MP Weather Update  : एमपी में मावठा की बारिश, मौसम में आई ठंडक,जानिए 25 और 26 दिसम्बर को कैसा रहेगा ठंड का तापमान

भोपाल के साथ कई शहरों में 27 और 28 दिसंबर को बारिश हो सकती है। इसके बाद कोहरे और कड़ाके की ठंड का असर शुरु होने वाला है

  • सबसे कम तापमान मंडला का दर्ज किया
  • इन शहरों में बारिश की आशंका है
  • चार दिन बारिश का अनुमान लगाया है
  • 25 और 26 दिसम्बर का मौसम का रुख

MP Weather Update : मध्यप्रदेश में साल 2024 को अंतिम विदाई मावठा, कोहरे और तेज ठंड के साथ दिया जाने की आशंका जताई जा रही है। भोपाल के साथ कई शहरों में 27 और 28 दिसंबर को बारिश हो सकती है। इसके बाद कोहरे और कड़ाके की ठंड का असर शुरु होने वाला है।

कई शहरों में पहला मावठा गिरा

कई शहरों में सीजन का पहला मावडा गिरा है जिसमे मंगलवार को  सागर और ग्वालियर संभाग के कई हिस्से चपेट में आए है। और  चंबल और इंदौर संभाग में घना कोहरा छाया रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, अलग-अलग स्थानों पर बनी मौसम के कारण हवाओं का रूख बदल गया है।और कड़ाके की ठंड का असर दिखाई देगा।

सबसे कम तापमान मंडला का दर्ज

मांडला का तपमान सबसे न्यूनतम दर्ज किया गया है।अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण राज्य में बादल छाए है।और  न्यूनतम तापमान बढ़ने से ठंड से राहत है। मंगलवार को राज्य में सबसे कम तापमान 9.3 डिग्री सेल्सियस मंडला में  दर्ज किया गया है।और दिन का सबसे कम 21 डिग्री सेल्सियस तापमान नौगांव में रिकॉर्ड किया गया है।

यह भी पढिये :-
cold wave alert : MP में ताबड़तोड़ ठंड, 23 जिलों में शीत लहर का अलर्ट, जानें ताजा मौसम अपडेट

इन शहरों में बारिश की आशंका

मौसम विभाग के मुताबिक वातावरण में नबी भरने से सुबह घना कोहरा छाया रहेगा 25 दिसंबर बुधवार को ग्वालियर चंबल रीवा और शहडोल संभाग के जिलों में हल्की बारिश होने की आशंका जताई जा रही है।

वर्तमान मौसम की स्थित

आईएमडी के अनुसार उत्तर भारत के ऊपर जेट स्ट्रीम 12.6 किलोमीटर की ऊंचाई पर पश्चिम से पूर्वी की तरफ 203 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं साथ ही बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र उत्तरी आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के तट पर अग्रसर है।

पंजाब और उसके आसपास हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात सक्रिय हो रहा है। जिससे दक्षिण पूर्वी राजस्थान और उसके आसपास हवा के ऊपरी भाग में चक्र बात बन रहा है। ऐसे में बदले मौसम का असर मध्य प्रदेश में दिखाई देगा। जिसमें कड़ाके की ठंड का असर होगा।

यह भी पढिये :-
MP Weather Update Today: इंदौर भोपाल सहित 36 जिलों में शीतलहर और कोल्ड डे का अलर्ट जाने क्या कहते मौसम वैज्ञानिक

चार दिन बारिश का अनुमान

मौसम विज्ञान की माने तो तीन से चार दिन बारिश हो सकती है। हवाओं का रुख दक्षिण पूर्व में बन रहा है।हवाओं के साथ-साथ अरब सागर व बंगाल की खाड़ी में नमी दिखाई दे रही है  इस कारण बदल जाने लगे हैं।और बारिश की आशंका जताई जा रही है। 26 दिसंबर से प्रभावित पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत पहुंचने की संभावना भी है।उसके असर से 3 से 4 दिन हल्की-हल्की बारिश होगी।

25 और 26 दिसम्बर का मौसम

  • 25 दिसंबर 2024 को गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, दतिया ,ग्वालियर, भिंड, मुरैना, सिंगरौली, सीधी, रीवा ,मऊगंज, शहडोल ,पन्ना, दमोह ,सागर ,छतरपुर और मैहर जिले में हल्के से माध्यम में कोहरा छाया रहेगा।
  • 26 दिसंबर 2024 को खंडवा,खरगोन ,बड़वानी ,अलीराजपुर,झाबुआ, धार, रतलाम ,मंदसौर, नीमच में हल्की बारिश होने की आशंका है।वहीं सिंगरौली, सीधी, रीवा ,मऊगंज ,सतना ,शहडोल और उमरिया में हल्का सा कोहरा दिखाई देगा।

Related Articles