MP Weather Update: शनिवार के दिन से मौसम फिर लेगा करवट, इन जिलों का न्यूनतम तापमान, कोहरे के साथ बारिश का अनुमान,जानिए मौसम का हाल
- अब ठंड एक बार फिर लौटने वाली
- न्यूनतम तापमान 18 डिग्री तक पहुंच चुका
- इन जिलों में अधिकतम तापमान की स्थिति
MP Weather Update : मध्यप्रदेश में लगातार मौसम में बदलाव हो रहा है। बीते कुछ दिनों से ऐसा लग रहा है कि जैसे ठंड का मौसम चला गया है।दिन में तो पंखे चालू करना पड़ रहा है, लेकिन अब ठंड एक बार फिर लौटने वाली है। यही नहीं 12 फरवरी से 3 दिनों तक बारिश होने की भी संभावना बताई जा रही है।
इस महीने की शुरूआत से ही प्रदेश में मौसम पल पल रंग बदल रहा है।एक ओर जहां प्रदेश में दिन का तापमान 34 डिग्री तक पहुंच गया है। वहीं रात के न्यूनतम तापमान 18 डिग्री तक पहुंच चुका है। ऐसे में ठंड का एहसास अब केवल रात में और सुबह-शाम ही हो रहा है। इससे ऐसा लग रहा है कि ठंड बिदा हो चुकी है, लेकिन ऐसा नहीं है।
बुधवार को जबलपुर, उज्जैन, ग्वालियर, इंदौर, भोपाल सहित अन्य शहरों में दिन का तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरा है। 3 दिनों तक प्रदेश के ग्वालियर, चंबल और उज्जैन संभाग के कुछ जिलों में हल्की बारिश हो सकती है।वहीं तेज हवाएं भी चली। इसके चलते तापमान में गिरावट आ सकती है।
मौसम विभाग का पूर्वानुमान
मौसम विभाग की माने तो अगले कुछ दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है।इसकी शुरूआत भी हो चुकी है और बीती रात को ही कुछ शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे पहुंच चुका है। ऐसे में एक बार फिर ठंड का एहसास होने लगा है। लेकिन 20 फरवरी के बाद ठंड नहीं रहेगी।
इन जिलों में अधिकतम तापमान की स्थिति
बुधवार को भोपाल में 26.2, इंदौर में 25.4, ग्वालियर में 25.6, उज्जैन में 26 और जबलपुर में 29.5, रायसेन में 24.8, नौगांव में 25, धार में 25.2, टीकमगढ़ में 25.5, पचमढ़ी में 26.1, रतलाम में 26.5, गुना में 26.7, रीवा-सीधी में 27.2, सतना-खजुराहो में 27.4, सागर में 28 और नरसिंहपुर में 28.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है। यह अधिकांश जगह पहले 30 और 31 के ऊपर जा चुका था।
रात के तापमान में गिरावट
बुधवार-गुरुवार की रात में खजुराहो और राजगढ़ में 7, सागर में 8.7, रतलामव नौगांव में 9, धार में 9.2, गुना व रायसेन में 9.5, सतना में 10, पचमढ़ी में 10.5, टीकमगढ़ में 11.2, उमरिया में 12.1, दमोह में 12.8, मंडला में 12.8, रीवा में 12.9, सिवनी में 13.2, खंडवा में 14, नरसिंहपुर व सीधी में 14.2, छिंदवाड़ा में 14.6, मलाजखंड में 15.1, बैतूल में 15.2, खरगौन में 15.4 और नर्मदापुरम में 16.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया।
फिर होगा पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव
मौसम विभाग की माने तो 8 फरवरी को एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है। इसके प्रभाव के कारण प्रदेश का मौसम एक बार फिर करवट लेगा। इसके चलते 12,13 और 14 फरवरी को प्रदेश में कुछ स्थान पर बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।
ठंड का असर कम हो सकता है।गुरुवार को दिन-रात सर्द हवाएं चलेंगी तापमान में गिरावट आ सकती है। रात और सुबह में ठंड का असर रहेगा।ग्वालियर और चंबल संभाग के जिलों में बादल छाए रहेंगे।
कुछ दिनों से तीखी धूप के चलते
छत्तीसगढ़ में बीते कुछ दिनों से तीखी धूप के चलते गर्मी झेलने के बाद अब तापमान में गिरावट आई है।पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से तापमान में गिरावट दिख रही है।रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री के गिरावट आई है। 3 दिन के बाद रात के तापमान में भी लगातार वृद्धि होगी।प्रदेश में सबसे अधिक तापमान बलरामपुर में 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
कुछ प्रदेशों में मौसम विभाग का अलर्ट
- हिमाचल प्रदेश के कुछ ऊंचाई वाले इलाकों में ठंड का असर अभी भी बरकरार है।प्रदेश के तीन जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है।
- वही उत्तराखंड की बात करें तो पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के बाद तापमान में गिरावट आई है।राजधानी देहरादून में न्यूनतम तापमान आज डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
- मध्य प्रदेश में भी 8 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो जाएगा।जिससे मौसम में बदलाव आएगा और सुबह और रात में हल्की ठंडी बनी रहेगी।
- यूपी में भी कई जिलों में कोहरे की स्थिति बनी हुई है। आने वाले दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट होने की संभावना बताई गई है।
- बिहार और पंजाब में भी पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते तापमान में गिरावट देखी गई है। कोहरे की स्थिति भी बनी रहेगी