Aaj ka Rashifal 6 March 2025 : गुरुवार के दिन विष्णु जी की पूजा करने से चमक जायेगी इन राशियों की किस्मत,जानिए राशिफल
पारिवारिक समस्याओं को आप नजर अंदाज न करें।आपको किसी दूसरे के मामले में बेवजह बोलने से बचना होगा।
Aaj ka Rashifal 6 March 2025 : 6 मार्च के दिन गुरुवार है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। गुरुवार के दिन विष्णु जी की पूजा करने का विधान है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, श्री हरी विष्णु की पूजा करने से सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। मेष राशि वालों को खर्चे पर कंट्रोल करना होगा।आज हम आपको मेष से लेकर मीन तक की राशि का राशिफल बताएंगे।
मेष राशि
मेष राशि के जातकों को अपने कामों को पूरा करने के लिए काफी मेहनत करनी होगी।पारिवारिक समस्याओं को आप नजर अंदाज न करें।आपको किसी दूसरे के मामले में बेवजह बोलने से बचना होगा। अपने खर्चों को कंट्रोल करने की कोशिश करें। इसका असर आपकी आर्थिक स्थिति पर पढ़ सकता है। आज का उपाय – मेष राशि श्री विष्णु को तुलसी पत्र चढ़ाए।आज अंक 7 आपके लिए शुभ होगा
वृषभ राशि
आज वृषभ राशि के जातकों को को अपनी सेहत पर पूरा ध्यान देना होगा। किसी नए प्रोजेक्ट पर काम कर सकते हैं।आपको दोनों पक्षों की सुनकर ही निपटना बेहतर रहेगा।आपकी सेहत में कोई पुराना रोग भर सकता है।परिवार में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मोहर लगा सकती है। आज का उपाय – वृष राशि माता लक्ष्मी को गुलाब अर्पित करें।आज शुभ अंक 8 होगा
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातक कुछ नयी योजनाओं की शुरुआत कर सकते हैं, उनका बिजनेस पहले से बेहतर चलेगा। आप किसी नए मकान आदि की खरीदारी के लिए कोई लोन अप्लाई कर सकते हैं।संतान की पढ़ाई लिखाई को लेकर आप कहीं बाहर किसी कोर्स के लिए भेज सकते हैं।आपको किसी से कोई जरूरी जानकारी सुनने को मिल सकती है। आज का उपाय – मिथुन राशि शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाए शुभ अंक 9 होगा।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा साबित होगा आपकी ससुराल पक्ष किसी व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है परिवार के सदस्यों के साथ आपको समय बिता सकते हैं और कुछ समस्याओं का समाधान भी निकाल सकते हैं आप किसी विरोधी के बातों में ना आए अपने खर्चों पर थोड़ा कंट्रोल रखें। आज का उपाय – केसर का तिलक लगाए।शुभ अंक 3 होगा।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए आज दिन आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।किसी पुरानी डील के समय से फाइनल ना होने से आपको कोई नुकसान हो सकता है।आपकी जल्दबाजी की आदत आपसे कोई गड़बड़ी करा सकती है।आपको धन की प्राप्ति होगी।आज का उपाय – गुरुवार को हनुमान चालीसा का पाठ करें और दान करें शुभ अंक 4 होगा।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के कामों में यदि कुछ समस्या आ रही थी, तो वह भी दूर होगी। आपको किसी खास को लेकर टेंशन हो सकती है आपका मन परेशान रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ आपको समय मौज मस्ती कर सकते हैं।आपके अपने पिता से किसी बात को लेकर कहा सुनी हो सकती है।आज का उपाय – कन्या राशि गणेश जी को दूर बार अर्पित करें शुभ अंक 5 होगा।
तुला राशि
तुला राशि के जातकों को अपने कामकाज पर पूरा ध्यान देना होगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों मे किसी बाहरी व्यक्ति के आने से खटपट होने की संभावना है।आपको अपने रिश्ते को बचाए रखना होगा। आप किसी को धन उधार ना दें।घर में खर्चो को आप थोड़ा कंट्रोल करें, क्योंकि उनके बढ़ने से आपके बेफिजूल के खर्च बढ़ेंगे। आज का उपाय – तुला राशि श्री कृष्ण को पीले फूल चढ़ाए।शुभ अंक 7 होगा।
वृश्चिक राशि
आज इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा दिन रहेगा। आपके मन में मानसिक शांति रहने से काफी खुशी का माहौल होगा। आपको अपने कामों को कल पता ले की जरूरत नहीं होगी। यदि कोई लेनदेन से संबंधित मामला है तो अजनबी पर भरोसा करने से बचना होगा।माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आज का उपाय – देवी लक्ष्मी को कमल का फूल चढ़ाए। शुभ अंक 9 होगा।
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए आज दिन अनुकूल रहने वाला है।आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। आपके बॉस आपके कामों से खुश रहेंगे, लेकिन कुछ विरोधी परेशान करने की पूरी कोशिश करेंगे।जीवनसाथी से यदि किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी, वह भी दूर होगी। जो लोग सिंगल हैं, उनके साथी से मुलाकात हो सकती है। आज का उपाय – धनु राशि मां दुर्गा को लाल चुनरी चढ़ाए। शुभ अंक 6 होगा।
मकर राशि
मकर राशि के जातको के लिए आज दिन इन्कम के सोर्सो को बढ़ाने वाला रहेगा।आपको लेनदेन पर पूरा ध्यान देना होगा। आपका सहयोगी से किसी बात को लेकर लड़ाई झगड़ा होने की संभावना है।आप टेंशनों को लेकर परेशान रहेंगे।आप जीवनसाथी के साथ किसी वेकेशन पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। आज का उपाय – मकर राशि गणेश जी को मोदक अर्पित करें शुभ अंक 5 होगा।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज दिन विशेष रूप से फलदायक रहने वाला है। परिवार में चल रही समस्याओं से आपको काफी हद तक राहत मिलेगी। आप अपनी शौक मौज की चीजों की खरीददारी भी कर सकते हैं।आप किसी धार्मिक आयोजन में बढ चढ़कर हिस्सा लेंगे।आपकी साथ व सम्मान में वृद्धि होगी। आज का उपाय – कुंभ राशि शिवलिंग पर जल चढ़ाएं शुभ अंक 2 होगा।
मीन राशि
मीन राशि के जातको को आपकी सेहत में उतार चढ़ाव रहने से आप थोड़ा परेशान रहेंगे। राजनीति में कार्यरत लोगो को अपने कामों को करने में कठिनाइयां आएंगी। आपका किसी पारिवारिक मामले को भी धैर्य रखकर निपटाने की आवश्यकता है।आप संतान को कोई जिम्मेदारी दे सकते हैं, जिसे वह समय रहते पूरी करेंगे।आज का उपाय – मीन राशि सूर्य देव को जल अर्पित करें।शुभ अंक 1 होगा।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों और जानकारियों पर आधारित है, हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। और अधिक सटीक जानकारी के लिए अपने ज्योतिषी या पंडित से संपर्क करें।