Jharkhand Cabinet expansion: हेमंत सोरेन की कैबिनेट विस्तार का आज, जानें कौन होंगे नए मंत्री
मुख्यमंत्री सोरेन के नेतृत्व में गठबंधन सरकार के इस विस्तार से राज्य में मंत्रिमंडल की नई तस्वीर सामने आएगी।
Jharkhand Cabinet expansion : झारखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) की कैबिनेट का विस्तार आज होने जा रहा है, जिसे लेकर राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। गुरुवार, 5 दिसंबर 2024 को राजभवन में यह आयोजन होगा, जिसमें झामुमो (JMM), कांग्रेस (Congress) और राजद (RJD) के 10 से 11 विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे। मुख्यमंत्री सोरेन के नेतृत्व में गठबंधन सरकार के इस विस्तार से राज्य में मंत्रिमंडल की नई तस्वीर सामने आएगी।
झारखंड कैबिनेट विस्तार मे किसका होगा नाम?
राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार (Santosh Kumar Gangwar) दोपहर 12:30 बजे सबसे पहले स्टीफन मरांडी (Stephen Marandi) को प्रोटेम स्पीकर के रूप में शपथ दिलाएंगे, इसके बाद अगले चरण में गठबंधन के सहयोगी दलों के मंत्री पद की शपथ होगी। झामुमो कोटे से पाँच से छह विधायक, कांग्रेस से चार विधायक और राजद से एक विधायक मंत्री बनाए जाएंगे।
झामुमो से कौन हो सकता है मंत्री?
झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के लिए पाँच से छह मंत्रियों की सूची लगभग तय हो चुकी है। इनमें प्रमुख नामों में शामिल हैं
- रामदास सोरेन
- दीपक बिरुआ
- हफीजुल हसन
- सविता महतो
- अनंत प्रताप देव
- सुदिव्य कुमार सोनू
अगर झामुमो एक सीट रिजर्व रखता है, तो इसके बाद पाँच विधायक ही मंत्री पद की शपथ लेंगे। मंत्रियों के नाम को लेकर बुधवार रात तक मंथन चल रहा था, और अब गुरुवार की सुबह ये नाम राजभवन को भेजे जाएंगे।
कांग्रेस में कौन बन सकता है मंत्री?
कांग्रेस के लिए भी चार मंत्री बनाने का काम लगभग पूरा हो चुका है। हालांकि, अंतिम नामों को लेकर देर रात तक मंथन जारी रहा। जातीय और क्षेत्रीय आधार पर मंत्रियों के नाम तय किए गए हैं। कांग्रेस से संभावित मंत्रियों के नाम इस प्रकार हैं
- डॉ. इरफान अंसारी (अल्पसंख्यक कोटे से)
- शिल्पा नेहा तिर्की (अनुसूचित जनजाति कोटे से)
- दीपिका पांडेय सिंह (ओबीसी कोटे से)
- राधाकृष्ण किशोर (अनुसूचित जाति कोटे से)
इसके अलावा, कांग्रेस विधायक दल के नेता और उपनेता के नाम पर भी विचार किया जा रहा है, जिनमें डॉ. रामेश्वर उरांव, कुमार जयमंगल और नमन विक्सल कोंगाड़ी के नाम प्रमुख हैं।
राजद कोटे से कौन होगा मंत्री?
राजद के हिस्से में मंत्री पद के लिए संजय प्रसाद यादव का नाम तय हो चुका है। गोड्डा से विधायक संजय प्रसाद यादव को राजद की तरफ से मंत्री बनाए जाने की चर्चा है। वे लालू प्रसाद यादव के करीबी माने जाते हैं और पिछली बार भा.ज.पा के अमित मंडल को चुनाव में हराकर विधायक बने थे। हालांकि, सुरेश पासवानके मंत्री बनने की चर्चा भी थी, लेकिन वे पहले ही राजद विधायक दल के नेता बन चुके हैं, इसलिए उनके नाम पर फैसला नहीं लिया गया।