लाड़ली बहना योजना : महिलाओं के लिए खुशखबरी, 22वीं किस्त का इंतजार खत्म, जानिए किस तारीख को आएगी
मध्यप्रदेश सरकार की लाड़ली बहना योजना ने महिलाओं के जीवन में कई बदलाव लाए हैं। अब यह योजना लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। जानिए कब आएगी 22वीं किस्त और कैसे होंगे लाभार्थी महिलाएं प्रभावित।
- 22वीं किस्त का जल्द मिलेगा लाभ
- समग्र पोर्टल से हो रहे नामों के कटने के कारण, कई महिलाएं हो सकती हैं प्रभावित
- चुनावों से पहले विपक्ष ने उठाए सवाल, योजनाओं की पारदर्शिता पर उठाए गए प्रश्न
Ladli Bahana Installment : लाड़ली बहना योजना मध्यप्रदेश सरकार की एक प्रमुख योजना है, जिसका उद्देश्य राज्य की महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना है। अब तक इस योजना के तहत 21 किस्तें जारी की जा चुकी हैं, और महिलाएं बेसब्री से 22वीं किस्त का इंतजार कर रही हैं। क्या खास होने जा रहा है इस बार? आइए, जानते हैं इसके बारे में।
इस बार उम्मीद जताई जा रही है कि लाड़ली बहना योजना की 22वीं किस्त 10 मार्च को नहीं, बल्कि उससे पहले 8 मार्च तक जारी की जा सकती है। यह खबर प्रदेश भर में चर्चा का विषय बनी हुई है। हालांकि, इस मामले में राज्य सरकार की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स और सूत्रों के हवाले से यही अनुमान सामने आ रहा है।
महिलाओं की संख्या घट रही है, विपक्ष ने सरकार को घेरा
विधानसभा चुनाव से पहले शुरू की गई इस योजना पर विपक्ष ने कई बार सवाल उठाए हैं। विपक्ष का आरोप है कि लाड़ली बहना योजना के लाभार्थियों की संख्या कम हो रही है और समग्र पोर्टल से महिलाओं के नाम डिलीट किए जा रहे हैं। विपक्ष का कहना है कि यह योजना केवल प्रचार का एक हिस्सा बनकर रह गई है, जबकि इसका उद्देश्य महिलाओं की आर्थिक स्थिति को सुधारना था।
साथ ही, यह भी जानकारी सामने आई है कि समग्र पोर्टल से आधार कार्ड को भी डीलिंक किया जा रहा है। कई कलेक्टरों ने इसकी शिकायत की है, और सरकार से इस पर कार्रवाई करने की मांग की है।
आगर मालवा और बैतूल जिलों में गंभीर शिकायतें
आगर मालवा और बैतूल जैसे जिलों में समग्र पोर्टल से महिलाओं के नाम हटाने की घटनाएं सामने आई हैं। आगर मालवा के कलेक्टर ने एमपी इलेक्ट्रॉनिक डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन के एमडी को पत्र लिखकर इस समस्या के समाधान की मांग की है। उन्होंने लिखा कि पोर्टल से 58 महिलाओं के नाम डिलीट हो गए हैं और 142 महिलाओं का आधार कार्ड डीलिंक हो चुका है, जिससे वे योजना का लाभ नहीं प्राप्त कर पा रही हैं।
वहीं, बैतूल जिले में भी ऐसी ही शिकायतें सामने आई हैं। यहां की कलेक्टर ने 169 महिलाओं के नाम समग्र से हटने की जानकारी दी है। दोनों ही जिलों में यह समस्या महिलाओं के लिए गंभीर बन गई है, क्योंकि इससे उनका लाड़ली बहना योजना का लाभ रुक सकता है।
योजना में और क्या बदलाव हो रहे हैं?
महिला एवं बाल विकास विभाग ने साफ किया है कि लाड़ली बहना योजना में 60 साल तक की महिलाएं ही पात्र हैं। यह भी बताया गया कि जिन महिलाओं ने स्वेच्छा से योजना का लाभ छोड़ा है, वे भी अब योजना से बाहर हो गई हैं। इस तरह, योजना में कई बदलाव किए जा रहे हैं, ।
लाड़ली बहना योजना की 21वीं किस्त और उसके बाद की योजनाएं
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 10 फरवरी 2025 को लाड़ली बहना योजना की 21वीं किस्त जारी की थी, जिसमें 1.27 करोड़ महिलाओं को करीब 1553 करोड़ रुपए डीबीटी के माध्यम से उनके खातों में ट्रांसफर किए गए थे। अब सभी की नजरें 22वीं किस्त पर टिकी हैं, जो जल्द ही महिलाओं के खातों में ट्रांसफर की जा सकती है।
आखिरकार, किसे मिलेगा लाभ?
अब सवाल उठता है कि लाड़ली बहना योजना का लाभ किसे मिलेगा? इससे जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी के लिए महिलाओं को समग्र पोर्टल पर जाकर अपना नाम चेक करना होगा। यदि आपकी जानकारी पोर्टल पर मौजूद नहीं है या कोई समस्या है, तो संबंधित जिला कलेक्टर या पंचायत कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।
इस तरह आप अपडेटेड लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं
- इसके लिए आपको मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://cmladlibahna.mp.gov.in/ पर जाना होगा।
- यहां वेबसाइट के मुख्य पेज पर आपको फाइनल लिस्ट ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- ऐसा करते ही आपके सामने एक पेज खुलेगा जिसमें आपको अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर डालना होगा।
- इसके बाद आपको कैप्चा डालकर Get OTP पर क्लिक करना होगा। : लाडली बहना किस्त
- अब आपके मोबाइल पर OTP आएगा। आपको इस OTP को डालकर वेरीफाई करना होगा।
- इसके बाद आपको सर्च बटन पर क्लिक करना होगा।
- ऐसा करते ही आपके सामने लाडली बहना योजना की फाइनल लिस्ट आ जाएगी।
रात के अंधेरे में गुंडों का कहर खुलेआम गुंडागर्दी, क्या नरसिंहपुर बन रहा है बिहार