Aaj Ka Rashifal 13 February 2025 : 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा माघ पूर्णिमा का दिन,जानिए
Aaj Ka Rashifal 13 February 2025 : 13 फरवरी 2025 को गुरूवार का दिन है इस दिन फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। इस तिथि पर मघा नक्षत्र और शोभन योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:13 से 12:57 मिनट तक रहेगा।
राहुकाल 13:58 से 15:22 मिनट तक है। और ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5:27 से 6:15 तक रहेगा।आज के दिन सूर्यास्त 6:17 पर होगा।चंद्रमा सिंह राशि में संचरण करेंगे। आइए जानते है मेष के साथ 12 राशियों का आज का राशिफल।
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए कल दिन प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा।आपकी प्रॉपर्टी की कोई डील फाइनल होने से आपको खुशी होगी और यदि आपने कोई लोन अप्लाई किया था, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा। आप किसी बाहरी व्यक्ति के मामले में ज्यादा ना बोले।नहीं तो इससे आपकी समस्याएं बढ़ सकती है।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों को कल जोखिम भरे कामों को करने से बचना चाहिए और आपके अंदर ऊर्जा विराजमान रहेंगी। जो आपको नए कामों को करने के लिए प्रोत्साहन देगी।जीवनसाथी के लिए आप किसी बिजनेस की शुरुआत करा सकते हैं। आपको किसी बात को लेकर बेवजह टेंशन लेने से बचना होगा।नही तो आपको खतरा हो सकता है।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों को कल कोई जिम्मेदारी भरा काम मिल सकता है। निर्णय लेने की क्षमता का आपको लाभ मिलेगा। यदि आपको कोई धन संबंधित समस्या हो, तो उसमें लापरवाही ना करें।आप अपने घर के रखरखाव पर पूरा ध्यान देंगे।आप कुछ नई चीजों की खरीदारी भी कर सकते हैं। आपको किसी वाद विवाद में पड़ने से बचना चाहिए।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों को कल अपने कामों पर पूरा ध्यान देना होगा व छोटी-छोटी गलतियों को नजरअंदाज न करे। वरना नुकसान हो सकता है। यदि आपको कोई समस्या लंबे समय से घेरे हुए थे, तो वह भी दूर हो सकती है। आपको अपने पारिवारिक मामलों को घर में रहकर निपटाना बेहतर रहेगा।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी।यदि आपको सेहत संबंधित कोई समस्या चल रही है, तो वह भी ठीक होगी।आपको अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर करने की आवश्यकता है।आपको कोई निर्णय जल्दबाजी में नहीं लेना है। आपका बिजनेस पहले से बेहतर चलेगा, जो आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर करेगा।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए कल दिन कठिनाइयो भरा रहने वाला है।आप अपनी इन्कम को बढ़ाने पर पूरा ध्यान देंगे, लेकिन आप किसी से कोई समझौता पूरी लिखा पड़ी के साथ करे। किसी नये घर की खरीददारी करना आपके लिए अच्छा होगा।आज आपको धन का लाभ हो।सकता है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए कल दिन शांतिपूर्ण रहने वाला है।आपकी इनकम अच्छी रहेगी। आपको जीवनसाथी की बातों को सम्मान देना होगा। आपका किसी नये घर की खरीदारी का सपना पूरा होगा। आपकी लापरवाही से आपकी कुछ समस्याएं बढ़ सकती है।आपको चिंता रहने से टेंशन अधिक रहेगी।घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए कल दिन टेंशनो भरा रहने वाला है।आपको किसी काम को लेकर ज्यादा परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। आपको अपने किसी मित्र की कोई बात बुरी लग सकती है।पर जायदा गुस्सा नही रह पाएंगे। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए कल दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है।आप अपने माता-पिता के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे। आप पारिवारिक समस्याओं को लेकर थोड़ा परेशान तो रहेंगे, लेकिन उन्हें बातचीत के जरिए दूर करने की कोशिश करें। आपको कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है।
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए कल दिन उलझनों भरा रहने वाला है। आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए जो भी कदम उठाएंगे, वह बेहतर रहेंगे। आपको अपने कामो में लापरवाही करने से बचना होगा।रोजगार को लेकर परेशान चल रहे लोगों को कोई बेहतर अवसर हाथ लगेगा।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए कल दिन ईमानदारी से कार्य करने के लिए रहेगा।आप अपने कामों से अपने बॉस को खुश करेंगे, जिनसे आपको अच्छा मार्गदर्शन मिलेगा। छोटे बच्चों के लिए आप कोई गिफ्ट लेकर आ सकते हैं। आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होंगे।आपकी कला कौशल में सुधार आएगा।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए कल दिन सामान्य रहने वाला है।कार्य क्षेत्र में कोई लड़ाई झगड़ा होने की संभावना है।इसलिए आप थोड़ा सावधानी बरते आपको अपने किसी सहयोगी से कामों में मदद लेनी पड़ सकती है। आप जीवनसाथी की आवश्यकताओं की पूर्ति पर अच्छा खासा धन व्यय करेंगे।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों और जानकारियों पर आधारित है, हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। और अधिक सटीक जानकारी के लिए अपने ज्योतिषी या पंडित से संपर्क करें।