Aaj Ka Rashifal 27 March 2025 : आज ग्रहों की स्थिति बदलने से इन राशियों पर होगी विष्णु जी की विशेष कृपा,जानिए राशिफल
आपके किसी नजदीकी रिश्तेदार से ही आपका विवाद हो सकता है। धन व्यय पर संयम रखें।

Aaj Ka Rashifal 27 March 2025 : आज का दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। ग्रहों की स्थिति अलग-अलग राशियों के लिए शुभ राशि परिणाम लाती है। आज भगवान विष्णु की पूजा करना बेहद शुभ माना जाता है।धनु और मकर के जातकों के लिए यह दिन आत्मविश्वास बढ़ाने वाला दिन रहेगा। कुंभ और मीन राशि के लोगों के लिए प्रोफेशनल लाइफ में सकारात्मक परिवर्तन संभव हो सकता है। जानिए 12 राशियों का राशिफल।
मेष राशि
चंद्रमा-शनि एकसाथ इसी राशि से एकादश गोचर कर रहे हैं। सूर्य व्यय भाव में हैं। बिजनेस में सफलता का दिवस है। ऑफिस में विवादों से बचना होगा। रुके धन की प्राप्ति बहुत महत्वपूर्ण है। किसी कार्य को टालें मत , वो प्रॉब्लम दे सकता है। समय पर वर्क इम्पार्टेंट है।भगवान विष्णु की उपासना करें। इमोशन पर संयम रखना आपके लिए हितकर रहेगा।
वृषभ राशि
सूर्य एकादश,चंद्रमा दशम व गुरु इसी राशि में हैं। सूर्य मीन में है। जॉब में नव सफलताओं से भरे रहने का समय है। लव लाइफ में इमोशन से बचें। स्वास्थ्य पर ध्यान केंद्रित करें। आपके किसी नजदीकी रिश्तेदार से ही आपका विवाद हो सकता है। धन व्यय पर संयम रखें। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे।भगवान शिव की पूजा करते रहें। तिल का दान करें।
मिथुन राशि
नवम चंद्रमा, कुंभ का शनि व व्यय भाव के गुरु जॉब में लाभ तथा बिजनेस पार्टनरशिप भाव को मजबूत करेंगे। आज किसी प्रिय मित्र का आगमन होने वाला है। आज का दिन छात्रों के लिए अच्छा रहेगा। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे। आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ व तिल दान करें।
कर्क राशि
सूर्य मीन, एकादश गुरु व अष्टम भाव में चंद्रमा बिजनेस अब बेहतर कर सकता है। अभी कॅरियर में मनचाही सफलता नहीं मिल पा रही है लेकिन आज के मेहनत का भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में विवाह का मोड़ आ सकता है। भगवान विष्णु के मंदिर जाएं व उनकी 04 परिक्रमा करें। मूंग का दान करें।
सिंह राशि
सूर्य अष्टम ,सप्तम चंद्रमा तथा शनि व वृष का गुरु मंगलमय गोचर व शुभ फल प्रदान करेंगे। जॉब में कोई रुके कार्य पूर्ण होने से प्रसन्न रहेंगे। पिता की सहायता मिलेगी, पोजीशन को और बेहतर करने के लिए अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। छात्र सही दिशा में अध्ययन करें। भगवान हनुमान की उपासना करते रहें। गुड़ व मसूर का दान करें।
कन्या राशि
सूर्य सप्तम, चंद्रमा व शनि एकसाथ षष्ठम गोचर करके घर-परिवार के लिए मंगलमय हैं। बिजनेस में गुरु व मंगल नवीन अवसरों की प्राप्ति का सौभाग्य दिलवा सकते हैं। अच्छी ऊर्जा ही आपको सफल करेगी।उच्चाधिकारियों का सहयोग अति उत्तम रहेगा। बिजनेस में कोई नवीन प्रोजेक्ट मिलेगा। राहु से संबंधित द्रव्यों तिल व उड़द इत्यादि का दान करें। श्री आदित्यह्र्दय स्तोत्र का 03 पाठ पुण्यदायी है।
तुला राशि
सूर्य षष्ठम, इस राशि से पंचम शनि-चंद्रमा व वृष का गुरु प्रत्येक कार्यों के लिए शुभ है। शुक्र व गुरु गोचर मंगलमय है। चंद्रमा व शनि बिजनेस व हेल्थ में लाभ करेगा। बिजनेस में पोजिशन बेहतर रहेगी। स्टूडेंट्स सफल रहेंगे। लव लाइफ को ठीक करें। आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। भगवान हनुमान की उपासना करें तथा गुड़ व गेंहू का दान करें।
वृश्चिक राशि
सूर्य पंचम, चतुर्थ शनि तथा चंद्रमा बिजनेस के लिए शुभ रहेंगे। बिजनेस में प्रोग्रेस है। जॉब में पोस्ट चेंज का प्रयास सफल रहेगा। परिवार को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी।माता दुर्गा के मंदिर जाएं व उनकी एक परिक्रमा करें।
धनु राशि
सूर्य चतुर्थ, तृतीय शनि-चंद्रमा कॅरियर में प्रोग्रेस देंगे। इस राशि के जातक अपनी प्रगति से खुश रहेंगे। किसी संत के आशीर्वाद से आज आप खुश रहेंगे। आर्थिक कष्ट से मुक्ति मिलेगी। लव लाइफ को लेकर प्रसन्न व आनंदित रहेंगे। स्टूडेंट्स सफल रहेंगे। हेल्थ बहुत बेहतर नहीं रहेगी।हनुमान बाहुक का पाठ करें। आज आपको पिता का आशीर्वाद लें। गेंहू का दान करें।
मकर राशि
सूर्य तृतीय, द्वितीय शनि-चंद्रमा व पंचम गुरु जॉब व कॅरियर के लिए शुभ हैं। बिजनेस प्रोग्रेस अनुकूल रहेगा।अपनी अच्छी सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। बिजनेसमैन सफल रहेंगे। प्रेम में सुखद यात्रा होगी। जमीन या मकान क्रय करने का विचार आएगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी। आज आपको श्री सूक्त का पाठ करें। गुड़ का दान करें।
कुंभ राशि
चंद्रमा-शनि एकसाथ आज इसी भाव में रहेंगे। गुरु चतुर्थ व शनि इसी राशि में जॉब में बड़े परिवर्तन का कोई निर्णय दे सकते हैं। धार्मिक यात्रा से खुश रह सकते हैं। किसी भी बड़े कार्य या प्रोजेक्ट को अच्छे से करे।सही तरीके से कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। छात्रों को नवीन अवसर प्राप्त हो सकते हैं।आज क सुंदरकांड का पाठ व फलों का दान करते रहें।
मीन राशि
इसी राशि में ,चंद्रमा व शनि व्यय भाव में है। गुरु इसी राशि से द्वितीय हैं। स्टूडेंट्स का कॅरियर अब सकारात्मक दिशा में पहुंचेगा। जॉब में प्रोमोशन को लेकर खुश रहेंगे। बिजनेस पद्धति को सही दिशा देंगे। मित्रों का बहुत योगदान रहेगा। लव लाइफ को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे।आज आपको श्री सूक्त का पाठ व धार्मिक पुस्तकों का दान लाभ करेगा।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों और जानकारियों पर आधारित है, हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। और अधिक सटीक जानकारी के लिए अपने ज्योतिषी या पंडित से संपर्क करें
ये भी पढ़े:-Gold and Silver Today : सोना हुआ सस्ता, चांदी में आई तेजी,जानिए सोने और चांदी का लेटेस्ट रेट