Saif Ali Khan Health Update : रीढ़ की हड्डी में चाकू का टुकड़ा घुसा, सर्जरी के बाद क्या बोले डॉक्टर जानिए

डॉक्टरों के अनुसार, सैफ अली खान को रीढ़ की हड्डी और गर्दन के पास गंभीर चोटें आई थीं। उनकी सर्जरी सफल रही ,और फिलहाल उन्हें ICU में सिफ्ट किया गया है।

  • आखिर क्या हुआ सैफ अली खान के साथ?
  • सैफ अली की सर्जरी में क्या हुआ?
  • सैफ अली खान की अब स्थिति कैसी है?

Saif Ali Khan Health Update : मुंबई में बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर हुए जानलेवा हमले ने हर किसी को हिला  दिया है। यह घटना सैफ के बांद्रा स्थित फ्लैट में रात करीब 1 से 2 बजे के बीच हुई है जब एक अज्ञात शख्स उनके घर में घुस गया और उन पर चाकू से हमला कर दिया था। इस हमले में सैफ गंभीर रूप से घायल हो गए है। और उन्हें तत्काल इलाज के लिए मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती किया गया।

डॉक्टरों के अनुसार, सैफ अली खान को रीढ़ की हड्डी और गर्दन के पास गंभीर चोटें आई थीं। उनकी सर्जरी सफल रही ,और फिलहाल उन्हें ICU में सिफ्ट किया गया है।

सर्जरी में क्या हुआ?

डॉक्टरों के मुताबिक़, सैफ अली खान की सर्जरी के दौरान उनकी रीढ़ की हड्डी से ढाई इंच के चाकू का टुकड़ा निकाला गया है। यह टुकड़ा रीढ़ की हड्डी के अंदर गहराई तक चला गया था जिससे स्पाइनल फ्लूड लीकेज का खतरा था।लेकिन अब इस चाकू को निकाल दिया गया है। और सैफ अली अब खतरे से बाहर है।

यह भी पढिये :-
मध्य प्रदेश में विद्यार्थियों के लिए 5186 इंटर्नशिप के अवसर,जाने क्या वेतन व अंतिम तारीख

डॉक्टरों ने कहा है कि ,

  • सर्जरी के दौरान चाकू के टुकड़े को सफलतापूर्वक निकाल लिया गया।
  • स्पाइनल फ्लूड लीकेज को रोकने के लिए विशेष प्रक्रिया अपनाई गई।
  • गले और गर्दन के पास के घावों की प्लास्टिक सर्जरी की गई।

आखिर क्या हुआ सैफ अली खान के साथ?

सैफ अली खान के घर पर यह हमला आधी रात को किया गया ।हमलावर ने उन पर चाकू से वार किया, जिससे उनके शरीर पर कुल 6 चोटें आईं। इनमें से दो चोटें गहरी थीं।

  • डॉक्टरों ने बताया कि सैफ की रीढ़ की हड्डी में करीब ढाई इंच का चाकू का टुकड़ा घुसा हुआ था। इसे निकालने के लिए एक जटिल सर्जरी करनी पड़ी है।
  • उनकी गर्दन के पास भी गहरा घाव था। जिसकी प्लास्टिक सर्जरी की गई है।शरीर पर चाकू की नोक से दो खरोंच के निशान पाए गए।
यह भी पढिये :-
Aaj Ka Rashifal 8 February 2025: आज के दिन किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को बरतनी होगी सावधानी,जानिए आज का राशिफल

लीलावती अस्पताल के सीओओ, डॉक्टर नीरज उत्तमानी ने बताया कि सैफ की हालत अब स्थिर है और बह अब खतरे से बाहर है। लेकिन डॉक्टर अभी  उनकी स्थिति पर लगातार नजर लगाए हुए है।

सैफ अली खान की अब स्थिति कैसी है?

सर्जरी के बाद सैफ अली खान को ICU में रखा गया है जहां डॉक्टर उनकी हालत पर नजर रखें हुए है। उन्हें अगले कुछ दिनों तक निगरानी में रखा जाएगा।

डॉक्टरों ने बताया कि सैफ अब खतरे से बाहर हैं।लेकिन उन्हें पूरी तरह ठीक होने में अभी  समय लगेगा।अभी  उनके परिवार और करीबी लोग अस्पताल में मौजूद हैं।

Related Articles