Aaj Ka Rashifal 25 December : आज कौन से उपाय करने से 12 राशियों को लाभ मिलेगा
आज आर्थिक प्रयास में सुधार होगा। किसी मित्र से धोखा मिल सकता है। मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। नौकरी परिवर्तन के योग हैं।
Aaj Ka Rashifal 25 December 2024: आज 25 दिसंबर दिन बुधवार को पौष माह के कृष्ण पक्ष की दसवीं तिथि है। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना होगा कौन से उपाय करने से 12 राशियों को लाभ मिलेगा आई 25 दिसंबर के राशिफल और उपाय जानते हैं।
ग्रेहो की स्तिथि गुरु वृषभ राशि में वक्री गति से, मंगल कर्क राशि में वक्री गति से, केतु कन्या राशि में, चंद्रमा तुला राशि में, बुध वृश्चिक राशि में, सूर्य धनु राशि में, शुक्र मकर राशि में, शनि कुंभ राशि में और राहु मीन राशि के गोचर में चल रहे हैं।
मेष राशि
आज आर्थिक प्रयास में सुधार होगा। किसी मित्र से धोखा मिल सकता है। मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। नौकरी परिवर्तन के योग हैं। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ना रखें। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। सुबह हनुमान चालीसा का पाठ करें और मंगल के बीज मंत्र का जाप करें।
वृषभ राशि
आज दंपति जीवन सुख में रहेगा। किया गया प्रयास सफल होगे। कारोबार में वृद्धि होगी। लाभ के नए अवसर मिलेंगे।प्रेम-संतान अच्छा है मन में शांति व प्रसन्नता रहेगी। सुबह शुक्र के बीज मंत्र का जाप करें और छोटी बच्ची को सफेद वस्त्र करे।
मिथुन राशि
आज स्वास्थ्य के प्रति ध्यान दे।जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य प्राप्त होगा। शैक्षिक कार्यों में मन लगेगा। किसी नए कारोबार की शुरुआत हो सकती है। आय में वृद्धि होगी। प्रेम में तूतू-मैंमैं से बचें।नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता है।किसी तीर्थ यात्रा पर जा सकते है। सुबह गाय को हरा चारा खिला दें और बुद्ध के बीज मंत्र का जाप करें।
कर्क राशि
आज भाई बहन या पड़ोसी से तनाव मिल सकता है। आत्मविश्वास की कमी रहेगी। लोगों से बातचीत में संयम रखें। शासन का सहयोग प्राप्त होगा।मन परेशान हो सकता है। चंद्रमा के बीज मंत्र का जाप करें और किसी गरीब व्यक्ति को आटा या चावल या चीनी दान करें।
सिंह राशि
आज चल या अचल संपत्ति में वृद्धि होगी। वाणी के प्रभाव से सभी कार्य पूर्ण होंगे। वस्त्र इत्यादि उपहार में मिल सकता है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। अंतर्मन की संतुष्टि रहेगी। सुबह सूर्य को जल दें और सूर्य के बीज मंत्र क़ा जाप करें।
कन्या राशि
आज मनोरंजन के साधन बढ़ेंगे। परिवार का साथ मिलेगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। नौकरी में अफसर से सद्भाव बना रहेगा।कुटुंबों में वृद्धि होगी मित्र के सहयोग से नौकरी के मौके मिल सकते हैं।सुबह गाय को भोजन करा दें और घायल गाय का उपचार करा दें।
तुला राशि
पिता या धर्म गुरु का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। कारोबार में बदलाव के योग बन रहे है। धन प्राप्ति के संकेत है। किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। जरूरत के हिसाब से जीवन में वस्तुएं उपलब्ध होंगी।सुबह किसी छोटी बच्ची को वस्त्र दें और गरीब को भोजन करा दें।
वृश्चिक राशि
आज उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में व्यवधान आ सकता है। धैर्यशीलता बनाए रखें। परिवार की सेहत का ध्यान रखें। आशा निराशा के मनोभाव हो सकते हैं। सुबह हनुमान चालीसा का पाठ करें और बंदर को गुड़ चना अथवा केला खिला दें।
धनु राशि
आज दांपत्य जीवन सुख में रहेगा। सेहत के प्रति सचेत रहें। खर्चों की अधिकता रहेगी।नौकरी में तरक्की के रास्ते मिलेगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।गाय को 4 रोटी बनाकर गुड़ के साथ दें। बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।
मकर राशि
आज स्वास्थ्य के प्रति ध्यान दे । पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।शासन सत्ता का सहयोग प्राप्त होगा। धैर्यशीलता में वृद्धि होगी।स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार बहुत अच्छा रहेगा सामाजिक कार्यों में मान सम्मान की प्राप्ति होगी। सुबह कुत्ते को भोजन करा दें और घायल कुत्ते का उपचार करें।
कुंभ राशि
आज आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। धैर्यशीलता बनाए रखें। आत्मविश्वास बहुत रहेगा। भाग्य साथ देगा। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। सुबह शनि के बीज मंत्र का जाप करें और शाम को शनि मंदिर जाकर तेल का दीया जलाएं।
मीन राशि
व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होंगे। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। कारोबार का विस्तार होगा। वाणी में मधुरता रहेगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता रह सकती है। सुबह गाय को भोजन करा दें और बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।