CMO Transfer List : नगरीय विकास एवं आवास विभाग के प्रशासनिक स्तर पर तबादले,देखे लिस्ट
- उपयंत्री के प्रशासनिक स्तर पर तबादले
- 6 फरवरी 2025 को आदेश जारी
- स्थानांतरित अधिकारियों कि देखे लिस्ट
CMO Transfer List : मध्य प्रदेश में प्रशासकीय नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा निम्नलिखित मुख्य / प्रभारी नगर पालिका अधिकारियों एवं कर्मचारी तथा उपयंत्री के प्रशासनिक स्तर पर तबादले किए गए है।6 फरवरी 2025 को आदेश जारी किए गए है।इस आदेश के जरिए तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित कर आदेश जारी किया गया है। जिसमे
- सुश्री निधि सिंह राजपूत को मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर परिषद जैतवार जिला सतना से मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर परिषद बैकुंठपुर जिला रीवा में पदस्थ किया गया है।
- श्री शशांक आर्मी को मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पालिका परिषद पसान जिला अनूपपुर से मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पालिका परिषद नौरोजाबाद जिला अनूपपुर में पदस्थ किया गया है।
- सुश्री ज्योति सिंह को मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पालिका परिषद नवरोजाबाद जिला अनूपपुर से मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पालिका परिषद पसान जिला अनूपपुर में पदस्थ किया गया है।
- श्री सुरेंद्र शर्मा को राजस्व उप निरीक्षक नगर परिषद में होना जिला भिंड से प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर परिषद गोहद जिला भिंड में पदस्थ किया गया है।
- श्री प्रीतम मांझी प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर परिषद गोहद जिला भिंड से मूल पद सहायक ग्रेड 1 पर नगर पालिका परिषद भिंड में पदस्थ किया गया है।
- श्री दीपक विश्वकर्मा नगर पालिका परिषद टीकमगढ़ से नगर पालिका परिषद 12 सिवनी जिला बालाघाट में पदस्थ किया गया है।