MP Ladli Behna Yojana : लाडली बहना की राशि को लेकर , पूर्व सीएम कमलनाथ ने फिर उठाए सवाल

विधानसभा सत्र के दौरान कांग्रेस विधायक प्रताप ग्रेवाल ने सरकार से सवाल किया था। जिस पर सरकार ने  जबाव पेश किया है।

MP Ladli Behna Yojana : मध्यप्रदेश में लाडली बहना योजना को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है।जिसमे भाजपा सरकार की तरफ से लाडली बहना योजना के प्रचार में लगभग 119 करोड़ 98 लाख रुपए खर्च किए है।उसी बीच विधानसभा सत्र के दौरान कांग्रेस विधायक प्रताप ग्रेवाल ने सरकार से सवाल किया था। जिस पर सरकार ने  जबाव पेश किया है।

कब होगी योजना की राशि में वृद्धि

लाडली बहना योजना की राशि को बढ़ाने को लेकर काग्रेस विधायक प्रताप ग्रेवाल ने सवाल उठाया है की योजना की राशि को बढ़ाने के लिए बोला गया था। इस राशि को 1000 से 3000 रूपए कब किया जाएगा। इसकी अभी तक कोई जानकारी नहीं दी गई है। विरोधी सरकार लाडली बहना योजना की राशि में वृद्धि को लेकर सरकार को घेर रहा है।की लाडली बहना योजना की राशि में कब वृद्धि होगी।कब राशि को 3000 रुपए किया जाएगा।

लाडली बहना योजना पर कमलनाथ के सवाल

पूर्व सीएम कमल नाथ ने भाजपा सरकार पर सवाल उठाए है की पिछले 7 महीनो में लाडली बहना योजना के प्रचार में बीजेपी सरकार ने 120 करोड रुपए लगाए है।और जनता को लूटने का नया व्यापार तैयार किया है। बीजेपी सरकार अपनी झूठी शान के लिए यह सब कर रही है।

यह भी पढिये :-
New Pension Rules 2025: 1 जनवरी 2025 से पूरे देश में होंगे बड़े बदलाव,हुए पेंशन के 6 नियम लागू,जाने क्या है होगी शर्तें

योजना की बात करे तो सरकार न ही नए पंजीयन की शुरुआत कर रही है।और न ही योजना की राशि को 1000 से 3000 रूपए कर रही है।सरकार में लाडली बहनों से यह बादा किया था की उनकी राशि को बढ़ाया जाएगा। वादे को पूरा करने की उम्मीद नजर नहीं आ रही है।

लाडली बहना के पंजीयन पिछले 1 साल से बंद है।और इससे भी ज्यादा यह पाप है की 18 बर्ष की आयु सीमा पर होने के बाद भी महिलाओ को इस योजना का लाभ नहीं दिया जा रहा है।सरकार प्रचार में इन पेस लूटा रही है।और पीछे अपनी नाकामी छुपा रही है।

पूर्व विधायक ने पूछ कब होंगे नए पंजीयन

पूर्व विधायक पारस सकलेचा ने एक लेख  में सरकार से पूछा था कि लाड़ली बहना योजना को सतत् प्रवृति की स्कीम बताया था।  हर साल इसके पंजीयन किए जाएंगे। लेकिन ऐसा हो नहीं रहा है।जब ऐसा ही था तो 20 अगस्त 2023 के बाद पात्र महिलाओं का स्कीम में पंजीयन क्यों नहीं कराया गया।

यह भी पढिये :-
Ladli Behna Yojana 3rd Round : नए साल पर लाडली बहनों के लिए खुशखबरी,जल्दी शुरू होगा तीसरा चरण , इन दस्तावेज को रखे तैयार, जानिए आवेदन की तारीख

अभी तक पंजीयन शुरू नही किए गए है।राज्य का धन अगर स्कीम में बंट रहा है।तो बाकी महिलाओं का भी इसका लाभ मिलना चाहिए।लेकिन ऐसा हो नहीं रहा है। कब शुरु किए जाएंगे नए पंजीयन। महिलाओ को इसका लाभ बराबर मिलना चाहिए।

कब होगे पात्र महिलाओ के रजिस्ट्रेशन

पूर्व विधायक ने सवाल उठाया है की 60 साल की महिलाओ को इस योजना के लाभ से बाहर किया जा रहा है तो आपको नए पंजीयन शुरू करने होगे।250 रुपए उपर दिए जा रहे है।और जिन महिलाओ की मौत हो है उनके नाम हटा दिया जाता है। ऐसे में पात्र महिलाओ का रजिस्ट्रेशन क्यो नही हो रहा है।इसका सरकार कोई जवाब नही दे रही है।सरकार पर पूर्व विधायक ने यह आरोप लगाए है। सरकार को लाभ देने के लिए जल्द से जल्द पंजीयन शुरू करने होगे।

Related Articles