MP Weather Update : एमपी में 17 जनवरी तक कैसा रहेगा मौसम,  मौसम विभाग ने किया अलर्ट जारी , जान लीजिए आपके शहर का मौसम का हाल

इसके साथ ही कई जिलों में जैसे सतना, राजगढ़, रीवा, ग्वालियर, भोपाल, मऊगंज, मुरैना में कोहरा देखने को मिल सकता है।

  • सबसे कम राजगढ़ का तापमान
  • कोहरे का असर और तापमान में गिरावट
  • दिन का तापमान और ठंड का असर
  • 15 जनवरी को बारिश का अलर्ट

MP Weather Update : मध्य प्रदेश में इस समय सर्दी ने दस्तक दे दी है। और 14 जनवरी को राज्य के कई हिस्सों में तापमान में भारी गिरावट देखने को मिली है। राजधानी भोपाल, जबलपुर, सिवनी जैसे प्रमुख शहरों में पारा 6.2 डिग्री तक लुढ़क गया है। जिससे ठंड में वृद्धि हुई  है। इस ठंडी के बीच 15 जनवरी को बारिश का अलर्ट भी जारी कर दिया गया है।और 17 जनवरी से कड़ाके की ठंड का एहसास हो सकता है।

कोहरे का असर और तापमान में गिरावट

मंगलवार, 14 जनवरी को मध्य प्रदेश के लगभग 28 जिलों में दिन-रात का तापमान में गिरावट देखी जायगी।यह  गिरकर 6.2 डिग्री तक पहुंच गया है। जबलपुर में रात का तापमान 6.2 डिग्री गिरा दर्ज किया गया है। जो राज्य के लिए सबसे कम तापमान है। वहीं सिवनी में दिन का तापमान सबसे ज्यादा 5.2 डिग्री गिरा है।

इसके अलावा, कई जिलों में कोहरा भी छाया रहेगा।जिससे विजिबिलिटी काफी घट जाएगी।और इसके साथ ही कई जिलों में जैसे सतना, राजगढ़, रीवा, ग्वालियर, भोपाल, मऊगंज, मुरैना में कोहरा देखने को मिल सकता है। इन इलाकों में विजिबिलिटी सिर्फ 50 मीटर तक रही है। जिससे यातायात पर असर पड़ा है।

सबसे कम राजगढ़ का तापमान

राजगढ़ जिले में इस ठंड का सबसे ज्यादा असर देखा जा रहा है। जहां रात का न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री दर्ज किया ।बही पचमढ़ी में भी 4.7 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है।इसके अलावा, मंडला, जबलपुर, नवगांव, उमरिया, भोपाल, धार, गुना, रायसेन, और अन्य जिलों में तापमान 5 डिग्री से नीचे गिरा।

राजगढ़ में सर्दी का आलम  था कि तापमान ने 4.6 डिग्री तक का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।जबकि सीधी में रात का तापमान 12.2 डिग्री रहा है।जो सबसे अधिक तापमान था।

दिन का तापमान और ठंड का असर

दिन के समय भी ठंड का असर जारी रहा है। रायसेन में अधिकतम तापमान 17.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है।जो कि सबसे ठंडा दिन रहा था। भोपाल में दिन का पारा 18.8 डिग्री रहा और सिवनी में 18.4 डिग्री तक तापमान रहा । पचमढ़ी में 18.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है।

वहीं, ग्वालियर और इंदौर में दिन का तापमान 19 डिग्री से ऊपर रहा है। इससे साफ है कि पूरे मध्य प्रदेश में ठंड का प्रभाव बढ़ गया है।और इससे आम जीवन पर असर पड़ रहा है। एमपी पर सबसे जायदा ठंड का असर देखा जा रहा है। दिन और रात दोनों के तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है।

15 जनवरी को बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग की माने तो 15 जनवरी को भोपाल, इंदौर, उज्जैन, राजगढ़, शाजापुर, आगर-मालवा, खंडवा,  शिवपुरी, निवाड़ी, मुरैना, भिंड, दतिया, बड़वानी, धार, अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, बुरहानपुर, खरगोन, टीकमगढ़, सागर, दमोह, गुना, छतरपुर, अशोकनगर बारिश का अनुमान जताया है।

और विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, सीहोर, देवास, हरदा, ग्वालियर, श्योपुर,नीमच मंदसौर जैसे जिलों में हल्की बारिश का अनुमान जताया है। इस बारिश के कारण मौसम में हल्का सा बदलाव देखा जा सकता है। लेकिन ठंड का असर कम होने के आसार नजर नहीं आ रहे है।

17 जनवरी से कड़ाके की ठंड

मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में  17 जनवरी से कड़ाके की ठंड का अलर्ट जारी किया गया है। इस दिन से तापमान में और गिरावट आ सकती है। और राज्य के कई हिस्सों में बर्फीली ठंड का सामना करना पड़ सकता है। दिन और रात के मौसम में बदलाव देखा जाएगा।

इस दौरान तापमान 4 डिग्री से भी कम हो सकता है।जो लोगों के लिए परेशानी का कारण बन सकता है।इस ठंड के कारण सामान्य जनजीवन प्रभावित हो सकता है।खासकर उन क्षेत्रों में जहां सर्दी की स्थिति पहले से ही गंभीर है।

 

Related Articles