Global Investors Summit 2025 : एक दिन पहले बंद हुई GIS की रजिस्ट्रेशन विंडो,देश के प्रमुख उद्योगपति होंगे शामिल, होगा बड़े पैमाने पर निवेश
- प्रमुख उद्योगपति होंगे शामिल
- प्रधानमत्री का कार्यक्रम तय
- ग्लोबल समिट में 30,000 से अधिक रजिस्ट्रेशन
- 40 से अधिक देशों के प्रतिनिधिमंडल
Global Investors Summit 2025 : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 24 से 25 फरवरी को ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन किया जा रहा है।इस महत्वपूर्ण समेत में देश और दुनिया के शीर्ष उद्योगपति शामिल होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबमिट का उद्घाटन 24 फरवरी की सुबह 10:00 बजे मानव संग्रहालय में करेंगे।
एमपी मोहन सरकार इस सबमिट के जरिए बड़े पैमाने पर निवेश करना चाहती है।इस आयोजन से प्रदेश में कई परियोजना शुरू होने की संभावनाएं जताई जा रही हैं। जिससे रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। और बेरोजगारी की समस्या कम होगी।
प्रमुख उद्योगपति होंगे शामिल
इस सबमिट में देश के शीर्ष उद्योगपतियों की भागीदारी होने वाली है इनमें गौतम अडानी,कुमार मंगलम बिरला, आनंद महिंद्रा, जमशेद गोदरेज, संजीव बजाज, सुनील भारती मित्तल, उदय कोटक बाबा और कल्याणी जैसे बड़े नाम शामिल है। इसके साथ ही रिलायंस ग्रुप के अध्यक्ष मुकेश अंबानी या आकाश अंबानी भी समिट में शामिल होंगे।
प्रधानमत्री का कार्यक्रम तय
मुख्यमंत्री ने बताया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के आने की स्वीकृति प्राप्त हुई ह। दिल्ली विधानसभा के चुनाव परिणाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व क्षेत्र के व्यवस्थित विकास और जनकल्याण को गति प्रदान करेंगे।
और छतरपुर में बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री कैंसर अस्पताल का निर्माण कर रहे हैं।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 फरवरी को छतरपुर के बागेश्वर धाम में कैंसर अस्पताल का सालान्यास के कार्यक्रम में शामिल होंगे इसके बाद प्रधानमंत्री भोपाल आकर राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगे।
ग्लोबल समिट में 30,000 से अधिक रजिस्ट्रेशन
बताया जा रहा है कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स सबमिट के लिए अब तक 30000 से अधिक उद्योगपतियों ने रजिस्ट्रेशन कराए हैं। यह संख्या निर्धारित लक्ष्य से कहीं अधिक होने के कार्य प्रशासन को रजिस्ट्रेशन एक दिन पहले ही बंद करना पड़ा है।पहले दिन 15000 और दूसरे दिन 15000 उद्योगपति को भाग लेने का अवसर दिया जाएगा।
उद्योगों से जुड़े सत्र आयोजित
सबमिट के मुख्य डम में विभिन्न उद्योगों से जुड़े सत्र आयोजित किए जाएंगे। इनमें न्यू रिन्यूएबल एनर्जी, आईटी एवं टेक्नोलॉजी, टूरिज्म, माइनिंग, एमएसएमई एवं स्टार्टअप और वन डेवलपमेंट पर चर्चाएं की जाएगी।इसके साथ ही टेक्सटाइल्स, फूड प्रोसेसिंग स्किल ,डेवलपमेंट फर्म एवं मेडिकल डिवाइसेज आदि विषयों पर भी विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे।
40 से अधिक देशों के प्रतिनिधिमंडल
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में 40 से अधिक देशों के प्रतिनिधिमंडल शामिल होंगे। इनमें यूनाइटेड किंगडम,जर्मनी,जापान,श्रीलंका,पोलैंड, कनाडा, सिंगापुर, थाईलैंड, रोमानिया सहित कई अन्य देश शामिल हो सकते हैं। इन देशों के उद्योगपतियों के लिए अलग से कंट्री सेशन आयोजित किया जाएगा।