आज के दिन किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को बरतनी होगी सावधानी,जानिए आज का राशिफल
आज शनिवार हनुमान जी और शनिदेव की पूजा करें। आज ही रामकृष्ण जयंती, फुलेरा दूज और चंद्र दर्शन है।
Aaj Ka Rashifal 1 March 2025 : हिन्दू पंचांग के अनुसार 1 मार्च 2025, शनिवार को फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि है। यह तिथि 1 मार्च सुबह 03:16 से 02 मार्च सुबह 12:09 तक रहेगी। आज शनिवार हनुमान जी और शनिदेव की पूजा करें। आज ही रामकृष्ण जयंती, फुलेरा दूज और चंद्र दर्शन है।आइए जानते हैं, 1 मार्च 2025 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को बरतनी होगी सावधानी। जानिए राशिफल
मेष राशि
मेष राशि वालों का मन प्रसन्न रहेगा। फिर भी धैर्यशीलता बनाए रखें। बातचीत में भी संतुलित रहें। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी।ज्यादा से ज्यादा समय जीवनसाथी संग बिताएंगे जिससे उन्हें जानने का अवसर मिलेगा। वहीं, जो लोग सिंगल हैं उनकी जिंदगी में किसी खास इंसान का आगमन होगा।मित्र से किसी नए कारोबार का प्रस्ताव मिल सकता है।
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों का मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा। नौकरी में बदलाव की संभावना बन रही है।ससुराल पक्ष और जीवनसाथी से अनबन हो सकती है। पहले से धार्मिक यात्रा पर जाने का प्लान है तो वो कैंसिल भी हो सकता है।तरक्की के अवसर मिलेंगे, परंतु किसी दूसरे स्थान पर भी जा सकते हैं। आय में वृद्धि होगी।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के आत्मविश्वास में कमी रहेगी। मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी।साथी संग अकेले में समय बिताएंगे और दिल खोलकर बात करेंगे। सिंगल लोगों के जीवन में प्यार का आगमन शनिवार को देर रात तक नहीं होगा।नौकरी में बदलाव के योग बन रहे हैं। परिश्रम अधिक रहेगा।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों का मन परेशान हो सकता है। मन में नकारात्मक विचारों से बचें। धैर्यशीलता बनाए रखने का प्रयास करें।रिश्ते में आई गलतफहमियों को दूर करने का प्रयास करेंगे तो संबंध में दरार आने की संभावना नहीं है। कुटुंब-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। भागदौड़ अधिक रहेगी।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। कारोबार में वृद्धि होगी। किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। कहीं घूमने जाने का प्लान बन सकता है। खासतौर पर आप अपने साथी संग अच्छा समय बिताएंगे।कारोबार में कुछ सुस्ती भी देखने को मिल सकती है। कारोबार के लिए विदेश जाना भी हो सकता है।
तुला राशि
तुला राशि वालों का मन अशांत रहेगा। आत्मसंयत रहें। धैर्यशीलता बनाए रखने का प्रयास करें। नौकरी में तरक्की के साथ स्थान परिवर्तन भी हो सकता है।सोलमेट के साथ अकेले में वक्त बिताएंगे जिससे उन्हें जानने का मौका मिलेगा। घरवालों के साथ विवाद चल रहा है तो अनबन दूर होने की पूरी संभावना है।
धनु राशि
धनु राशि वालों के आत्मविश्वास में कमी हो सकती है। मन में नकारात्मक विचारों से बचें। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। साथी से किसी बात को लेकर अनबन चल रही है तो उसको सुलझाने का प्रयास करें। अन्यथा रिश्ता हमेशा-हमेशा के लिए टूट सकता है।शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।
मकर राशि
मकर राशि वालों का मन अशांत रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। बातचीत में संयत रहें। सेहत का ध्यान रखें।सोलमेट की बातों पर ध्यान नहीं दिया तो रिश्ते में आई दरार कभी नहीं भरेगी। सिंगल जातकों को प्रेम में सफलता नहीं मिलेगी।घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। पिता की सेहत का ध्यान रखें।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के आत्मविश्वास में कमी रहेगी। मन में उतार-चढ़ाव भी रहेंगे। शैक्षिक व बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी।ये दिन आपके लिए और साथी के लिए सामान्य रहेगा। वहीं जो लोग सिंगल हैं उन्हें करीब एक हफ्ते तक प्यार का इंतजार करना होगा।कारोबार में बदलाव के योग बन रहे हैं। परिवार व मित्रों का सहयोग मिलेगा।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों का मन अशांत रहेगा। संयत रहें। धैर्यशीलता बनाए रखने के प्रयास करें। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। जो लोग लव रिलेशनशिप में हैं उनका रिश्ता उनकी ही गलतियों के कारण टूट सकता है। खर्चों में वृद्धि होगी। कारोबार के लिए मित्र के साथ विदेश भी जा सकते हैं।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। माता का सान्निध्य मिलेगा। अति उत्साही होने से बचें।शादीशुदा कपल के लिए भी ये दिन अच्छा रहेगा। शाम में सोलमेट के साथ अकेले में वक्त बिताने और बातें करने से उन्हें समझने का मौका मिलेगा अपनी भावनाओं को वश में रखें।
मीन राशि
मीन राशि वालों का मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा, परंतु धैर्यशीलता में कमी हो सकती है। संयत रहें। कहीं घूमने जाने का प्लान है तो वो भी टल सकता है। लव रिलेशनशिप में मौजूद जातकों का दिन पिछले दो से तीन दिन के मुकाबले अच्छा रहेगा।नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव के योग बन रहे हैं। कारोबार में व्यस्तता बढ़ेगी।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों और जानकारियों पर आधारित है, हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। और अधिक सटीक जानकारी के लिए अपने ज्योतिषी या पंडित से संपर्क करें।