MP Board : बोर्ड परीक्षा में आया बड़ा बदलाव,छात्रों को दी जाने वाली यह सुविधा खत्म,अब करना होगा यह काम ,खास दिशा-निर्देश जारी,जानिए

  • क्या था सप्लीमेंट्री कॉपी का महत्व ?
  • शिक्षा विभाग ने  की यह नई पहल
  • नए बदलाव का करने का मुख्य उद्देश्य
  • छात्रों के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश

MP Board : माध्यमिक शिक्षा मंडल, भोपाल द्वारा 2025 में आयोजित होने वाली 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में एक जरूरी बदलाव किया गया है। यह बदलाव विशेष रूप से परीक्षा के दौरान छात्रों की उत्तर पुस्तिका को लेकर हुआ है।

इस बार छात्रों को सप्लीमेंट्री उत्तर पुस्तिका नहीं दी जा रही है। जो पहले दी जाती थी।इसकी जगह पर मुख्य उत्तर पुस्तिका को ही बढ़ाकर 32 पेज का कर दिया गया है। जिससे छात्रों को पूरी परीक्षा को एक ही कॉपी में अब हल करना होगा।

क्या था सप्लीमेंट्री कॉपी का महत्व ?

पहले जब भी कोई छात्र परीक्षा में शामिल होता था तो अगर मुख्य उत्तर पुस्तिका भर जाती थी  तो उसे एक अतिरिक्त उत्तर पुस्तिका दी जाती थी। इस अतिरिक्त उत्तर पुस्तिका की व्यवस्था ने कई छात्रों को आराम दिया था।

क्योंकि वे बिना किसी चिंता के अधिक पेजों पर अपने आंसर लिख सकते थे।लेकिन अब इस व्यवस्था को समाप्त कर दिया गया है। और छात्रों को मुख्य उत्तर पुस्तिका में ही सभी उत्तर लिखने होंगे।इसे छात्र के सामने नई परेशानी आ गई है।

शिक्षा विभाग ने  की यह नई पहल

शिक्षा विभाग की ओर से नकल की समस्या को हल करने के लिए इस में एक  बदलाव किया गया है जिससे छात्रों को परीक्षा में ईमानदारी से भाग लेने और नकल पर रोक लगाना है। इसके साथ ही यह बदलाव उन समस्याओं को भी समाप्त करेगा ।जो पहले सप्लीमेंट्री उत्तर पुस्तिका के साथ जुड़ी हुई थीं।

इस नई बदलाव के लागू होने से परीक्षा के दौरान एक तरफ जहां छात्रों को अपने उत्तर देने के तरीके पर अपना अधिक ध्यान देना होगा

नए बदलाव का करने का मुख्य उद्देश्य

यह बदलाव छात्रों के अच्छे के लिए लिया गया है।सबसे पहले, इस बदलाव का उद्देश्य परीक्षा के दौरान नकल पर रोक लगाना है। पहले जब सप्लीमेंट्री उत्तर पुस्तिका दी जाती थी, तो कई बार छात्रों को उत्तर पुस्तिका के पेजों को जोड़ने में समस्या का सामना करना पड़ता था।

यह भी पढिये :-
मध्य प्रदेश के परिवहन विभाग का काला सच,सौरभ शर्मा की डायरी में छुपा करोड़ का वसूली राज शोसल मीडिया पर बायरल हुए पेज

और इस कारण से परीक्षा में नकल का खतरा बढ़ जाता था। अब इस नई व्यवस्था से नकल पर नियंत्रण लगाया जा सकता था।और छात्रों को एक ही कॉपी में अपने उत्तर लिखने होंगे।

उत्तर पुस्तिका के पेजों की संख्या में बढी

अब छात्रों को केवल एक उत्तर पुस्तिका ही दी जाएगी।जो 32 पृष्ठों की होगी। पहले यह उत्तर पुस्तिका 20 पेजों की होती थी, लेकिन अब इसका आकार बढ़ा दिया गया है। इसका मतलब यह हुआ है की छात्रों को उत्तर लिखने के लिए और अधिक स्थान दिया जा रहा है।

