विधवा और दिव्यागो की पेंशन में नए साल से हो रहे है बड़े बदलाव ,जान लीजिए
सरकार द्वारा 1 जनवरी 2025 से योजना में बदलाव किए जा रहे है।इस योजना में और भी लाभ दिए जा सकते है।सुनने मे आया है की पेंशन राशि में दोगुनी वृद्धि होगी और पात्रता के नए नियम लागू भी होगे।
New Pension Rule 2025: भारत सरकार के द्वारा विधवा और दिव्यांग के लिए योजनाएं चलाई जा रही।इसमें सरकार द्वारा उन्हे कई लाभ भी दिए जा रहे है।यह योजना के द्वारा समाज के कमजोर वर्ग व जरूरत मंद की मदद की जा रही है इस योजना में सरकार की तरफ से क्या बदलाव किए गए है।जानिए।
सरकार द्वारा 1 जनवरी 2025 से योजना में बदलाव किए जा रहे है।इस योजना में और भी लाभ दिए जा सकते है।सुनने मे आया है की पेंशन राशि में दोगुनी वृद्धि होगी और पात्रता के नए नियम लागू भी होगे।और साथ ही डिजिटल रूप से अनिवार्य कर दिया जाएगा।यह योजना के द्वारा सरकार जरूरतमंद लोगों की छोटी सी मदद कर रही है।
विधवा पेंशन योजना
इस योजना में वे महिलाएं को लाभ दिया जाता है।जिनके पति की मृत्यु हो गई है उनकी आर्थिक और सामाजिक सुरक्षा के लिए यह योजना बनाई गई है इस योजना का लाभ लेने के लिए महिला की उम्र 18 वर्ष से 79 वर्ष होनी चाहिये।इस योजना के द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने में मदद करना है और उन्हें एक सम्मान जनक जीवन प्रदान करना है।
विधवा पेंशन योजना का लाभ उठाने के लिए नियम ।
- महिला के पति की मृत्यु हो चुकी हो उन्ही महिलाओ को इसका लाभ दिया जाएगा।
- महिला आवेदक की उम्र 18 से 79 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- आवेदक की वार्षिक आय कम होना चाहिए।
- आवेदक राज्य का स्थायी निवासी होना चाहिए।
विधवा पेंशन योजना के मुख्य लाभ
- राज्य सरकारें के द्वारा महिलाओं को ₹300 से ₹2000 तक की पेंशन राशि प्रदान करती हैं।
- कुछ राज्यों में लाभार्थियों को मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं दी जाती हैं।
- विधवाओं के बच्चों को छात्रवृत्ति और शिक्षा में प्राथमिकता दी जाती है।
- कुछ राज्यों में सरकारी आवास योजनाओं में प्राथमिकता दी जाती है।
विधवा पेंशन आवेदन प्रक्रिया जानें
- सबसे पहले आपको राज्य के सामाजिक कल्याण विभाग की वेबसाईट पर जाना होगा।
- उसके बाद नजदीकी सरकारी कार्यालय में जाकर फॉर्म भरें।
- जरुरी दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, और बैंक खाता विवरण जमा करें।
- आवेदन प्रक्रिया होने के बाद, आवेदन को स्वीकृति के बाद ही पेंशन राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में जमा होती है।
दिव्यांग पेंशन योजना
इस योजना का उद्देश्य ऐसे दिव्यांग जन, जो अपने साधनों से आजीविका कमाने में असमर्थ हों और जिन्हें सरकार से वित्तीय सहायता की आवश्यकता हो, को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना है।
राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम के तहत शुरू की गई यह योजना विकलांग लोगों को उनके जीवन की समृद्धि के लिए मासिक पेंशन प्रदान करती है। कोई भी विकलांग व्यक्ति जिसकी आयु 18 वर्ष से अधिक है, और विकलांगता 80% या उससे अधिक है और जो गरीबी रेखा से संबंधित है, इस योजना के लिए आवेदन कर सकता है।
दिव्यांग पेंशन योजना के लिए पात्रता
- आवेदक के पास मेडिकल बोर्ड का प्रमाणपत्र होना चाहिए।
- 40% या उससे अधिक दिव्यांगता वाले व्यक्तियों को इस योजना का लाभ मिलता है।
- आवेदक की वार्षिक आय कम होनी चाहिए।
- आवेदक उसी राज्य का स्थायी निवासी होना चाहिए।
दिव्यांग पेंशन योजना के मुख्य लाभ
- राज्य और दिव्यांगता के आधार पर ₹300 से ₹2000 तक की राशि प्रति माह दी जाती है।
- इसके साथ ही सहायक उपकरण, मुफ्त इलाज, और पुनर्वास सेवाएं भी दी जाती है।
- दिव्यांग बच्चों को शिक्षा में विशेष सहायता, और वयस्क लाभार्थियों को स्वरोजगार के लिए ऋण सुविधा भी दी जाती है।
- सरकारी नौकरियों में दिव्यांग व्यक्तियों को आरक्षण भी दिया जाता है।
दिव्यांग पेंशन आवेदन करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले राज्य की वेबसाइट पर फॉर्म भरे।
- अपने आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- नजदीकी सामाजिक कल्याण विभाग से फॉर्म प्राप्त कर भरें।
- आवेदन के साथ अपने जरूरी दस्तावेज जैसे दिव्यांगता प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, और आय प्रमाण पत्र जमा करें।
- आवेदन स्वीकृत होने पर आपके बैंक खाते में राशि सीधे ट्रान्सफर कर दी जाएगी।
आवेदन की जरूरी जानकारी
- यह ध्यान रखे की आवेदक को अपने आधार कार्ड को पेंशन खाते से लिंक करना अनिवार्य है।
- लाभार्थियों को हर साल यह प्रमाण देना होता है कि वे जीवित हैं।
- एक व्यक्ति को एक समय में केवल एक पेंशन योजना का लाभ लेने की अनुमति है। अन्यथा लाभ नहीं दिया जाएगा।
- राज्य के अनुसार आयु सीमा निर्धारित है। केवल जरूरतमंद व्यक्तियों को ही इस योजना का लाभ मिले।
कैसे ले योजनाओं का लाभ
- सबसे पहले अपने राज्य के सामाजिक कल्याण विभाग से संपर्क करना होगा।
- इसके बाद सभी जरूरी दस्तावेज तैयार करके जमा करने होगे।सभी दस्तावेज सही होना चाहिए।
- अपनी सुविधा के अनुसार आवेदन प्रक्रिया चुनें।
- आवेदन की स्थिति की जानकारी रखें। जिससे आपके पेंशन भुगतान में कोई परेशानी ना हो