लोकायुक्त कार्यालय में लगी भयंकर आग, बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया
इस आग में लोकायुक्त विभाग के कई महत्वपूर्ण कागजात जलकर राख हो गए हैं।पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है. ये आग किसी ने लगाई है ?
- तीसरी मंजिला पर आग की लपटे देख
- रात की है यह घटना
- पुलिस टीम करेगी कागजातों की जांच
Rewa Lokayouct : मध्य प्रदेश के रीवा में स्थित शिल्पी प्लाजा में देर रात तीसरी मंजिला पर आग की लपटे देख सब हैरान हो गए है।दरअसल, डीआईजी कार्यालय के ऊपर स्थित लोकायुक्त कार्यालय में गुरुवार की देर रात भीषण आग लगी थी।पुलिस ने फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पा लिया था। लेकिन जिस तरीके से आग की लपटे कार्यालय से बाहर नजर आ रही थी।हालांकि सुरक्षा गार्ड का कहना है कि, उसे आग लगने से पहले कांच टूटने की आवाज आई थी।
तो माना जा रहा है की इस आग में लोकायुक्त विभाग के कई महत्वपूर्ण कागजात जलकर राख हो गए हैं।पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है. ये आग किसी ने लगाई है ? कहीं किसी ने साजिश के द्वारा तो आग नहीं लगा दी है।आग में महत्वपूर्ण कागजात जले हैं, या बचे हैं, इसका पता लगाया जा रहा है।और पुलिस जांच कर रही है।
रात की है यह घटना
घटना स्थल के आस-पास से दिनभर लोगों के आने-जाने का सिलसिला जारी रहता है।यहीं पर डीआईजी ऑफिस के ऊपर, तीसरी मंजिल पर स्थित लोकायुक्त कार्यालय में आगजनी की घटना ने कई गंभीर सवाल उठ रहे है। आग की लपटे जब खिड़की से बाहर नजर आने लगी, तब लोगों को पता चला आग लग गई है।इसके बाद बहा हड़कंप मच गया।
पुलिस टीम करेगी कागजातों की जांच
मौके पर मौजूद लोगों ने आग लगने की जानकारी तुरंत सिविल लाइन थाने और फायर ब्रिगेड की टीम को दी गई।इसके बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड टीम मौके पर पहुंची।और आग पर काबू पा लिया गया।तब तक माना जा रहा है, लोकायुक्त कार्यालय के अंदर मौजूद कई महत्वपूर्ण कागजात जलकर राख हो गए है।अब पुलिस टीम जांच करेगी कौन से कागजात जले हैं,
या सारे कागजात बच गए।आग कैसे लगी, किसने लगाई, यह पुलिस जांच का विषय बन गया है। इस आग लगने की घटना पर भ्रष्टाचार से जुड़े अधिकारियों ने राहत की सांस ली है। प्रशासन के लिए ये मामला जरुर परेशानी वाला हो सकता है, लेकिन भ्रष्टाचारियों के लिए ये खबर थोड़ा राहत देने वाला होगा।