गुटखा खरीदने निकले थे, लेकिन मौत का शिकार हो गए: जितेंद्र बघेल की हत्या की सच्चाई

आगरा के बांस-बल्ली व्यापारी जितेंद्र बघेल की हत्या की साजिश में पत्नी का नाम सामने आया। गुटखा खरीदने गए और फिर लापता हो गए, शव मथुरा में मिला। हत्यारोपी पत्नी से पूछताछ जारी।

  • जितेंद्र बघेल की गला घोंटकर हत्या की गई।
  • पत्नी ने मारपीट से तंग आकर हत्या की बात कबूली।
  • शव को मथुरा में लावारिश पाया गया, और अब पुलिस जांच कर रही है।

Crime News : आगरा के सिकंदरा-बोदला मार्ग  स्थित लाल मस्जिद के पास रहने वाले 35 वर्षीय बांस-बल्ली व्यापारी जितेंद्र बघेल की हत्या कर दी गई है।इसके बाद शव को मथुरा के फरह थाना क्षेत्र में उठा कर फेक दिया गया था। परिजन उनकी तलाश कर रहे थे।लेकिन उनका कुछ पता नहीं था।

शनिवार को शव की पहचान कर ली है। मामले में पत्नी और उसके घरवालों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने पत्नी को अपनी हिरासत में ले लिया है। पूछताछ में पत्नी ने मारपीट से परेशान होकर हत्या की बात कबूल कर ली है।

गुटखा खरीदने के लिए घर से निकले

जितेंद्र बघेल 11 मार्च की शाम से ही लापता हुए थे। परिजन ने बयान में बताया है कि वह दुकान बंद करके घर आए थे। कुछ देर बाद गुटखा खरीदने के लिए घर से निकले थे। लेकिन वह लौटकर  कर नहीं आए। पत्नी नीतू ने 12 मार्च को पति की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाना जगदीशपुरा में गई थी। पुलिस भी तलाश कर रही थी।

पहचान न होने पर अज्ञात में शव पोस्टमार्टम

गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज होने से पहले ही जितेंद्र बघेल का शव फरह (मथुरा) क्षेत्र में हाईवे किनारे गांव भीमनगर के पास लावारिश पाया गया।फरह पुलिस ने पहचान न होने पर अज्ञात में शव पोस्टमार्टम हाउस भेजा दिया था। सूचना पर शनिवार को जितेंद्र के परिजन मथुरा गए थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जितेंद्र की हत्या गला घोंटकर हत्या की गई है।

पति आए दिन मारपीट करता

डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने कहा है कि व्यापारी की मां चंद्रवती ने बेटे की हत्या पर बयान दिया है।इसमें बहू नीतू और उसके मायके वालों को गिरफ्तार किया गया है।पुलिस की जांच पड़ताल में पता चला कि नीतू का मायका सिकंदरा क्षेत्र में है। नीतू को हिरासत में लिया गया है।उसने पूछताछ में कहा है कि गला घोंटकर पति की हत्या की थी। इसका कारण यह  बताया कि पति आए दिन मारपीट करता था। इससे वो परेशान हो।गई थी।

अकेले हत्या करके शव ठिकाने नहीं लगा सकती

ऑटो से शव को मथुरा लेकर गई थी। मगर अब सवाल यह उठ रहा है कि महिला अकेले हत्या करके शव ठिकाने नहीं लगा सकती है। इसमें कोई और भी शामिल हो सकता है। वह काैन लोग होंगे ? जिन्हें बचाया जा रहा है? इस बारे में पता किया जा रहा है। पुलिस उससे लगातार पूछताछ कर रही है। ऐसा भी हो सकता है कि वह किसी को बचाना चाहती है।

पुलिसकर्मियों ने दिया शव कोकंधा

रविवार दोपहर को शव घर पहुंचते ही सन्नाटा छा गया।इसकी जानकारी पर थाना जगदीशपुरा पुलिस भी पहुंच गई। जितेंद्र बघेल के तीन बच्चे हैं। इनमें बेटी 12 साल की है। वह भी रोये जा रहे थे। पुलिस ने पत्नी को हिरासत में ले लिया है। मृतक की मां और बहनों का बुरा हाल था।

उन्हें परिवार के लोग सहारा दे रहे थे।परिजन भी आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। पुलिस ने सभी लोगों को समझाया है।यह देखकर थाना जगदीशपुरा के प्रभारी निरीक्षक आनंदवीर ने अपने पुलिसकर्मियों को बुलाया। उन्होंने परिवार के लोगों के साथ अर्थी को कंधा दिया

यह भी पढ़ें:-Amritsar News : अमृतसर ग्रेनेड हमले के मुख्य आरोपी का एनकाउंटर में ढेर, पंजाब पुलिस ने दी जानकारी

 

Related Articles