Gold and Silver Price : सोने के दाम में जबरदस्त उछाल, चांदी के दामों में भी हुई तेजी,जानिए लेटेस्ट रेट

आज 10 ग्राम सोने का भाव 700 रुपये तक महंगा हो गया है। वहीं एक किलोग्राम चांदी का दाम 96,800 रुपये का कारोबार कर रहा है।

  • सोने के दाम में लगातार बढ़ोतरी
  • गोल्ड हॉलमार्क क्या होता है।
  • इंदौर में सोने और चांदी के भाव

Gold and Silver Price : सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहा है।अमेरिका और चीन के बीच चल रहे टैरिफ युद्ध के कारण वैश्विक बाजार में अनिश्चित का माहौल बना हुआ है

5 मार्च 2025 को गोल्ड रेट में तेजी दिख रही है।आज 10 ग्राम सोने का भाव 700 रुपये तक महंगा हो गया है। वहीं एक किलोग्राम चांदी का दाम 96,800 रुपये का कारोबार कर रहा है।आज देश के कई बड़े शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव 87,200 रुपये के आसपास और 22 कैरेट गोल्ड 80,100 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा है।

कुछ शहरों के सोने के भाव

  • दिल्ली में आज सोने का भाव 87563 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जो कल 86783 रुपये प्रति 10 ग्राम था।
  • जयपुर में आज सोने का भाव 87556.0 रुपये प्रति 10 ग्राम है, कल सोने का भाव 86776 रुपये प्रति 10 ग्राम था।
  • लखनऊ में आज सोने का भाव 87579.0 रुपये प्रति 10 ग्राम है, कल सोने का भाव 86799 रुपये प्रति 10 ग्राम था।
  • चंडीगढ़ में आज सोने का भाव 87572.0 रुपये प्रति 10 ग्राम है, कल 86792 रुपये प्रति 10 ग्राम था।
  • अमृतसर में आज सोने का भाव 87590.0 रुपये प्रति 10 ग्राम है, कल 86810 रुपये प्रति 10 ग्राम था।
  • मुम्बई में 22 कैरेट सोना 80,110 चल रहा है बही 24 कैरेट सोना 87,390 का कारोबार कर रहा है।
  • नोएडा में 22 कैरेट सोना 80,260 चल रहा है बही 24 कैरेट सोना 87,540 का कारोबार कर रहा है।
  • अहमदाबाद में 22 कैरेट सोना 80,160 चल रहा है बही 24 कैरेट सोना 87,440 का कारोबार कर रहा है।
  • अयोध्या में 22 कैरेट सोना 80,260 चल रहा है बही 24 कैरेट सोना 87,540 का कारोबार कर रहा है।

इंदौर में सोने के ताजा भाव

इंदौर में सोने और चांदी के दाम में उछाल हुआ है।सोने का भाव 800 रुपए की बढ़त के साथ 88,200 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वही चांदी के दाम देखे तो 1000 की तेजी के साथ 96,600 रुपए प्रति किलो का करोबार कर रही है।

Gold and Silver
Gold and Silver

24 कैरेट गोल्ड सबसे शुद्ध

गोल्ड खरीदने से पहले इसकी शुद्धता जानना जरूरी है, जिसे कैरेट से बताया जाता है।24 कैरेट गोल्ड सबसे शुद्ध माना जाता है।24 कैरेट गोल्ड लचीला होता है और मजबूत बनाने के लिए इसमें अन्य धातु को मिलाने की जरूरत होती है।शुद्धता जितनी अधिक होगी, गोल्ड उतना ही महंगा होता जाता है।

जेवर बनने के लिए आमतौर पर 22 कैरेट सोने का इस्तमाल किया जाता है।जो 91.6 % शुद्ध माना जाता है।लेकिन कई बार इसमें मिलावट करके 89 % या 90 % शुद्ध सोने की कैरेट बताकर बेच दिया जाता है। हॉलमार्क सोने की शुद्धता को दरसाता है।

यह भी पढ़ें:-March weather : देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदल रहा है, पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी, तो मैदानी क्षेत्रों में गर्मी और ठंडी हवाओं का असर है।

Related Articles