Aaj Ka Rashifal 22 March 2025: आज मेष, कर्क, मकर राशि की चमकेगी किस्मत,इन 5 राशियों पर होगी विशेष कृपा,जानिए
द्यार्थियों को अपनी परीक्षा की तैयारी में जमकर मेहनत करनी होगी।आपको शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट थोड़ा सोच समझकर करना होगा,

Aaj Ka Rashifal 22 March 2025: आज का राशिफल, मेष, सिंह तुला, कुंभ राशि वालों के लिए विशेष होने जा रहा है।आज यानि 22 मार्च 2025 का दिन धन के मामले में मेष राशि वालों को कल कोई शुभ सूचना सुनने को मिलेगी।आज का दिन शनि देव और हनुमान जी की पूजा की जाती है।आज कुछ राशियों को शनि देव पर तेल चढ़ना शुभ होगा।आज मेष के साथ 12 राशियों का राशिफल जानिए
मेष राशि
मेष राशि के जो जातक रोजगार की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं, तो उन्हे कोई शुभ सूचना सुनने को मिलेगी।आप अपने भविष्य को लेकर कोई इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। आपको अपने किसी मित्र की याद सता सकती हैं। आपने किसी पर आंख मूंदकर भरोसा किया, तो वह आपको धोखा दे सकता है।आपका डूबा हुआ धन आपको मिलने की संभावना है।आज घर के मंदिर में तुलसी का पौधा लगाएं।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातको को कल कुछ नए संपर्कों से लाभ मिलेगा।आपकी महत्वपूर्ण योजनाएं चलेगी। परिवार में किसी वरिष्ठ सदस्य की सेहत में गिरावट आ सकती है।ऊपर यदि कुछ कर्जो था, तो उसे भी आप काफी हद तक उतरने की कोशिश करेंगे। आपको अपनी आसपास रह रहे विरोधियों से सावधान रहने की आवश्यकता है।आज बूंदी का लड्डू गरीबों में बाटे।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए कल दिन आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। आपके पिताजी की सलाह आपके लिए कारगर सिद्ध होगी, लेकिन कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर थोड़ी जिम्मेदारी आने से आप घबरा सकते हैं। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा।आज देवी दुर्गा को लाल फूल अर्पित करे।
कर्क राशि
कर्क राशि के जो जातक राजनीति में कार्यरत है, उनके लिए कल दिन अच्छा रहेगा।आप अपने खर्चों को करने से पहले अपनी जेब पर भी पूरा ख्याल रखें आपका किसी बाहरी व्यक्ति से वाद विवाद हो, तो आप उसमें चुप लगाएं, नहीं तो कानूनी हो सकती है। यदि कोई प्रिय वस्तु खो गई थी, तो उसके आपको मिलने की संभावना है।आज घर से निकलते समय इलायची खाए।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए कल दिन आत्मसम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको अपने पारिवारिक मामलों को घर में रहकर ही निपटना बेहतर रहेगा। विद्यार्थियों को अपनी परीक्षा की तैयारी में जमकर मेहनत करनी होगी।आपको शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट थोड़ा सोच समझकर करना होगा, क्योंकि नही तो बाद में नुकसान हो सकता है।आज सरसो के तेल से हनुमान जी की पूजा करें।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के कामों की सराहना होगी।अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे। आपको अपनी संतान से किए हुए वादे को पूरा करना होगा।वरिष्ठ सदस्य आपको कामों को लेकर कोई सलाह दे सकते हैं. विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई में एकाग्र होकर जुटना होगा।आपको धैर्य व साहस से काम लेने की आवश्यकता है।आज देवी जी को लाल चुनरी चढ़ाए
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए कल दिन चिताओं से छुटकारा दिलाने वाला रहेगा। आप शौक मौज की चीजों में अच्छा खासा धन व्यय करेंगे।आप आपको अपने दोस्तों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आपका कोई सहयोगी आपके कामों को बिगाड़ने की कोशिश कर सकता है। आप अपने बिजनेस में को लेकर कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं।आज शिव को धतूरा चढ़ाए।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जो जातक राजनीति में कार्यरत हैं, उनकी लोकप्रियता बढ़ेगी, उन्हें कोई सम्मान की भी प्राप्ति हो सकती है। इन्कम वृद्धि होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा।आपको अपने खर्चों को लेकर थोड़ा ध्यान देना होगा।आपको बिजनेस में मन मुताबिक लाभ मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपकी धन प्राप्ति के मार्ग से सुगम होंगे।घर के मंदिर में 10 बादाम रखे।
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए कल दिन उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है. आपको कुछ गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है। माता जी का कोई पुराना रोग उभर सकता है।आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से आप अपने घर पूजा पाठ का आयोजन भी कर सकते हैं। आपको किसी पैत्रक संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है।आज घी और गुड़ गाय को खिलाएं।
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा।भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी।आपकी कुछ प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी. माता-पिता का आपको पूरा सहयोग मिलेगा।आपको अपने बिजनेस में चुटपुट लाभ की जो योजनाओं पर भी पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। आपको किसी की कोई बात बुरी लगने से आपका मन परेशान रहेगा।आज बरगद के पत्तो को पूजा की जगह पर रखे।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के बिगड़े काम बनेंगे. घर में मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी होंगी। आपके किसी काम में यदि बाधा आ रही थी, तो उसके दूर होने की संभावना है। आप अपने घर परिवार के कामों को लेकर योजना बनाकर चलेंगे, तो वह आसानी से पूरे होंगे।पिताजी से आप किसी काम को लेकर धन उधार ले सकते हैं।आज गरीबों को भोजन कराएं।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के दांपत्य जीवन में खुशियां भरपूर रहेगी, दोनों एक दूसरे की भावनाओं को सम्मान करेंगे।नयी ऊर्जा आपके मन में विराजमान रहेगी।आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।आपको अपनी पारिवारिक समस्याओं को लेकर थोड़ी टेंशन तो रहेगी, लेकिन संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी।आज सूर्य मंत्र का जाप करे।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों और जानकारियों पर आधारित है, हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। और अधिक सटीक जानकारी के लिए अपने ज्योतिषी या पंडित से संपर्क करें।
यह भी पढ़ें:–Kal Ka Mausam : 22 मार्च 2025 का मौसम आंधी-तूफान, बारिश और ओलावृष्टि , मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट