Ladli Behna Yojna  : लाडली बहना योजना में नए साल पर ,मुख्यमंत्री ने किया  नया ऐलान ,जानिए क्या सौगात मिलेंगी नए साल में

मध्य प्रदेश सरकार ने 2024 -25 के लिए 22,460 करोड़ रूपया का अनुपूरक बजट प्रस्तुत किया है। इसमें लाडली बहना योजना के लिए 465 करोड रुपए का प्रावधान भी दिया गया है।

  • लाडली बहना योजना नही होगी बंद सीएम ने दी जानकारी
  • नए पंजीयन जल्दी ही शुरू किए जाएंगे।
  • योजना की राशि में होगी धीरे – धीरे बृद्धि
  • राशि को बढ़ाने के लिए सीएम बना रहे है योजना

Ladli Behna Yojna : यह योजना की राशि डीबीटी के जरिए दी जाती है।यह राशि आर्थिक सहायता देने के संबंध में बनाई गई है।इस योजना की शुरुवात 2023 जून में लाडली बहना योजना के रुप में की गई थी।

मध्य प्रदेश में लाडली बहना की शुरुआत शिवराज सिंह चौहान के द्वारा की गई थी। शुरुआत के दौरान ही महिलाओं को मासिक राशि के रूप में ₹3000 प्रति माह देने की घोषणा भी की गई थी।लेकिन इस वादे को अभी तक पूरा नहीं किया गया है।और वही रजिस्ट्रेशन भी शुरू नहीं किए गए हैं।19 किस्त जारी की जा चुकी है। उसके बाद भी अभी तक नई महिलाओं को पात्रता नहीं मिल सकी है।और ना ही उनको इस योजना का लाभ दिया जा रहा है। डॉ मोहन यादव ने इन दोनों मामलों को लेकर बड़ी बात कही है।

लाडली बहना योजना बंद नहीं होगी

मध्य प्रदेश में लाडली बहना  योजना की शुरुआत 1 वर्ष से अधिक समय हो चुका है।योजना के अंतर्गत करोड़ों महिलाओं को इसका लाभ दिया जा रहा है। इस योजना में महिलाओं को 19 किस्त जारी की जा चुकी है। इस योजना को लेकर आप बड़ी-बड़ी बातें सामने आ रही हैं। कि इस योजना को बंद कर दिया जाएगा।लेकिन योजना बंद होने की बात को झूठा साबित किया जा रहा है। और इसी योजना को बंद नहीं किया जाएगा। लेकिन इसमें वृद्धि की जाएगी। योजना की राशि को जल्द से जल्द बढ़ाया जाएगा।

यह भी पढिये :-
प्रधानमंत्री की आवास योजना की नई सूची जारी, लाभार्थी देखे अपना नाम

इतना ही नहीं लाडली बहना योजना को लेकर नया बजट भी जारी कर दिया गया है।मध्य प्रदेश सरकार ने 2024 -25 के लिए 22,460 करोड़ रूपया का अनुपूरक बजट प्रस्तुत किया है। इसमें लाडली बहना योजना के लिए 465 करोड रुपए का प्रावधान भी दिया गया है।अब लाडली बहना योजना की राशि में वृद्धि करने का अनुमान लगाया जा रहा है।

कब होंगे  नए रजिस्ट्रेशन शुरू

मुख्यमंत्री लाडली बहन योजना में 15 माह से नए पंजीयन नहीं किया जा रहे हैं। लाडली बहना योजना से कई महिलाएं अभी भी वंचित हैं वहीं 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर लेने वाली महिलाओं को भी इस योजना का लाभ नहीं दिया जा रहा है। इस संबंध में विधानसभा सत्र के दौरान महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया ने विधायक प्रताप ग्रेवाल के प्रश्न के लिखित उत्तर में दी जानकारी।

ग्रेवाल ने पूछा था कि 15 माह से सतत प्रकृति की इस योजना में पंजीयन क्यों बंद किए गए हैं ?जबकि लाडली लक्ष्मी ,कन्यादान, पोषण आहार ,वृद्धा पेंशन, बाल आशीर्वाद योजना में पात्रता के अनुसार निरंतर लाभ दिया जा रहा है। तो लाडली बहना  योजना का लाभ क्यों नहीं दिया जा रहा है और ना ही इसके पंजीयन अभी तक शुरू किए गए हैं।

महिला बाल विकास मंत्री ने यह स्वीकार किया है की लाडली बहना  को छोड़कर सभी योजनाओं में पात्रता के अनुसार सभी को लाभ दिया जा रहा है। योजना में नए रजिस्ट्रेशन को लेकर अभी क्या तैयारी हो रही है।इस संबंध में महिला एवं बाल विकास मंत्री ने कहा है कि इसके लिए कार्य योजना बनाई जाएगी इसके पश्चात ही लाडली बहना योजना के नए पंजीयन शुरू किए जाएंगे।

यह भी पढिये :-
pm kisan samman nidhi ka 19van kist kab aaegi :  जानिए किस महीने मे मिलेगी 2000 रुपये, साथ ही इन किसानों नहीं नहीं आएगी किस्त, ये ही बजह

योजना की किस्त में कब होगी वृद्धि

बहन योजना के अंतर्गत सभी पात्र महिलाओं को अभी 1250 रुपए की राशि दी जा रही है।हालांकि पहले ₹1000 की राशि प्रदान की जाती थी। इसमें ₹250 की वृद्धि के बाद आप 1250 रुपए की राशि खाते में ट्रांसफर की जाती है। योजना की राशि बढ़ाई जाने को लेकर डॉक्टर मुख्यमंत्री यादव ने यह वादा किया था कि धीरे-धीरे लाडली बहना  की राशि को बढ़ाया जाएगा। हम उसे पर काम कर रहे हैं। बहनाओं की राशि में जल्दी ही वृद्धि की जाएगी। बहनों से किए गए सभी बातों को पूरा किया जाएगा।

सीएम डॉ मोहन यादव ने कहा है की बहनों को ₹5000 प्रति महीना दिए जाने को लेकर योजना बनाई जा रही है। जल्दी इसकी घोषणा भी की जाएगी। और जिन महिला इस योजना से वंचित है उनके लिए भी योजना बनाई जा रही है। लाडली बहना योजना का नया स्वरूप यही रहेगा। कि प्रदेश में आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को अधिक से अधिक सेल्फ हेल्प ग्रुप के माध्यम से ड्रोन दीदी एवं लखपति बहन योजना के अंतर्गत जोड़कर आर्थिक रूप से सक्षम बनाया जाएगा।

 

Related Articles