MP Weather Update : दो दर्जन से अधिक जिलों में मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, इन जिलों में तेज हवाओं के साथ होगी बारिश

जिसके चलते भोपाल, ग्वालियर, इंदौर के साथ एमपी में तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

  • एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव
  • सबसे ज्यादा प्रभावित जिले
  • इसके कारण बदला है मौसम

MP Weather Update :  मध्यप्रदेश में मौसम का मिजाज  हर दिन बदला हुआ है। भोपाल शहर की बात करें तो  यहां पर बीते 24 घंटे से बादलों का कहर जारी है।गुरुवार की सुबह से ही बादल छाए हुए है। मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी और उत्तरी हिस्से में एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हुआ है।

दक्षिण पश्चिम राजस्थान में समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर चक्रवातीय घेरा विकसित है। जिसके चलते भोपाल, ग्वालियर, इंदौर के साथ एमपी में तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। एमपी को यह पश्चिम विश्चोभ भारी पड़ने बाला है

सबसे ज्यादा प्रभावित जिले

मौसम विभाग की माने तो अगले तीन दिनों में भोपाल, सीहोर, बैतूल,ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, निवाड़ी, रीवा, मऊगंज, छतरपुर, पन्ना, कटनी, दमोह, सागर, विदिशा, रायसेन,  छिंदवाड़ा में गरज-चमक के साथ बारिश होगी। इस दौरान कई जिलों में तेज हवाएं भी चल सकती हैं।और बारिश होने की सम्भावना भी जताई जा रही है।

इसके कारण बदला है मौसम

  • क्षोभ मंडल में 287 किमी प्रतिघंटा की गति से हवा चल रही है।और यह हवा से वाताकरण में बदलाव हो रहा है।
  • जम्मू कश्मीर में समुद्र तल से 1 किलोमीटर ऊपर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। पंजाब व पाकिस्तान के ऊपर चक्रवातीय घेरा बना हुआ है।
  • दक्षिण पश्चिम राजस्थान में समुद्र तल से 5 किलोमीटर चक्रवातीय घेरा बन रहा है।
  • चक्रवातीय घेरों की वजह से अरब सागर से नमी आ रही है। इससे शहर में कोहरा छाया हुआ है।और बारिश की संभावना बन रही है।
  • धूप नहीं निकलने से सर्दी का सितम बढ रहा है।नया पश्चिमी विक्षोभ 18 जनवरी को सक्रिय होने की सम्भावना जताई जा रही है।

शीतलहर, कोल्ड डे इन मानकों को देखते हुए घोषित

  • न्यूनतम तापमान सामान्य से 5 से 6.4 डिसे नीचे रहा तापमान या फिर न्यूनतम तापमान 4 डिग्री पर आ जाए तो शीतलहर मानी जाती है।
  • न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस पर आ जाए , और फिर सामान्य से तापमान 5 डिसे नीचे चला जाए तो उसे तीव्र शीतलहर कहते है।
  • अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिसे 6.4 डिसे दर्ज हो तो उसे कोल्ड डे कहते है।
  • अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिसे नीचे दर्ज किया जाता है तो उसे सीवियर कोल्ड डे कहा जाता है

Related Articles