और वे आसानी से अपने सभी उत्तर एक ही कॉपी में लिख सकते हैं। इस प्रकार, छात्रों को अतिरिक्त उत्तर पुस्तिका की आवश्यकता नहीं होगी और वे अपनी उत्तर पुस्तिका में ही सभी सवालों के उत्तर पूरी तरह से दे सकते है।

छात्रों के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश

इस बदलाव के साथ ही छात्रों के लिए कुछ दिशा-निर्देश भी जारी कर दिए गए है। सबसे जरूरी बात यह है कि अब छात्रों को जवाबों को विस्तार और स्पष्ट रूप से लिखना होगा। उन्हें अब हर उत्तर में जरूरी जानकारी ही लिखनी होगी।क्योंकि उत्तर पुस्तिका में सीमित स्थान  दिया जाएगा।और इसे भरते समय छात्रों को यह ध्यान रखना होगा कि वे केवल आवश्यक जानकारी ही लिखें।

संक्षिप्त और सटीक उत्तर

छात्रों को अब अपने उत्तर कम शब्दो में, आवश्यक जानकारी और स्पष्ट रूप से लिखने होंगे। प्रत्येक उत्तर में जरूरी जानकारी ही लिखनी है।

सभी सवालों का उत्तर एक ही कॉपी में देना

पहले की तरह अतिरिक्त कॉपी के लिए चिंता करने की जरूरत नहीं होगी। छात्रों को केवल एक कॉपी में अपने सभी सवालों का उत्तर देना होगा।

यह भी पढिये :-
30 हजार से कम में शानदार कैमरा फोन डील्स, जबरदस्त छूट के साथ खरीदने का मौका

समय का सही उपयोग

छात्रों को अब अधिक ध्यान केंद्रित करके अपनी उत्तर पुस्तिका पूरी करनी होगी।क्योंकि अतिरिक्त कॉपी का विकल्प नही दिया जा रहा है।इसलिए  छात्रों को समय का सही उपयोग करना होगा और जवाबों को जल्दी और सटीक तरीके से लिखना होगा।

इस बदलाव से होंगे ये फायदे

इस बदलाव के कई सही पहलू सामने आएंगे सबसे पहले, जैसे ही छात्रों को एक ही कॉपी में सभी उत्तर लिखने होंगे।इससे उत्तर पुस्तिका की व्यवस्था सरल और आसान हो जाएगी। पहले सप्लीमेंट्री उत्तर पुस्तिका को ठीक से बांधना और जोड़ना एक बड़ी चुनौती होती थी।जिससे कई बार छात्रों को नुकसान होता था।

कभी कभी सप्लीमेंट्री कॉपी खुल जाती थी।अब यह समस्या खत्म हो जाएगी।और एक ही कॉपी में सभी उत्तर लिखने से छात्रों को कोई और परेशानी नहीं होगी।इसके साथ ही इससे परीक्षा के दौरान नकल की संभावना भी कम हो सकती है। जब छात्रों को अतिरिक्त कॉपी मिलती थी।

तो कई बार उनमें से कुछ छात्र नकल करने की कोशिश करते थे। अब ऐसा नहीं किया जा सकता है।और प्रत्येक छात्र को उत्तर पुस्तिका के पेजों के साथ ही अपने उत्तर लिखने होंगे। इस प्रकार, नकल की संभावना कम हो जाएगी। और परीक्षा की निष्पक्षता को बढ़ावा मिलेगा।

छात्रों को क्या तैयारी करनी होगी

इस बदलाव के बाद छात्रों को अपनी परीक्षा की तैयारी में भी कुछ नई बातें ध्यान में रखनी होगी।उन्हें अब उत्तरों को संक्षिप्त और सही रूप से लिखने की आदत डालनी होगी। मतलब काम शब्दो में सही उत्तर देना होगा। इसके साथ ही  उन्हें यह सुनिश्चित करना होगा

कि वे प्रत्येक उत्तर को सही तरीके से समझ कर लिखे। और अनावश्यक जानकारी से बचें। छात्रों को यह भी सुनिश्चित करना होगा कि वे समय का सही उपयोग करें।जिससे वे अपनी सभी समस्याओं के उत्तर समय पर दे सकें।