Gold and silver Rates In New Year : नए साल पर सोना हुआ धड़ाम,और चांदी में आया उछाल जानिए आपके शहर के ताजा रेट
2024 के अंतिम महीने में, सोना और चांदी के रेट्स में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव आए हैं। दिल्ली के बुलियन मार्केट में जहां गोल्ड की कीमत में 100 रुपये की गिरावट आई है,
- यह समय सोना खरीदने के लिए सही है क्या
- दिल्ली में सोने का रेट 100 रुपए की गिरावट आई
- चांदी की कीमत में वृद्धि हुई है।
- सोने और चांदी खरीदना होगा फायदेमंद
Gold and silver Rates In New Year : नया साल करीब है और ऐसे में सोना और चांदी खरीदने का विचार हर किसी के दिमाग में चलता है। खासकर जब लोग अपनी बहन-बेटी की शादी के लिए सोना खरीदना चाहते हैं या फिर किसी को गिफ्ट देने के लिए सोना और चांदी ज्वेलरी लेने का सोच रहे हैं।
2024 के अंतिम महीने में, सोना और चांदी के रेट्स में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव आए हैं। दिल्ली के बुलियन मार्केट में जहां गोल्ड की कीमत में 100 रुपये की गिरावट आई है, वहीं चांदी की कीमत में 500 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। यह बदलाव बाजार के ट्रेंड को समझने में मदद करता है, और उन लोगों के लिए एक बेहतरीन मौका भी हो सकता है, जो इन धातुओं में निवेश करने या खरीदारी करने का सोच रहे हैं।
भारत में आज 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने का दाम क्या है। आगे देखते है।देश में 22 कैरेट ,10 ग्राम सोने की कीमत 69,880 रुपए है।और बही 24 कैरेट,10 ग्राम सोने की कीमत 76,280 है।
दिल्ली के बुलियन मार्केट में सोना और चांदी की कीमत
ऑल इंडिया बुलियन एसोसिएशन (AIBA) ने 24 दिसंबर 2024 को जानकारी दी कि दिल्ली के बुलियन मार्केट में गोल्ड का रेट 100 रुपये घटकर 78,600 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। हालांकि, 25 दिसंबर को क्रिसमस की छुट्टी के कारण बुलियन मार्केट बंद रहा था।लेकिन इसके बावजूद, 26 दिसंबर को सोना की कीमतों में और हल्की गिरावट या स्थिरता देखने की संभावना है।
इसके अलावा, 25 दिसंबर को चांदी की कीमत में 500 रुपये की बढ़ोतरी हुई। और यह 90,500 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई। सोमवार को चांदी का रेट 90,000 रुपये प्रति किलोग्राम था। यह वृद्धि सिल्वर के शॉर्ट-टर्म ट्रेंड को दर्शाती है, जो उन लोगों के लिए आकर्षक हो सकती है, जो इस धातु में निवेश करने का विचार कर रहे हैं।
कुछ शहरों में सोने का नया दाम
बेंगलुरु में 22 कैरेट सोने का दम 71,060 चल रहा है और वहीं दूसरी तरफ 24 कैरेट के दाम देखें तो 77 ,510 रुपया चल रहा है। इसी के साथ ही चेन्नई में सोने के दाम की बात करें तो 22 कैरेट सोना 71,010का चल रहा है और 24 कैरेट सोना 77, 460 का दाम लिए हुए हैं।
दिल्ली में सोने की डैम की बात की जाए तो 22 कैरेट सोना हमें 71,160 में मिलेगा उसी में अगर हम 24 कैरेट की बात करें तो 77,610 का रेट लिए हुए बैठा है। हैदराबाद में सोने के दाम देखें तो 71,010 रुपए 22 कैरेट सोने के चल रहे हैं। और वही 24 कैरेट सोने के प्राइस 77,460 रुपया है। मुंबई में सोने के दाम देखें तो 22 कैरेट सोना 71,010 का मिल रहा है। और वही 22 कैरेट सोना 77,460 का दिया जा रहा है।
क्यों सोना और चांदी की कीमतें बदल रही हैं?
