महाकुंभ से लौटते वक्त महुआ मांझी परिवार समेत दुर्घटना का शिकार, रांची रेफर

महाकुंभ से लौटते वक्त झारखंड की राज्यसभा सांसद महुआ मांझी और उनका परिवार सड़क हादसे का शिकार हुआ। उनकी हालत गंभीर, इलाज जारी।

  • झारखंड के लातेहार में हुआ भीषण सड़क हादसा
  • सांसद महुआ मांझी, बेटा-बहू और ड्राइवर घायल
  • बेहतर इलाज के लिए रांची किया गया रेफर

Breaking News : झारखंड के लातेहार से एक बड़ी खबर सामने आई है, जिसने सबको चौंका दिया! राज्यसभा सांसद महुआ मांझी अपने परिवार के साथ एक गंभीर सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई हैं। हादसे में उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है और बेहतर इलाज के लिए उन्हें रांची रेफर किया गया है।

उनके साथ कार में मौजूद बेटा, बहू और ड्राइवर भी घायल हो गए हैं। घटना लातेहार जिले के सदर थाना क्षेत्र में NH 75 के पास खुशबू ढाबा के समीप हुई, जहां उनकी कार एक खड़ी ट्रक से टकरा गई।

खबर मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया। लातेहार पुलिस अधीक्षक खुद मौके पर पहुंचे और तुरंत ही घायलों को 108 एंबुलेंस के जरिए सदर अस्पताल लातेहार भेजा गया। प्राथमिक इलाज के बाद सभी को रांची रेफर कर दिया गया।

इस हादसे को लेकर महुआ मांझी के बेटे सोमबीत मांझी ने बताया कि वे सभी महाकुंभ में स्नान करके वापस लौट रहे थे। रास्ते में होटबाग के समीप ड्राइवर को नींद आ गई, जिसके कारण गाड़ी सीधे खड़ी ट्रक से जा टकराई।

इस टक्कर में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। एक और चौंकाने वाली बात यह थी कि हादसे के वक्त गाड़ी सांसद का बेटा खुद चला रहा था।

डॉक्टरों के मुताबिक, महुआ मांझी के दाहिने हाथ में फ्रैक्चर हो गया है, साथ ही उनकी नाक और छाती में भी गंभीर चोटें आई हैं। बेटे और बहू को भी हल्की चोटें लगी हैं, लेकिन वे ज्यादा गंभीर नहीं हैं। डॉक्टरों की टीम उनकी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। फिलहाल सभी घायल रांची में इलाजरत हैं।

एक बहु ने अपनी सास के साथ किया रोंगटे खड़े कर देने वाला अपराध,जानिए पुरी घटना

Related Articles