Gold Price Today : फिर सोने और चांदी की कीमत में आई गिरावट,जानिए आज के लेटेस्ट रेट
1 मार्च को 24 कैरेट सोने के दाम में 500 रुपए और 22 कैरेट सोने के भाव में 450 रुपए तक की गिरावट देखने को मिली थी। वहीं यदि चांदी के भाव देखे तो इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है।
- सोने और चांदी की कीमत में आई गिरावट
- 24 कैरेट गोल्ड सबसे शुद्ध
- देश के प्रमुख शहरों में सोने के दाम
Gold Price Today : सोने-चांदी की कीमतों में मार्च के दूसरे दिन रविवार कोई बदलाव नहीं हुआ। सोने और चांदी की कीमत में आई गिरावट से काफी राहत मिली है।क्योंकि शादी का सीजन चल रहा है और सभी सोने चांदी की खरीदी कर रहे हैं। उनके लिए खुशखबरी हो सकती है जी हां सोनी के भाव में करीब ₹500 तक की गिरावट दर्ज की गई है। और चांदी में करीब ₹1100 की गिरावट आई है।जिससे खरीदारों के लिए काफी खुशी की बात होगी अब वह अच्छा निवेश कर सकते हैं।
भारतीय सर्राफा बाजार में सोने के भाव में पिछले तीन दिनों के अंदर 1400 रुपए की गिरावट दर्ज हुई है।अगर बात आज यानी 2 मार्च की करें तो सोने और चांदी की कीमतों में कोई खास बदलाव नहीं देखा गया। देश के बड़े शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव 86,800 रुपए और 22 कैरेट का 79,500 रुपए बना हुआ है।
1 मार्च को 24 कैरेट सोने के दाम में 500 रुपए और 22 कैरेट सोने के भाव में 450 रुपए तक की गिरावट देखने को मिली थी। वहीं यदि चांदी के भाव देखे तो इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। कल की तरह आज भी यह 96,900 रुपए प्रति किलो ही बिक रही है।
24 कैरेट गोल्ड सबसे शुद्ध
गोल्ड खरीदने से पहले इसकी शुद्धता जानना जरूरी है, जिसे कैरेट से बताया जाता है।24 कैरेट गोल्ड सबसे शुद्ध माना जाता है।24 कैरेट गोल्ड लचीला होता है और मजबूत बनाने के लिए इसमें अन्य धातु को मिलाने की जरूरत होती है।शुद्धता जितनी अधिक होगी, गोल्ड उतना ही महंगा होता जाता है।
जीएसटी जोड़ दिया जाए तो
अगर इसमें जीएसटी जोड़ दिया जाए तो इसकी कीमत 99,910 रुपये प्रति किलोग्राम हो जाती है।वहीं, चांदी के पुराने आभूषणों का एक्सचेंज रेट बिना जीएसटी जोड़े 90,000 रुपए प्रति किलो चल रहा है।लेकिन 28 फरवरी को एक किलोग्राम चांदी का दाम 98 हजार रुपए के स्तर पर था। जबकि, 27 फरवरी को चांदी का भाव 95,725 रुपए प्रतिकिलो था।
देश के प्रमुख शहरों में सोने के दाम
दिल्ली में 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत आज 86 हजार 980 है। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत लगभग 79,740 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
मुंबई में 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत 86,830 रुपये है। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत 79,590 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
कोलकाता में 24 कैरेट सोने की कीमत 86,830 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। वहीं, 22 कैरेट सोने की कीमत 79,590 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।
चेन्नई में 24 कैरेट सोने की कीमत 86,830 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। वहीं, 22 कैरेट सोने की कीमत 79,590 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।