MP Free Laptop Scheme : मेधावी छात्रों के लिए खुशखबरी, विद्यार्थी को लैपटॉप खरीदने के लिए 21 फरवरी को राशि जारी

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भोपाल में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम में 89,700 विद्यार्थियों के खाते में 224 करोड रुपए की राशि ट्रांसफर करेंगे।

  • सीधे खाते में राशि ट्रांसफर
  • लैपटॉप खरीदने के लिए ₹25000 की राशि
  • परीक्षा में 75% या उससे अधिक प्राप्त करने वालों
  • सरकारी स्कूलों के टॉपर छात्रों को स्कूटी

MP Free Laptop Scheme : मोहन सरकार ने सरकारी स्कूलों के मेधावी छात्र छात्राओं को लैपटॉप प्रदान करने की योजना को मंजूरी दे दी है।जिसके द्वारा पिछले साल 75% या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को लैपटॉप खरीदने के लिए 21 फरवरी को राशि जारी करने वाले हैं।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भोपाल में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम में 89,700 विद्यार्थियों के खाते में 224 करोड रुपए की राशि ट्रांसफर करेंगे।

सीधे खाते में राशि ट्रांसफर

स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने कहा है कि छात्रों के खाते में सीधे राशि भेजने से वह अपनी पसंद का लेपटॉप खरीद सकते हैं। इस प्रक्रिया से भ्रष्टाचार की कोई गुंजाइश नहीं रहेगी।इसीलिए डॉक्टर मोहन यादव एक भोपाल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सभी विद्यार्थियों को राशि वितरित करेंगे।

लैपटॉप खरीदने के लिए ₹25000 की राशि

स्कूल शिक्षा विभाग की माने तो प्रत्येक मेधावी छात्र को लैपटॉप खरीदने के लिए ₹25000 की राशि दी जाएगी। राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होने वाले छात्रों के खाते में यह राशि पहले ही जारी कर दी गई है।जिससे वे कार्यक्रम के दिन लैपटॉप लेकर पहुंच सके मुख्यमंत्री इस दिन छात्रों को सांकेतिक रूप में लैपटॉप वितरित करेंगे।

MP Free Laptop Scheme
MP Free Laptop Scheme

जिन छात्रों को होगा लाभ

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की वर्ष 2023 24 की कक्षा 12वीं की परीक्षा में 75% या उससे अधिक प्राप्त करने वालों को लैपटॉप वितरित करने वाले हैं।इसके लिए वह छात्रों के खाते में सीधे पैसे ट्रांसफर करेंगे। जिससे कि वह लैपटॉप ले सके छात्रों के खाते में 224 करोड रुपए की राशि राशि ट्रांसफर की जाएगी।

सरकारी स्कूलों के टॉपर छात्रों को स्कूटी

इससे पहले मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 5 फरवरी को राजधानी के कोष भाव इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में सरकारी स्कूलों के 7800 टॉपर छात्रों के खाते में स्कूटी खरीदने के लिए राशि वितरित की थी।

इन छात्रों को ही स्कूटी या पेट्रोल स्कूटी खरीदने का विकल्प दिया गया था।आई स्कूटी खरीदने वाले छात्रों को 1.10 लाख और पेट्रोल स्कूटी खरीदने वाले छात्रों को 90000 रुपए दिए गए हैं। सरकार ने करीब 80 करोड रुपए खर्च किए हैं। इस नई पहल को शुरू करने के लिए।

कार्यक्रम का आयोजन

यह कार्यक्रम 21 फरवरी, 2025 को सुबह 10:30 बजे आयोजित किया जाएगा, जो भोपाल के आरसीवीपी नरोन्हा प्रशासन अकादमी के स्वर्ण जयंती सभागार में होगा। इस कार्यक्रम में राज्य सरकार के अधिकारी, शिक्षा मंत्री, और अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल होंगे। यह एक बड़े मौके के रूप में देखा जा रहा है, जहां छात्रों को उनकी मेहनत और सफलता के लिए सम्मानित किया जाएगा।

नतीजे कब आएंगे?

मार्च 2025 में परीक्षा खत्म होने के बाद, अप्रैल 2025 में एमपी बोर्ड के परिणाम घोषित हो सकते हैं।

Related Articles