Omkareshwar Temple Viral video : ओंकारेश्वर मंदिर में श्रद्धालु से बदसलूकी, वीडियो वायरल: मंदिर कर्मचारियों पर उठ रहे गंभीर सवाल

मध्यप्रदेश के ओंकारेश्वर मंदिर में श्रद्धालु से हाथापाई करने वाले कर्मचारी का वीडियो वायरल, मंदिर प्रबंधन पर सोशल मीडिया पर सवाल उठ रहे हैं। क्या होगी अब कार्रवाई?

  • ओंकारेश्वर मंदिर के गर्भगृह में श्रद्धालु से हाथापाई करने वाले कर्मचारी का वीडियो वायरल।
  • मंदिर प्रबंधन पर सोशल मीडिया पर सवाल उठ रहे हैं, लोग कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
  • यह पहली बार नहीं है जब ओंकारेश्वर मंदिर में कर्मचारियों के दुर्व्यवहार की घटना सामने आई हो।

Omkareshwar Temple Viral video : मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में स्थित ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग, जो भारत के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है, इन दिनों एक विवाद के कारण सुर्खियों में है। मंदिर के गर्भगृह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक मंदिर कर्मचारी और एक महिला कर्मचारी श्रद्धालु से बदतमीजी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो देखकर लोग हैरान रह गए हैं और मंदिर प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं।

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक, जो लाल रंग की टीशर्ट पहने हुआ है, श्रद्धालु से हाथापाई करता हुआ दिखाई दे रहा है। इस युवक के पास ही एक महिला कर्मचारी भी खड़ी है, जो नीले रंग की टीशर्ट पहने हुए है और श्रद्धालुओं से बदतमीजी करती नजर आ रही है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से फैल गया, और यूजर्स ने मंदिर के कर्मचारियों के इस तरह के व्यवहार पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

Omkareshwar viral reel
Omkareshwar viral reel

सोशल मीडिया पर बवाल

वायरल वीडियो में दोनों कर्मचारी ओंकारेश्वर मंदिर के कर्मचारियों के रूप में पहचाने जा रहे हैं। वीडियो के सामने आने के बाद लोग सोशल मीडिया पर मंदिर प्रशासन और कर्मचारियों की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं। देखे विडियो।

खंडवा के एक फेसबुक यूजर ने इस वीडियो को साझा किया, जिसके बाद यह मुद्दा तेजी से बढ़ गया। लोग यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि क्या मंदिर प्रबंधन इस पर उचित कार्रवाई करेगा।

ओंकारेश्वर मंदिर में दर्शन के लिए रोजाना हजारों श्रद्धालु आते हैं, लेकिन इस वीडियो के बाद उनकी सुरक्षा और सुविधा पर सवाल उठने लगे हैं। क्या इस तरह के कर्मचारियों का इस पवित्र स्थल पर होना उचित है? क्या यह मंदिर प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं बनती कि वे अपने कर्मचारियों की कार्यशैली को बेहतर बनाएं?

ये भी पढ़े:-Maihar Sharda Temple : मैहर शारदा मंदिर में आग लगने से हड़कंप, श्रद्धालुओं की मन्नत जलाने वाली चिंगारी बनी कारण

 

Related Articles