सोना और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव का मुख्य कारण वैश्विक बाजारों और घरेलू मांग के आधार पर होता है। इस समय, कुछ विशेष घटनाओं की वजह से सोने की कीमतों में गिरावट आई है। जैसा कि जेएम फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के ईबीजी कमोडिटी और करेंसी रिसर्च के उपाध्यक्ष प्रणव मेर ने बताया, “छुट्टियों के दौरान ट्रेडिंग कम होने के कारण सोने की कीमतें स्थिर रही हैं
लेकिन विदेशी बाजारों में डॉलर के मजबूत होने से सोने की कीमतों पर दबाव बना रहा है।” डॉलर के मजबूत होने से सोने की कीमतों में गिरावट का रुझान रहा है क्योंकि निवेशक अमरीकी डॉलर में अधिक सुरक्षा महसूस करते हैं।
दूसरी ओर,चांदी की कीमत में तेजी देखने को मिली है। यह वृद्धि मांग और आपूर्ति के बीच संतुलन के कारण हो सकती है। इस समय, खासकर त्योहारी सीजन के चलते चांदी की खरीदारी में वृद्धि देखी जा रही है, जो इसके दाम बढ़ने की वजह बन रही है।
क्या यह समय सोना खरीदने का सही है?
सोना की कीमतों में गिरावट आना उन लोगों के लिए एक बेहतरीन मौका हो सकता है, जो सोने में निवेश करने का सोच रहे हैं। पिछले कुछ महीनों में सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखा गया है, लेकिन वर्तमान में 78,600 रुपये प्रति 10 ग्राम का रेट काफी आकर्षक हो सकता है।
खासकर जब हम नई शादी, बड़े त्योहारों या खास अवसरों के लिए सोने की खरीदारी की बात करें, तो यह समय अच्छा साबित हो सकता है। हालांकि, यह ध्यान रखें कि सोना की कीमतों में गिरावट के बावजूद यह एक सुरक्षित विकल्प है।
क्या चांदी में निवेश करना फायदेमंद है?
चांदी की कीमतों में वृद्धि को ध्यान में रखते हुए, यह एक अच्छा अवसर हो सकता है। उन लोगों के लिए जो कम कीमतों पर चांदी खरीदने का विचार कर रहे थे। चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी का कारण बड़ी मांग और घरेलू खरीदारों की बढ़ती रुचि हो सकती है।
वहीं, यह ध्यान में रखते हुए कि चांदी की कीमत पिछले कुछ समय से स्थिर रही थी, यह अचानक वृद्धि निवेशकों के लिए आकर्षक हो सकती है। यदि आप ज्वेलरी खरीदने का सोच रहे हैं, तो यह चांदी की वृद्धि एक अच्छा संकेत हो सकता है कि आपको जल्दी फैसला लेना चाहिए।
22 कैरेट और 24 कैरेट में शुद्धता
24 कैरेट सोने को सबसे शुद्ध माना जाता है। कीमत भी काफी ज्यादा रखी जाती है। और इसकी कीमत आसमान छूती है। शुद्ध सोना 24 कैरेट 99.9 प्रतिशत शुद्ध माना जाता है। और इसमें किसी अन्य मेटल को नहीं मिलाया जाता है। सोने के लिए अन्य विभिन्न शुद्धताएं भी होती हैं और इन्हीं 24 कैरेट की तुलना में ही नापा जाता है।
यदि हम 22 कैरेट सोने की बात करें तो यह जूलरी मेकिंग के लिए बेहतर होता है। यह 22 पाठ सोने और दो पार्ट सिल्वर निखिल या कोई अन्य मेटल होता है। 22 कैरेट सोना 71.67 प्रतिशत शुद्ध माना जाता है।
हॉल मार्क की जांच
सोने की ज्वेलरी लेते है तो हॉलमार्क की शुद्धता की गारंटी मिलती है।यह आपको जानना आवश्यक है कि हॉलमार्क BIS वेरीफाइड सोना खरीदते हैं । आप यदि आप 22 कैरेट सोना लेते हैं। तो आपको 22 कैरेट सोने के मौजूदा दाम के अनुसार की कीमत ली जाएगी। इसमें BIS का लोगो होता है रिटेलर का लोगो भी दिया जाता है।