Aaj Ka Rashifal 14 jan 2025 :  आज माघ पक्ष की प्रतिपदा तिथि, मंगलवार का दिन , जानिए आज का आपका राशिफल

आज प्रयागराज में कुंभ महापर्व का प्रथम शाही स्नान किया जाएगा। आज आपको क्या उपाय करने से क्या सफलता मिलेगी हम आपको 12 राशियों का राशिफल बताएंगे।

Aaj Ka Rashifal 14 jan 2025 : आज माघ कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि और मंगलवार का दिन है। प्रतिपदा तिथि आज देर रात 3 बजकर 22 मिनट तक रहेगी। आज सुबह 10 बजकर 17 मिनट तक पुनर्वसु नक्षत्र रहेगा।

उसके बाद पुष्य नक्षत्र लग जाएगा। इसके साथ ही  आज मकर संक्रांति है। आज प्रयागराज में कुंभ महापर्व का प्रथम शाही स्नान किया जाएगा। आज आपको क्या उपाय करने से क्या सफलता मिलेगी हम आपको 12 राशियों का राशिफल बताएंगे।

मेष राशि

आज आपके लिए दिन पॉज़िटिव रहने वाला है। आज आपका पारिवारिक मामला किसी बड़े बुजुर्ग की सहायता से सुलझ जाएगा। आज नियमित कार्यों के अतिरिक्त कुछ और जानकारियां हासिल करने में भी समय बीतेगा। सामाजिक गतिविधियों में आपकी उपस्थिति और विचार सराहनीय रहेंगे।

वृष राशि

आज आपका दिन खास रहने वाला है।  आज व्यवसाय में मुनाफा दायक स्थिति बन रही है। आज किसी प्रोजेक्ट को लेकर ऑफिशियल यात्रा संभव है। आज पारिवारिक व्यवस्था को लेकर विचार विमर्श करेंगे। आपसी सामंजस्य द्वारा परिस्थितियों को संभालने का प्रयास करेंगे।

मिथुन राशि

आज का दिन आपके लिए सफलता दिलाने वाला है। आज ऑफिस में आप किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करेंगे आपको सफलता मिलेगी।  आज घर परिवार संबंधी समस्याओं को सुलझाने में सफल रहेंगे। अगर आपका कहीं पैसा अटका हुआ है तो आज उसकी वसूली करने का भी उचित दिन है।

कर्क राशि

आज आपको किसी अपने से अच्छी खबर मिलने के योग बने हुए हैं। आज आप अपने घरेलू कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे।  स्वयं की सूझबूझ से लिए गए निर्णय के उचित परिणाम हासिल होंगे। विद्यार्थियों को इंटरव्यू या करियर से संबंधित क्षेत्र में सफलता मिलने की पूरी संभावना है।

यह भी पढिये :-
देवेंद्र फडणवीस होंगे महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री, 5 दिसंबर को लेंगे शपथ

सिंह राशि

आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। बिजनेस के लिए दिन अच्छा है। आज रियल स्टेट में फायदेमंद डील फाइनल हो सकती है। घर का वातावरण मधुर और खुशनुमा बना रहेगा। आज जीवनसाथी के साथ भावनात्मक नजदीकियां बनाने में आपका प्रयास जरूरी है। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा।

कन्या राशि

आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आज परिवार में विशेष लोगों का आवागमन हो सकता है। आज आप इसकी तैयारी में व्यस्त रहेंगे। कविता लिखने के शौक़ीन लोगों को आगे बढ़ने का प्लेटफार्म किसी दोस्त की मदद से मिलेगा।

तुला राशि

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। कारोबार में अपनी मेहनत से आगे बढ़ेंगे। आज अच्छी खबर आपको मिलेगी।  काफी समय से आपके रिश्ते की बात चल रही थी वो जल्द पक्की होगी। आज आपके तय किए काम समय से पूरे होते हुए नजर आ रहे हैं।

वृश्चिक राशि

आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आज आपके मित्र आपसे आर्थिक मदद मांग सकता है जिसे आप निराश नहीं करेंगे।  आज आपको पिछले कुछ समय से अपने करियर और निजी जीवन संबंधी किए गए प्रयासों का फल मिलने का समय है। आज आपको बड़ी सफलता हाथ लग सकती है।

यह भी पढिये :-
8th Pay Commission : केंद्रीय कर्मचारियों ने पीएम मोदी से कर डाली बड़ी माँग 5 साल में गठित हो वेतन आयोग

धनु राशि

आज आपका दिन खुशहाल रहने वाला है। इलेक्ट्रॉनिक्स के कारोबारियों को लाभ के योग बन रहे हैं। वैवाहिक जीवन में अपनापन बढ़ेगा।  बच्चों के साथ आपसी लगाव बढ़ेगा। शिक्षकों के ट्रांसफर  की परेशानियां खत्म होंगी। आर्थिक स्थिति में मजबूती आयेगी। इस राशि के लवमेट की गलतफहमियां खत्म होंगी।

मकर राशि

आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। खान-पान में लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित हो सकती है।  दांपत्य जीवन में आज एक दूसरे को समझकर चलना होगा, इससे गलत फेहमियाँ नहीं होंगी। कारोबार में सुखद बदलाव आयेगा। इस राशि के प्रतियोगी परीक्षा के छात्रों को समझदारी से तैयारी करनी चाहिए।

कुंभ राशि

आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज आपको अचानक धनलाभ होने के योग बन रहे है। जीवनसाथी के साथ में किसी बात को लेकर मीठी नोक-झोक होगी।  आज घर के किसी महिला को बड़ी सफलता मिलने के योग हैं। कुल मिलाकर आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

मीन राशि

आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। आज दोस्त आपका मनोबल बढ़ाएंगे। आज आपके स्वास्थ्य में बेहतरी बनी रहेगी। जमीन जायदाद से जुड़े कार्य प्रगति से आगे बढ़ेंगे। आज परिवार का संपत्ति संबंधित समस्या सुलझ सकता है, जिसमें आपको वरिष्ठ सदस्यों की मदद भी मिलेगी। भाई व बहनों का सहयोग मिलेगा।

Related Articles