Ghaziabaad News : दोनों 8 साल से रह रहे थे लिव इन में, शादी के बाद पति के साथ हुआ कुछ ऐसा, खटखटाया कोर्ट का दरवाजा

प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए पीड़ित ने महिला के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करने के लिए कोर्ट से विनती की है।

  • खुद को महिला ने बताया था तलाकशुदा
  • दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे
  • महिला का पहले पति से नही हुआ तलाक

Ghaziabaad News : लिव इन रिलेशनशिप में एक जोड़ा आठ साल तक रहा। और दोनों के इस अवधि में दो बच्चे भी हो गए।वर्ष 2022 में दोनों ने शादी कर ली, लेकिन उसके बाद से उन दोनो का रिश्ता खराब हो गया। युवक ने आरोप लगाया है कि शादी के बाद से महिला के परिवार वाले उनसे लगातार रुपयों की मांग कर रहे थे।

खुद को महिला ने बताया था तलाकशुदा

महिला ने शुरू में बताया था कि वह तलाकशुदा है, लेकिन उन्हें बाद में पता चला कि महिला का तलाक नहीं हुआ है। प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए पीड़ित ने महिला के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करने के लिए कोर्ट से विनती की है।कोर्ट ने मामले को परिवाद में दर्ज करने का आदेश देते हुए मामले में नोटिस जारी कर दिया है।और सुनवाई के लिए 7 अप्रैल की तारीख लगाई है।

दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे

ट्राेनिका सिटी थानाक्षेत्र निवासी युवक की मुलाकात वर्ष 2014 में दिल्ली के मंडावली निवासी महिला से हुई थी।दोनो की दोस्ती हुई और  दोस्ती बढ़ने पर दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे। इसी बीच उनके दो बेटे भी हुए।

_News (4)
_News (4)

कब हुई थी दोनो की शादी?

वर्ष 2022 में दोनों ने मंदिर में जाकर शादी कर ली। युवक का आरोप है कि शादी के बाद उसकी जिंदगी बहुत बदल गई है।उससे महिला के स्वजन रुपये मांगते और महिला घर में मारपीट करती। रुपये न देने पर दुष्कर्म के केस में जेल भिजवाने की धमकी भी दे रहे थे।

महिला का पहले पति से नही हुआ तलाक

इसी बीच उन्हें पता चला कि महिला के अन्य पुरूषों के साथ भी संबंध है और पहले पति से भी अभी तक  तलाक नहीं हुआ है। महिला उनकी कमाई भी छीन लेती थी। परेशान होकर पीड़ित ने पुलिस से केस दर्ज करने की मांग की, लेकिन पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। इसके बाद पीड़ित ने कोर्ट में गुहार लगाई है। कोर्ट ने मामले को परिवाद में दर्ज करने का आदेश दिया है।

यह भी पढ़ें:-गुटखा खरीदने निकले थे, लेकिन मौत का शिकार हो गए: जितेंद्र बघेल की हत्या की सच्चाई

Related Articles