MP Weather Alert : एमपी के मौसम में बदलाव, तीखी धूप से हुई चुभन, नया सिस्टम हुआ एक्टिव,जानिए मौसम का पूर्वानुमान
मौसम विभाग की माने तो मध्य प्रदेश में ओले, बारिश और आंधी का दौर रविवार से थम गया है।वही आने वाले तीन दिन तक तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है

- आने वाले तीन दिनों में तापमान में तेजी
- रात को कुछ जगहों पर ठंडी हवा का दौर
- प्रदेश में नया सिस्टम एक्टिव हो रहा
MP Weather Alert : मध्य प्रदेश का मौसम लगातार बदल रहा है।भोपाल में सोमवार को दिनभर तेज धूप खिली रही सुबह से ही गर्मी के असर के बाद प्रदेश के कुछ शहरों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री पहुंच गया है। दिन के समय तीखी धूप चुभने के साथ ही लोगों को गर्मी का एहसास हुआ है। इसके साथ ही इंदौर, उज्जैन ग्वालियर और जबलपुर जैसे बड़े शहरों में भी ऐसा ही मौसम देखने को मिला है। रात को कुछ जगहों पर ठंडी हवा का दौर भी शुरू हुआ है।वहीं बीते 24 घंटे के दौरान प्रदेश के सभी जिलों में मौसम शुष्क बना रहा है।
मौसम विभाग की माने तो मध्य प्रदेश में ओले, बारिश और आंधी का दौर रविवार से थम गया है।वही आने वाले तीन दिन तक तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है जिस पर 3 से 4 डिग्री तक बढ़ सकता है। 25 से 26 मार्च से प्रदेश में नया सिस्टम एक्टिव हो सकता है।जिसके असर देखने को मिलेंगे एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हुआ है जो पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रवाहित कर रहा है। दो दिन बाद प्रदेश में इसका असर देखने को मिलेगा।
आने वाले तीन दिनों में तापमान में तेजी
मौसम विज्ञान की माने तो मार्च अब तक लगभग शुष्क बना रहा है। इस महीने की शुरुआत में महेश दो एमएम बारिश हुई थी।इसके बाद से कोई बारिश नहीं हुई है।महीने के आखिर तक मौसम शुष्क बना रहेगा। अब शुष्क मौसम और तेज धूप की वजह से अगले तीन दिनों तक तापमान में तेजी हो सकती है।
इस बीच एक कमजोर बेस्ट डिस्टरबेंस पहाड़ तक पहुंच जाएगा। इसके असर से जम्मू कश्मीर और लद्दाख के ऊपर क्षेत्र पर इसका असर बढ़ेगा। हवा की दिशा में बदलाव के कारण तापमान भी बढ़ सकता है। वही मार्च के अंत में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के प्रभाव की वजह से ठंडी हवाएं चलेंगी।इसकी वजह से तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज की जा सकती है।
कुछ जिलों का तापमान
मौसम विभाग की माने तो दिन के तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना जताई गई है। ऐसे में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच सकता है सोमवार को भी कई शहर गम रह सकते हैं। रतलाम में सबसे ज्यादा 39.02 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है।
वही नर्मदा पुरम में 38.9 डिग्री सेल्सियस, धार में 38.6 डिग्री सेल्सियस ,खरगोन में 37.2 डिग्री सेल्सियस,शाजापुर में 37.01 डिग्री सेल्सियस,नरसिंहपुर में 37 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ है। वही गुना, मंडल,दमोह, शिवपुरी, खजुराहो, टीकमगढ़ में 36 डिग्री या इससे ज्यादा पर दर्ज किया गया है।
बारिश में कभी-कभी कमी देखी
मार्च के महीने में बारिश में कभी-कभी कमी देखी जाती है तो कभी-कभी जमकर बादल बरसते हैं। मार्च 2020 में राजधानी में 109.6 एमएम बारिश हुई थी।वही मार्च की बात करें तो 2022 पूरी तरह से शुष्क बना रहा और उसे साल अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री तक पहुंच गया था।मार्च 2025 की स्थिति देखें तो काफी हद तक मार्च 2022 जैसी नजर आ रही है।इस महीने सिर्फ 2 एमएम बारिश हुई है यह भी 28 फरवरी की रात में हुई थी। क्योंकि आईएमडी शाम 5:30 बजे के बाद हुई।बारिश को अगले दिन के उत्तर में जोड़ता है इसलिए एक मार्च के खाते में जुड़ी हुई है।
ये भी पढ़े:-Aaj Ka Rashifal 25 March 2025 : मेष, कर्क,मकर राशि के साथ इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत,जानिए राशिफल