MP News : अंडा बेचने वाले को मिला 50 करोड़ का नोटिस, पैरो तले जमीन खिसक गई जानिए क्या है हैरान कर देने वाला मामला

दमोह जिले के पथरिया से एक ऐसा मामला सामने आया है दरअसल यहां एक अंडा बेचकर रोजी रोटी कमाने वाले को आईटी विभाग से एक नोटिस भेजा गया है।

  • अंडे बेचकर अपने परिवार का भरण पोषण
  • युवक ने आयकर के जानकारों से मदद ली
  • फर्जी तरीके से जीएसटी नंबर लिया गया

MP News : आजकल देश भर में पहचान दस्तावेजों (आईडी प्रूफ) का गलत इस्तेमाल कर फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है।दमोह जिले के पथरिया से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सबको हैरान कर दिया है। दरअसल यहां एक अंडा बेचकर रोजी रोटी कमाने वाले को आईटी विभाग से एक नोटिस भेजा गया है। जिसमें उससे के नाम पर दर्ज फर्म से 50 करोड़ के वित्तीय लेनदेन का हिसाब मांगा है।

अंडे बेचकर अपने परिवार का भरण पोषण

असल में पथरिया के वार्ड 14 के प्रिंस सुमन हाथ ठेले पर अंडे बेचकर अपने परिवार का भरण पोषण कर रहे है।उन्हे 20 मार्च 2025 को उन्हें दिल्ली आयकर विभाग से नोटिस भेजा गया जिसमें उनसे 49 करोड़ 24 लाख 57 हजार 217 रुपए के वित्तीय लेनदेन का हिसाब मांगा गया है।आयकर अधिनियम- 1961 की धारा-133 (6) के तहत नोटिस भेजा गया है।

युवक ने आयकर के जानकारों से मदद ली

आयकर विभाग से नोटिस मिलते ही अंडा विक्रेता और उसका परिवार पुलिस और आयकर विभाग के दफ्तरों के चक्कर काट रहा है।नोटिस मिलने के बाद जब युवक ने आयकर के जानकारों से मदद ली तो हैरान कर देने वाली बात सामने आई है।

MP
MP

बताया जा रहा है उसके नाम पर एक कंपनी रजिस्टर्ड हुई थी जिसके माध्यम से 2022-23 के दौरान करीब 50 करोड़ का वित्तीय लेनदेन किया गया है।जिसका हिसाब किताब आयकर विभाग ने पेश करने को कहा है।जिसके बाद से लगातार अंडा विक्रेता का परिवार दफ्तर के चक्कर लगा रहा है।

फर्जी तरीके से जीएसटी नंबर लिया गया

जिसमें वित्त वर्ष 2022-23 की आईटीआर और व्यवसाय के वार्षिक स्टेटमेंट, 2022-23 में क्रय की गई सामग्री के बिल बाउचर, माल परिवहन के दस्तावेज और वर्ष 2022-23 का बैंक स्टेटमेंट मांगा गया है। नोटिस के बाद प्रिंस सुमन ने आयकर वकील के द्वारा जानकारी मिली है।यह मामला दस्तावेज़ स्कैम का बताया जा रहा है।

कि किसी अनजान व्यक्ति ने प्रिंस सुमन के पैन कार्ड और आधार कार्ड का इस्तमाल करके  प्रिंस इंटरप्राईज के नाम से फर्म का रजिस्ट्रेशन 7 दिसंबर 2022 को कराया है। जिसका पता  दिल्ली बताया गया है।फर्म का पंजीयन कराने के बाद फर्जी तरीके से जीएसटी नंबर लिया गया और उसके जरिए फर्जी तरीके से करोड़ों के वित्तीय लेनदेन कर फर्म को बंद भी कर दिया।

वकीलों और सरकारी दफ्तरों के चक्कर

नोटिस मिलने के बाद से प्रिंस सुमन और उनका परिवार वकीलों और सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहा है।प्रिंस और उसके परिवार ने थाना प्रभारी पथरिया, पुलिस अधीक्षक दमोह, साइबर सेल दमोह, जीएसटी अधिकारी दमोह, आयकर अधिकारी दमोह, आयकर अधिकारी नरसिंहपुर को आवेदन देकर शीघ्र जांच कराने की अपील की है।

ये भी पढ़े:-Gwalior News : जब एक पति को अपनी ही पत्नी से डर लगने लगा प्रेमी के साथ मिलकर पति को मारने की साजिश, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

Related Articles