Manoj Kumar dies at the age of 87: अल विदा भारत,भारतीय सिनेमा को दी अनमोल धरोहर

दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार का निधन, रोटी, कपड़ा और मकान जैसी फिल्में देने वाले ‘भारत कुमार’ को मिलेगा हमेशा याद किया

  • मनोज कुमार का निधन 87 साल की उम्र में हुआ।
  • भारत कुमार’ के नाम से मशहूर अभिनेता थे।
  • उन्हें पद्म श्री और दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

Manoj Kumar dies at the age of 87: मनोज कुमार, भारतीय सिनेमा के वह सितारे, जिनकी फिल्मों में देशभक्ति की जोश और सामाजिक संदेश की एक अनूठी पहचान थी, आज हमारे बीच नहीं रहे। 87 साल की उम्र में शुक्रवार सुबह मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में उनका निधन हो गया। उनके निधन की खबर सुनकर सिनेमा जगत और उनके लाखों फैंस गहरे शोक में डूब गए हैं।

उनकी फिल्मों में से ‘रोटी, कपड़ा और मकान’, ‘क्रांति’, और ‘पूरब और पश्चिम’ जैसी बेहतरीन फिल्में आज भी दर्शकों के दिलों में जीवित हैं। खासकर, ‘पूरब और पश्चिम’ का वह गाना “भारत का रहने वाला हूं, भारत की बात सुनाता हूं…” आज भी लोगों की जुबां पर रहता है। उनकी अभिनय कला और निर्देशन ने भारतीय सिनेमा को एक नई दिशा दी थी।

मनोज कुमार की देशभक्ति फिल्मों ने उन्हें ‘भारत कुमार’ के नाम से भी मशहूर किया। उनकी फिल्मों ने न केवल मनोरंजन किया बल्कि सामाजिक जागरूकता भी बढ़ाई। चाहे वह ‘दो बदन’ हो या ‘हरियाली और रास्ता’, हर फिल्म में उनके अभिनय ने दर्शकों को खास अनुभव दिया। उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।

मेडिकल रिपोर्ट के मुताबिक, मनोज कुमार का निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ। वे पिछले कुछ महीनों से डीकंपेंसेटेड लिवर सिरोसिस से जूझ रहे थे, जिसके कारण उनकी तबियत खराब हुई थी। 21 फरवरी 2025 को उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

सिनेमा जगत ने उन्हें कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से नवाजा। मनोज कुमार को एक राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और सात फिल्मफेयर पुरस्कार मिले थे। साथ ही, भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए 1992 में उन्हें पद्म श्री और 2015 में दादा साहब फाल्के पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया। उनके निधन के बाद, उनकी कड़ी मेहनत और भारतीय सिनेमा में योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।

Aaj Ka Rashifal 4 April 2025 : नवरात्रि के सातवे दिन मां कालरात्रि की होगी विशेष कृपा,करना होगा ये उपाय,जानिए राशिफल

Related Articles