Indore Airport News : एयरपोर्ट का रनवे सुधार 1 अप्रैल से शुरू,जिसके चलते फ्लाइट का समय बदला,जानिए शेड्यूल

  • जल्दी शुरु होगी इंटरनेशनल उड़ान सेवा
  • बदल गया मुंबई फ्लाइट का समय
  • 1 अप्रैल से एयरपोर्ट बंद

Indore Airport News : इंदौर के देवी अहिल्याबाई एयरपोर्ट पर रनवे सुधार कार्य चल रहा है।जिसके चलते 1 अप्रैल से रात 10:30 बजे से सुबह 6:30 बजे तक एयरपोर्ट बंद रहेगा। इसी कारण से किसी भी तरह की उड़ान का संचालन नहीं हो सकता है। क्योंकि रनवे पर सुधार कार्य जारी है।

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया ने एक नोटिस जारी करके सभी एयरलाइंस को यह सूचना जारी कर दी है। इस दौरान 14 फ्लाइट्स आती हैं।जिनके भी बंद रहने की संभावना जताई जा रही है। अथॉरिटी ने अक्टूबर तक इस समय अवधि में एयरपोर्ट बंद रखने की सूचना जारी कर दी है।

जल्दी शुरु होगी इंटरनेशनल उड़ान सेवा

शहर से डोमेस्टिक हवाई सेवाओं के विस्तार और इंटरनेशनल उड़ान जल्दी ही चालू करने के लिए नागरिक उद्यान मंत्री राम मोहन नायडू ने यह आश्वासन देते हुए कहा है कि टर्मिनल निर्णय निर्माण के लिए चल रहे काम भी तेजी से पूरे किए जाएंगे।और इसके लिए बजट में भी किसी तरह की परेशानी नहीं होगी।

सांसद शंकर लालवानी ने गुरुवार को इंदौर एयरपोर्ट विकास प्रोजेक्ट की मांग को लेकर मुलाकात की है। इस दौरान मंत्री को इंदौर के वर्तमान विकास कार्यों और शहर की प्रगति के बारे में जानकारी दी गई है।

और बताया गया है कि इंदौर तेजी से बढ़ता शहर है।जहां आईटी स्टार्टअप और औद्योगिक विस्तार तेजी से किया जा रहे हैं।इसलिए यहां पर नियमित इंटरनेशनल उड़ान की जरूरत अधिक महसूस की जा रही है

बदल गया मुंबई फ्लाइट का समय

इंडिगो मुंबई फ्लाइट इंदौर रात 10:30 बजे से रात 12:00 बजे के बीच आती है। तो एयर इंडिया की शारजाह फ्लाइट रवाना होती है। इस दोनों फ्लाइट का समय 1 अप्रैल से बदल दिया जाएगा।

इसके पहले 12:00 से सुबह 6:00 बजे तक की करीब 7 फ्लाइट का समय बदला जा रहा था। 2754 मीटर लंबे रनवे की मरम्मत का कार्य चल रहा है। इसके लिए 25 करोड रुपए का टेंडर एयरपोर्ट प्रबंधन ने जारी किया था।

Related Articles