MSP E Uparjan : केंद्र सरकार का बड़ा निर्णय,मिली अरहर, उड़द और मसूर की खरीदी को मंजूरी
सरकार ने खरीफ 2024-25 सीजन के लिए इन फसलों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर 100 फीसद खरीदने की मंजूरी दी गई है।

- बजट 2025 में भी घोषणा की गई
- 1,71,569 किसानों को फायदा हुआ
- मूल्य (MSP) पर 100 फीसद खरीदने की मंजूरी दी गई
MSP E Uparjan : केंद्र की मोदी सरकार ने एक और बड़ा निर्णय लिया है। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार 27 मार्च को कहा है कि सरकार ने तुअर (अरहर), उड़द और मसूर जैसी दालों की खरीद को बढ़ावा देने के लिए बड़ा कदम उठाया है।
सरकार ने खरीफ 2024-25 सीजन के लिए इन फसलों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर 100 फीसद खरीदने की मंजूरी दी गई है।इसी दिशा में किसानों से उपज न्युनतम समार्थन मूल्य पर खरीदी का कार्य भी किया जा सकता है। इसका मकसद किसानों को प्रोत्साहित करना और दालों के आयात पर निर्भरता कम करना है।अगले चार साल तक, यानी 2028-29 तक, ये खरीद जारी रहेगी।
1,71,569 किसानों को फायदा हुआ
शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों के हितों को सबसे ऊपर रखते हैं। उन्होंने कहा है कि आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, हरियाणा, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना और उत्तर प्रदेश में 13.22 लाख मीट्रिक टन तुअर की खरीद को मंजूरी दी गई है।
25 मार्च तक आंध्र प्रदेश, गुजरात, कर्नाटक, महाराष्ट्र और तेलंगाना में 2.46 लाख मीट्रिक टन तुअर खरीदी जा चुकी है, जिससे 1,71,569 किसानों को फायदा हुआ। कर्नाटक में खरीद की समय सीमा को 90 दिन से बढ़ाकर 30 दिन और करके 1 मई 2025 तक कर दिया गया है।
बजट 2025 में भी घोषणा की गई
चौहान ने आगे कहा कि सरकार दालों में आत्मनिर्भरता चाहती है। उत्तरप्रदेश में तुअर की कीमत वर्तमान में एमएसपी से उपर चल रही है इसके लिए बजट 2025 में भी घोषणा की गई है कि तुअर, उड़द और मसूर की पूरी खरीद एमएसपी पर होगी।
इसके साथ ही , चना, सरसों और मसूर की खरीद पीएम आशा योजना के तहत होगी।राजस्थान, मध्य प्रदेश और गुजरात को सरसों की खरीद की मंजूरी मिल गई है। जबकि तमिलनाडु में खोपरे की खरीद को भी हरी झंडी मिली है। पीएम आशा योजना को 2025- 26 के लिए बढ़ाया गया है।इसके द्वारा किसानो को एमएसपी पर दलों और तिलहनों की खरीदा जारी रहेगी।