MP Cold Alert: मध्यप्रदेश शीतलहर की चपेट में ,अभी नहीं मिलेगी राहत, जानिए कब तक रहेगी कड़ाके की ठंड

प्रदेश के 33 जिलों में सर्द हवाएं चलेंगी,और साथ ही रात को कोहरा भी होगा।इनमे सबसे जायदा ठंडा भोपाल,इंदौर और 21 जिलों मे है।

MP Cold Alert:मध्यप्रदेश में  अभी 3 दिन से कड़ाके की ठंड का असर हो रहा है। पहाड़ों पर  हो रही बर्फबारी  से मध्यप्रदेश के कुछ शहरों में काफी सर्द हवाएं चल रही है।और  ठंड का असर भी तेज हो गया है।कुछ जिलों में दिन में भी ठंड का असर देखने को मिल रहा है।

मौसम विभाग भोपाल की माने तो आज गुरुवार को प्रदेश के 33 जिलों में सर्द हवाएं चलेंगी,और साथ ही रात को कोहरा भी होगा।इनमे सबसे जायदा ठंडा भोपाल,इंदौर और 21 जिलों मे है। और यह सबसे जायदा असर भी होगा।

इस ठंड के बढ़ते भोपाल और इंदौर मे स्कूल की टाइमिंग बदल दी गई है। क्योंकि सुबह सबसे जायदा कोहरा और ठंड हवाएं होती है। और इसके साथ ही प्रदेश के इंदौर और राजगढ़ में अलर्ट भी जारी कर दिया गया है।

दो शहरों में  शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग भोपाल के अनुसार  सीनियर वैज्ञानिक ने कहा है  कि उत्तर भारत में बर्फबारी  चल रही है उनके चलने के कारण ही  सर्द हवाएं प्रदेश में आ रही हैं। और इसी कारण से ज्यादातर हिस्सों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।और ठंड हवाएं भी चला रही है।

आईएमडी ने गुरुवार को दो शहरों में , इंदौर और राजगढ़ कोल्ड डे और कोल्ड वेवका ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। और जल्दी ही  इन शहरों मे भी होगा भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, बैतूल, हरदा, निवाड़ी, देवास, शाजापुर, उज्जैन, रतलाम, नीमच, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज और उमरिया में कोल्ड डे रहेगा।

वहीं दूसरी तरफ़ धार, बड़वानी, खंडवा, नर्मदापुरम, आगर-मालवा, गुना, सागर, शहडोल, जबलपुर और सिवनी में सर्द हवाएं चलने का अलर्ट है।भारत में  सबसे जायदा बर्फबारी उत्तरी राज्य जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में है।

यह भी पढिये :-
MP MSP Price : धान और गेहूं के समर्थन मूल्य में हुआ बदलाव,नए साल से मिलेगा फायदा

ठंड बढ़ने की दो वजह

पश्चिमी उत्तर भारत में 12.6 किलोमीटर की ऊंचाई पर 278 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से जेट स्ट्रीम हवाएं बहुत ज्यादा बह रही है। और पश्चिमी विक्षोभ भी एक्टिव है। इस वजह से बर्फ पिघल रही है जिसके कारण हवा में ठंडक है और कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

पचमढ़ी में पारा लुढ़का

एमपी में पचमढ़ी के अलावा अन्य इलाके भी रहे जहां पारा 9 डिग्री के नीचे दर्ज किया गया। कल्याणपुर (शहडोल) में 7.3, मंडला में 7.6, गिरवर (शाजापुर) में 8.9 और उमरिया में 9 डिग्री दर्ज किया गया। इतनी ठंड के बावजूद प्रदेश के कुछ इलाके ऐसे भी रहे जहां यहां के तापमान से तीन से छह गुना बढ़ोतरी दर्ज की गई।

पचमढ़ी में पारे का रिकॉर्ड 1.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच चुका है मंगलवार से बुधवार की रात में पर 1.7 डिग्री हो  चुका है। तेज ठंडी की वजह से यहां कोहरा और ओस की बुदे भी जम गई है। पचमढ़ी के साथ-साथ और भी जगह का तापमान नीचे रहा है जैसे रायसेन, गुना, उमरिया ,मंडल ,नौगांव में टेंपरेचर 6 डिग्री सेल्सियस के नीचे पहुंच गया है।

_Cold Alert
_Cold Alert

भोपाल ,इंदौर, ग्वालियर ,उज्जैन और जबलपुर में भी तापमान काफी नीचे आ गया है ।भोपाल में 6.9 डिग्री, इंदौर में 8.6 डिग्री सेल्सियस ,और इसके साथ ही ग्वालियर में 6 डिग्री ,उज्जैन में 7.5 डिग्री और जबलपुर में 6.5 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया है।

भोपाल में तीसरे दिन कोल्ड डे

भोपाल में लगातार ठंड पड़ रही है।और बुधवार को दिन में भी सर्द हवाएं चल रही है। भोपाल में लगातार तीसरे दिन कोल्ड दे रहा है। इसके साथ ही इंदौर, उज्जैन, शाजापुर ,नीमच ,मंदसौर ,रायसेन, हरदा, देवास ,बैतूल, रतलाम, विदिशा ,राजगढ़, निवाड़ी, टीकमगढ़ ,छतरपुर, पन्ना ,सतना ,रीवा, मऊगंज सीधी और उमरिया में भी कोल्ड डे की स्थिति चल रही है।

यह भी पढिये :-
फैसला पक्ष करने SDM के बाबू को 14,000 रुपये की रिश्वत लेते लोकायुक्त ने रंगे हाथ पकड़ा

इसके साथ ही शहडोल, जबलपुर ,सिवनी ,नर्मदापुरम, सागर ,खंडवा ,आगर मालवा, बड़वानी और थार में सर्द हवाओं की लहर जा रही है। और वहां भी सर्द हवाएं चल रही हैं

मौसम विभाग की माने तो बुधवार को भोपाल में 23.4 डिग्री सेल्सियस पर रहा। इंदौर में 24. 5 डिग्री ,ग्वालियर में 24.2 डिग्री ,उज्जैन में 25. 5 डिग्री और जबलपुर में तापमान 23.8 डिग्री रहेगा। सबसे ज्यादा ठंड बालाघाट और मलाजखंड में पढ़ रही है।

इनका पारा 22 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया है।इसी तरह रीवा और सिंधी में 22.4 डिग्री सेल्सियस, रायसेन में 22.6 डिग्री सेल्सियस, पचमढ़ी में 22.9 डिग्री, नौगांव और  बैतूल में 24.5 डिग्री और नरसिंहपुर में 24 डिग्री रहा है।

इस साल दिसम्बर में कड़ाके की ठंड

इस साल का आखिरी महीना काफी ठंडा  रहा है। साल दिसंबर की  ट्रेड में बदलाव हो रहा है। पिछले 10 साल का रिकॉर्ड देखें तो दिसंबर के दूसरे पखवाड़े में कड़ाके की ठंड हमेशा पड़ती रही है। लेकिन इस बार तेज सर्दी का असर भी देखने को मिल रहा है।भोपाल और इंदौर की रात तो पिछले 2 साल में सबसे ठंडी पड़ रही है।

और इसके साथ ही दिसंबर का ठंड का रिकॉर्ड भी टूट गया है। नवंबर में सर्दी रिकॉर्ड तोड़ चुकी है।अगर देखे तो भोपाल में 36 साल का रिकॉर्ड टूट गया है। इंदौर उज्जैन जबलपुर और ग्वालियर में भी पर सामान्य से 60 डिग्री तक नीचे रहा अब दिसंबर में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

Related Articles