किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, सरकार ने की बड़ी परियोजनाओं की घोषणा, धन पर मिलेगा ₹2000 का बोनस
इस बार गेहूं ₹2600 प्रति कुंतल की दर से खरीदी जाएगी। केंद्र सरकार द्वारा गेहूं की न्यूनतम समर्थन मूल्य 2425 रुपए तय की गई है।
- गेहूं उत्पादक किसानों को भी सरकार द्वारा लाभ
- बड़ी परियोजनाओं की घोषणा
- किसानों के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर
MP Farmers News : मध्य प्रदेश सरकार ने धान वाले किसानों को ₹2000 प्रति हेक्टेयर की दर से बोनस देने की घोषणा कर दी है। यह राशि इसी साल से किसानों के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर की जाएगी।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बुधवार को उमरिया जिले के बांधवगढ़ में इसकी घोषणा कर दी है। उन्होंने यह भी कहा है की प्रति हेक्टेयर के आधार पर बोनस देने से छोटे किसानों को भी लाभ दिया जाएगा।
गेहूं उत्पादक किसानों को भी सरकार द्वारा लाभ
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने यह घोषणा की है कि गेहूं उत्पादक किसानों को भी सरकार द्वारा लाभ दिया जाएगा।इस बार गेहूं ₹2600 प्रति कुंतल की दर से खरीदी जाएगी। केंद्र सरकार द्वारा गेहूं की न्यूनतम समर्थन मूल्य 2425 रुपए तय की गई है।लेकिन राज्य सरकार अपनी ओर से 175 रुपए प्रति कुंटल का बोनस देकर किसानों को अधिक लाभ देगी।
बड़ी परियोजनाओं की घोषणा
- उमरिया जिले में 45 करोड़ और 32 करोड रुपए की लागत से दो नए पुल बनाए जाएंगे।
- बांधवगढ़ में जू का निर्माण और टाइगर रिजर्व के बाहर एक चिड़ियाघर का निर्माण किया जाएगा।
- ग्राम पौड़ी में 600 मेगावाट किताब विद्युत परियोजना की इकाई स्थापित की जाएगी।
- हॉकी खिलाड़ियों के प्रशिक्षण के लिए एस्ट्रो टर्फ बनाया जा रहा है।
सरकार का बड़ा फैसला
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपने शब्दों में कहा है कि सरकार गरीबों के साथ, युवा और महिलाओं के कल्याण के लिए हर एक प्रयास कर रही है। जिससे युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए रीजनल इंडस्ट्रीज कन्वे आयोजित किया जा रहा है।
इसके साथ ही भोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर सबमिट का आयोजन किया जा रहा है। जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे। और नए-नए रोजगार के अवसर भी बेरोजगार युवाओं को दिए जाएंगे।जिससे कि बेरोजगारी की समस्या को काम किया जा सके।
अन्य योजनाएं
- बिलासपुर में एक नई कॉलेज का निर्माण किया जाएगा।
- भगवान विष्णु के धाम टकटाई को चार स्थानों से जोड़कर इसे पर्यटन का बड़ा केंद्र बनाया जाएगा।
- गांव में सड़क निर्माण जो 250 की आबादी वाले हैं।
- गरीबों को पक्का मकान देने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।