आज के दिन किन राशियों को मिलेगा लाभ और किसको रहना होगा सावधान, जानिए राशिफल

स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा । लव लाइफ बेहतर रहेगी।नौकरी में बदलाव के योग बन रहे हैं। तरक्की के अवसर भी मिल सकते हैं।

Aaj ka Rashifal 27 February 2025 : आज के  दिन विधि-विधान से भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना की जाती है। आज का दिन मेष राशि वालों के बिजनेस में प्रोग्रेस लेकर आएगा तो वृष राशि वालों को अपनी वाणी पर संयम रखने की जरूरत है। आज सिंह राशि वालों को उड़द का दान करना है। यहां से जानें राशिफल के अनुसार आपका दिन कैसा गुजरने वाला है आज किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान जानिए

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। वाणी में मधुरता रहेगी। फिर भी आत्मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें।स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा । लव लाइफ बेहतर रहेगी।नौकरी में बदलाव के योग बन रहे हैं। तरक्की के अवसर भी मिल सकते हैं। व्यापारियों के लिए अच्छा दिन रहने वाला है।तिल का दान करें। शुभ रंग – सफेद व लाल।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों का मन परेशान रहेगा। वाणी पर संयम रखें। लव लाइफ में माधुर्यता बनी रहेगी। जाँब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। किसी संपत्ति से आय के साधन बन सकते हैं। पिता का सहयोग मिलेगा। वाणी में कंट्रोल रखें बच्चों की सेहत पर ध्यान दें।भगवान विष्णु जी की पूजा करते रहें। श्री सूक्त पाठ करें। शुभ रंग – नीला व हरा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों का आज मन अशांत हो सकता है। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार में वृद्धि होगी, परंतु भागदौड़ भी अधिक रहेगी। लाभ में वृद्धि होगी। वाहन के रख-रखाव पर खर्च बढ़ेंगे। व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। विदेश में नौकरी के अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं।सुंदरकांड का पाठ करें। उड़द व गुड़ का दान करें। शुभ रंग – आसमानी व नीला।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों का आज मन प्रसन्न रहेगा। दांपत्य सुख में वृद्धि होगी। कारोबार के लिए किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। भागदौड़ अधिक रहेगी। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। धन की स्थिति अच्छी रहेगी। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी।श्री सूक्त का पाठ व तिल का दान करें। शुभ रंग –सफेद व पीला।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातक आज आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे, परंतु आत्मसंयत भी रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें तथा बातचीत में संतुलित रहें। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। निवेश के अच्छे अवसरों की प्राप्ति होगी। अपनों का साथ मिलेगा।श्री सूक्त का 16 बार पाठ करें। उड़द का दान करें। शुभ रंग – लाल व हरा।

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के आज आत्मविश्वास में कमी रहेगी। बातचीत में संतुलित रहें। कारोबार में वृद्धि होगी। परिवार में सुख-शांति रहेगी। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। भाई-बहन के रिश्तों में सुधार होगा। पर्सनल मामलों में सफलता मिलेगी।अरण्यकाण्ड का पाठ करें व तिल तथा घी का दान करें। शुभ रंग -हरा व नीला।

तुला राशि

तुला राशि वालों के आज आत्मविश्वास में कमी रहेगी। मन में उतार-चढ़ाव भी रहेंगे। नौकरी के लिए परीक्षा व इंटरव्यू आदि कार्यों में सफल रहेंगे। शासन सत्ता का सहयोग भी मिलेगा। नौकरी में उच्चाधिकारियों के सहयोग से तरक्की के मार्ग खुलेंगे। धन की स्थिति सुदृढ़ होगी।श्री हनुमान बाहुक का पाठ करें। गुड़ का दान करें। शुभ रंग – नीला व आसमानी।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों का आज मन प्रसन्न रहेगा। लिखने-पढ़ने से जुड़े कार्यों से सम्मान की प्राप्ति होगी। शैक्षिक कार्य के लिए विदेश जाने के योग बन रहे हैं। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। कारोबार में विस्तार संभव है। धन लाभ के संकेत हैं।पिता का चरण स्पर्श कर आर्शीवाद प्राप्त करने से सूर्य दोष दूर होता है। शुभ रंग- नारंगी व लाल।

धनु राशि

धनु राशि वाले आज आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। परिवार में भी शांति बनाए रखें। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। किसी राजनेता से भेंट हो सकती है। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। कुछ जातकों के लिए विवाह प्रस्ताव भी आ सकते हैं।शिवपुराण का पाठ करें। मूंग का दान करें। शुभ रंग- लाल व नारंगी।

मकर राशि

मकर राशि के जातक आज अपनी भावनाओं को कंट्रोल में रखें। बैंक-बैलेंस बढ़ेगा। व्यावसायिक स्थिति अच्छी होगी। परिवार का साथ मिलेगा। किसी मित्र के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं, परंतु सेहत का ध्यान रखें।भगवान विष्णु जी की उपासना आपकी सहायता करेगी।राहु के द्रव्य तिल व उड़द का दान करें। शुभ रंग – सफेद व हरा।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों का आज पारिवारिक मामलों के कारण मन परेशान रहेगा। आत्मसंयत रहें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। किसी पुराने मित्र से लंबे समय के बाद मुलाकात हो सकती है। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। संतान का साथ मिलेगा। धन की स्थिति अच्छी होगी।हनुमान की उपासना करें। तिल का दान श्रेयष्कर है।शुभ रंग –सफेद व हरा।

मीन राशि

मीन राशि वालों का आज मन संयत रहेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कारोबार में बदलाव के योग बन रहे हैं। माता से धन की प्राप्ति हो सकती है। परिवार की सेहत का ध्यान रखें। पिता के सहयोग से किसी काम में सफलता मिल सकती है।सप्तश्लोकीदुर्गा का 09 बार पाठ करें। धार्मिक पुस्तकों का दान करें। शुभ रंग – सफेद व नारंगी।

Related Articles