदा मिलने बाला है।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए आज दिन करियर के लिहाज से अच्छा रहने वाला है। व्यवसाय में कामों में आपको अच्छी सफलता मिलेगी। भाई व बहन आपका पूरा साथ देंगे।आपको कामों को योजना बनाकर आगे बढने की आवश्यकता हो सकती है। घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।
कन्या राशि
आज का दिन आपके लिए कुछ विशेष करने के लिए रहेगा। वैवाहिक जीवन में कुछ गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती है, जिन्हें आप दूर करने की पूरी कोशिश करनी होगी। ऑनलाइन व्यवसाय कर रहे लोगों को कोई अच्छी सफलता हासिल होगी। आपको किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर नहीं करनी है।आप अपने घर किसी नये इलेक्ट्रॉनिक आइटम को लेकर आ सकते
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए आज दिन मेहनत से काम करने के लिए रहेगा। आपको किसी पैतृक संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है। आपके परिवार का कोई सदस्य यदि कहीं दूर रह रहा है, तो वह आपसे मिलने आ सकता है।और आज आपका दिन मंनोरंजन के साथ बीतने वाला है।परिवार में बुजुर्गों का आपको पूरा ध्यान रखना होगा।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है।आपके कुछ नए प्रयास बेहतर होगे।जिससे आपको फायदा होगा।कार्य क्षेत्र में आपको कोई नई सफलता हासिल हो सकती है। आप अपने अनुभवों का लाभ उठाएंगे। आपको आपकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा।
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए आज दिन जिम्मेदारी भरा रहने वाला है। विद्यार्थी यदि किसी कंपटीशन की तैयारी में लगे हैं, तो उसमें उन्हें अच्छी सफलता मिल सकती है। लेकिन आप अपने आलस्य को दूर करके आगे बढ़ते रहे इससे आपको जल्दी सफलता मिलेगी। नौकरी में बदलाव की योजना बना रहे लोगों के प्रयास थोड़ा तेज रहेंगे।
मकर राशि
मकर राशि के जातकों को आज योजना बनाकर कामो को करना होगा। व्यापार में आपकी इन्कम के सोर्स बढ़ेंगे, जो आपको अच्छी सफलता प्राप्त होगी। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।आप अपनी कला से एक अच्छा मुकाम हासिल करेंगे।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों को आज महिला मित्रों से सावधान रहने की आवश्यकता है।आज आपका संपत्ति से जुड़ा मामला सुलझा जा सकता ही। आप किसी वाद विवाद में ना पड़े।आपका पूजा पाठ में खूब मन लगेगा, जिसे देखकर परिवार के सदस्य भी खुश रहेंगे। आपको अपने आत्मविश्वास को मजबूत करके आगे बढ़ना होगा, तभी आप किसी बड़े लक्ष्य की पूर्ति कर पाएंगे।
मीन राशि
मीन राशि के जातक को अपने स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है। कार्य क्षेत्र में आप कुछ नए अनुबंध स्थापित करेंगे।आप अपनी मेहनत से एक नई पहचान बनायेंगे।घर में कोई विवाह योग्य सदस्य के लिए बेहतर रिश्ता आ सकता है, जिसे परिवार के सदस्यों द्वारा तुरंत मंजूरी मिल सकती है। आपके मित्रों की संख्या में भी बदलाव हो सकता है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों और जानकारियों पर आधारित है, हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। और अधिक सटीक जानकारी के लिए अपने ज्योतिषी या पंडित से संपर्क करें।